Close Menu
    What's Hot

    वोटर लिस्ट केस में सोनिया गांधी ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, कहा- क्रिमिनल कोर्ट का निजी शिकायत पर एक्शन लेना सही नहीं

    February 7, 2026

    India News Conclave: समाज के साथ-साथ संगीत की दुनिया में भी हो रहा बड़ा बदलाव : मासूम शर्मा

    February 7, 2026

    हरियाणा में ग्रुप-सी के 4,227 पदों पर भर्ती, 9 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन

    February 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      वोटर लिस्ट केस में सोनिया गांधी ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, कहा- क्रिमिनल कोर्ट का निजी शिकायत पर एक्शन लेना सही नहीं

      February 7, 2026

      AAP सरकार पूरी तरह फेल, अब फैसला जनता करेगी, प्रताप सिंह बाजवा का बड़ा हमला

      February 7, 2026

      सासंद कार्तिकेय शर्मा ने किया मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद

      February 7, 2026

      Aaj Samaj के मंच से राजनीति के दिग्गज आज कई अहम मुद्दों पर रखेंगे अपनी बात

      February 7, 2026

      पीपीसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को किया संबोधित

      February 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»India News Conclave: समाज के साथ-साथ संगीत की दुनिया में भी हो रहा बड़ा बदलाव : मासूम शर्मा
    मनोरंजन

    India News Conclave: समाज के साथ-साथ संगीत की दुनिया में भी हो रहा बड़ा बदलाव : मासूम शर्मा

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India News Conclave
    India News Conclave: समाज के साथ-साथ संगीत की दुनिया में भी हो रहा बड़ा बदलाव : मासूम शर्मा

    India News Conclave,(द भारत ख़बर), चंडीगढ़: आईटीवी नेटवर्क द्वारा संचालित हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘द भारत ख़बर’ के दो दशक पूरे हो गए हैं और अखबार की 20वीं वर्षगांठ पर शनिवार को चंडीगढ़ स्थित होटल ताज में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राजनीति व खेल सहित कई क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया और अपने विचार रखे।

    द भारत ख़बर परिवार को दीबधाई एवं शुभकामनाएं 

    प्रसिद्ध हरियाणवी गायक मासूम शर्मा भी कार्यक्रम में पहुंची और उन्होंने 20 वर्ष के शानदार सफर के लिए द भारत ख़बर के पूरे परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हरियाणवी संगीत में आए बदलावों व उसकी बढ़ती लोकप्रियता पर इस अवसर पर खुलकर अपनी बात रखी। मासूम शर्मा ने कहा कि पिछले 5-6 वर्षों में समाज के साथ-साथ संगीत की दुनिया में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जिस तरह डिजिटल क्रांति आई है, उसी तरह म्यूजिक में भी परिवर्तन हुआ है।

    पहले ऐसे गीत होते थे जिनमें शुद्ध गायकी होती थी, फिर मटका-बेंजू का दौर आया, उसके बाद रागनी प्रतियोगिताओं ने पहचान बनाई और आज के समय में रॉक म्यूजिक का दौर चल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी म्यूजिक ने बहुत तेजी से तरक्की की है। आज हरियाणवी गाने न केवल शादियों में बजते हैं, बल्कि विदेशों में भी लोगों द्वारा मनोरंजन के लिए कलाकारों को बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि संगीत एंटरटेनमेंट का माध्यम है और जैसे लोग होते हैं, उन्हें वैसे ही गाने पसंद आते हैं।

    मासूम शर्मा ने हरियाणा के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में कई ऐतिहासिक लड़ाइयाँ लड़ी गई हैं, इसी कारण हरियाणा के लिए वीर रस और जोशीले गीत बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक उनके 19 गाने बैन हो चुके हैं, लेकिन समाज के लिए सकारात्मक और अवेयरनेस से जुड़े गीत भी बनाए जाते हैं।

    उन्होंने यह भी कहा कि गायकों और कलाकारों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन मिलना चाहिए, ताकि स्थानीय कला और संस्कृति को और मजबूती मिले। अपने निजी जीवन पर बोलते हुए मासूम शर्मा ने कहा कि उनके परिवार ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है और वे ईश्वर में पूरी आस्था रखते हैं।

    बॉलीवुड को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी वहां जाने की कोई विशेष इच्छा नहीं है। जहां उनकी विचारधारा मिलेगी, वहीं वे काम करना पसंद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आज भी उन्हें रागनी गाना बेहद पसंद है।

    ये भी पढ़ें : India News Conclave: द भारत ख़बर को 20 साल पूरे, कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री बोले कांग्रेस लोगों को बरगला रही

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में ग्रुप-सी के 4,227 पदों पर भर्ती, 9 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन
    Next Article वोटर लिस्ट केस में सोनिया गांधी ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, कहा- क्रिमिनल कोर्ट का निजी शिकायत पर एक्शन लेना सही नहीं
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      गोविंदा की परफॉर्मेंस पर मैनेजर का बड़ा बयान, घर गिरवी रखने का खुलासा

      February 7, 2026

      डीप बैक ब्लाउज और लाल बनारसी साड़ी में मोनालिसा, पति संग तस्वीरों ने उड़ाए होश

      February 7, 2026

      ‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर दम, बॉर्डर 2 की टक्कर में भी आठवें दिन शानदार कमाई

      February 7, 2026

      7 साल बाद एक्टिंग में लौटीं रिया चक्रवर्ती, वीडियो में बयां किया दिल का हाल

      February 7, 2026

      कौन हैं Eesha Rebba? एक FIR ने हिला दिया सोशल मीडिया, बदसलूकी पर एक्ट्रेस का कड़ा कदम

      February 6, 2026

      हादसे से बचीं Yamini Malhotra, पैपराजी के सामने फूटा गुस्सा 

      February 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वोटर लिस्ट केस में सोनिया गांधी ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, कहा- क्रिमिनल कोर्ट का निजी शिकायत पर एक्शन लेना सही नहीं

      By अंकित कुमारFebruary 7, 2026

      Sonia Gandhi Voter List Controversy: वोटर लिस्ट केस में सोनिया गांधी ने कोर्ट में दाखिल…

      India News Conclave: समाज के साथ-साथ संगीत की दुनिया में भी हो रहा बड़ा बदलाव : मासूम शर्मा

      February 7, 2026

      हरियाणा में ग्रुप-सी के 4,227 पदों पर भर्ती, 9 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन

      February 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.