विल जैक्स चुने गए प्लेयर आॅफ द मैच
T20 World Cup 2026, (द भारत ख़बर), मुंबई: टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप सी के मैच में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आज के मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन बनाए। जैकब बेथेल ने 55 और हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए। नेपाल से दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादन ने 2-2 विकेट लिए। 185 रन का टारगेट चेज कर रही नेपाल टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन ही बना सकी।
लोकेश बम 39 रन बनाकर नाबाद लौटे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 44 रन बनाए। उन्होंने रोहित पौडेल (39 रन) के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप की। कुशल भुर्तेल ने 29 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से लियम डॉसन ने 2 विकेट झटके। ल्यूक वुड, जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और जोफ्रा आर्चर को एक-एक विकेट मिला। वानखेड़े मैदान पर सैम करन ने आखिरी ओवर में 10 रन डिफेंड किए।

