
सोशल मीडिया से बनाई है पहचान
Dharna Durga, (द भारत ख़बर), मुंबई: तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित जल्द ही साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसका नाम मां बहन है। इस फिल्म में रवि किशन भी अहम रोल निभाने वाले हैं, लेकिन इनके साथ ही सोशल मीडिया का एक फेमस चेहरा भी नजर आने वाला है, जिनका नाम धारणा दुर्गा है। धारणा दुर्गा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो इंस्टाग्राम रील्स के लिए फनी, रियल-लाइफ इंसिडेंट पर बेस्ड वीडियो बनाती हैं।
इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वो रील्स में अक्सर घरेलू महिलाओं और समाज की मजेदार परिस्थितियों को दिखाती हैं, जिससे दर्शकों को कॉमेडी और रिलेटेबल कंटेंट दोनों का मजा मिलता है और उन्हें काफी पसंद भी किया जाता है।

एक्टिंग करियर की शुरूआत की

धारणा ने हाल में अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की है, जो नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म मां बहन है, जिसमें उन्हें माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन शेयर करते देखा जाएगा। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। मां बहन फिल्म में धारणा, तृप्ति डिमरी की छोटी बहन के किरदार में नजर आएंगी, जबकि माधुरी दीक्षित मां का रोल निभाएंगी और रवि किशन भी अहम भूमिका में शामिल हैं। टीजर को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

कॉमेडी-थ्रिलर कहानी
फिल्म के टीजर में तीनों एक्ट्रेसेस मिलकर एक फैमिली कॉमेडी-थ्रिलर कहानी पेश करती हैं। इस फिल्म की कहानी मां और दो बहनों के इर्द-गिर्द ही घूमती नजर आती है, साथ ही उनके दिलचस्प और मस्तीभरे पल दिखाए गए हैं। धारणा की लोकप्रियता सोशल मीडिया से शुरू होकर अब फिल्मी दुनिया तक बढ़ चुकी है, और ‘मां बहन’ उनके करियर के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है, खासकर जब वह अनुभवी कलाकारों के साथ काम कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: क्रिकेटर से टूटी सगाई, 12 साल छोटे सैफ से भी हुआ तलाक, ऐसी रही अमृता सिंह की लाइफ
