भारतीय सर्राफा बाजार ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गिरी कीमतें
Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार के साथ ही अंतरराष्टÑीय सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतें लगातार अस्थिर बनी हुई हैं। यही कारण है कि दो दिन की तेजी के बाद मंगलवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में ही गिरावट दर्ज की गई। जानकारों का कहना है कि यह गिरावट स्टॉकिस्टों द्वारा मुनाफा कमाने के लिए की गई बिकवाली के चलते आई है।
दिल्ली सर्राफा बाजार की बात करें तों मंगलवार को दो सत्रों की तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमतों में 1300 रुपये की गिरावट आई। वहीं चांदी की कीमतों में 5800 रुपये की गिरावट देखने को मिली। वहीं इनके दाम में गिरावट के पीछे निवेशक इस सप्ताह जारी होने वाले अहम अमेरिकी रोजगार और महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि ब्याज दरों की दिशा को लेकर संकेत मिल सकें।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत
स्पॉट गोल्ड की कीमत 1% गिरकर 5,016.56 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इससे पहले, डॉलर में कमजोरी के चलते सोना पिछले सत्र में 2% चढ़ा था। 29 जनवरी को सोने ने 5,594.82 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था। वहीं, अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.8% गिरकर 5,041.60 डॉलर प्रति औंस पर रहे। चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। स्पॉट सिल्वर 2.5% टूटकर 81.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि पिछले सत्र में इसमें करीब 7% की तेजी आई थी। 29 जनवरी को चांदी 121.64 डॉलर प्रति औंस के आॅल-टाइम हाई पर पहुंची थी।
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी तेजी
शेयर बाजार इन दिनों चौतरफा सकारात्मक संकेतों के चलते पूरी तरह से गुलजार है। एक तरफ कुछ दिन पहले भारत ने यूरोपीय संघ के साथ सबसे बड़ी डील की। उसके कुछ ही दिन बाद यानि पिछले सप्ताह अमेरिका ने न केवल टैरिफ दरें घटाई बल्कि भारत के साथ व्यापार समझौते का भी ऐलान कर दिया। इन सभी सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के बाद लगातार दूसरे दिन यानि मंगलवार को भी तेजी का दौर जारी रहा।
इस तरह रहा शेयर मार्केट का हाल
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 208.17 अंक या 0.25 प्रतिशत चढ़कर 84,273.92 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान, बेंचमार्क 417.2 अंक या 0.49 प्रतिशत उछलकर 84,482.95 के अंतरदिवस उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 67.85 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 25,935.15 पर बंद हुआ। इंट्राडे सत्र में, सूचकांक 122.15 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 25,989.45 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
ये भी पढ़ें : Bank Union Strike : आज ही निपटा लें अपने बैंक से जुड़े कामकाज

