Close Menu
    What's Hot

    सुभाष चंद्रा पर CBI ने कसा शिकंजा, दर्ज की FIR, एलआईसी का लोन डिफॉल्ट का मामला

    September 5, 2026

    Delhi Flight Delay: बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या कहा | National

    September 5, 2026

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला…पटवारियों के सेवा नियमों में संशोधन, वेतनमान और ट्रेनिंग को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Delhi Flight Delay: बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या कहा | National

      September 5, 2026

      पीएम ने शिक्षकों से कहा- स्क्रीन टाइम बनी लत, बच्चों को मैदान में खेलने के लिए उत्साहित करें

      September 5, 2026

      UGC NET June 2026 Re-Exam: यूजीसी नेट री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड | Education

      September 5, 2026

      Teachers Day 2026 Wishes: शिक्षक दिवस पर टीचर्स को भेजें ये खास व्हाट्सएप मैसेज, ग्रीटिंग्स और कोट्स | Education

      September 5, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में बारिश होगी या नहीं? इन 10 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट | National

      September 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, September 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सुभाष चंद्रा पर CBI ने कसा शिकंजा, दर्ज की FIR, एलआईसी का लोन डिफॉल्ट का मामला
    दुनिया

    सुभाष चंद्रा पर CBI ने कसा शिकंजा, दर्ज की FIR, एलआईसी का लोन डिफॉल्ट का मामला

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Subhash chandra CBI case: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को चंद्रा के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LICHFL) से लगभग 1,000 करोड़ रुपये का लोन लेने के लिए अपनी नेट वर्थ को ‘बढ़ा-चढ़ाकर’ दिखाया था।

    डिफॉल्ट हो गया था लोन

    न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, सुभाष चंद्रा द्वारा लिया गया यह लोन बाद में डिफॉल्ट हो गया और इससे LICHFL को 1,322 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। CBI की यह FIR ऐसे समय में आई है जब वह पहले से ही अपने फाइनेंशियल मामलों और लोन चुकाने की जिम्मेदारियों को लेकर जांच का सामना कर रहे हैं।

    लोन के लिए दिए थे सर्टिफिकेट

    पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि जांच एजेंसी का मामला इस आरोप पर केंद्रित है कि सुभाष चंद्रा के नेट वर्थ सर्टिफिकेट में उन्हें हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक दिखाया गया था। ये दस्तावेज LICHFL को 980 करोड़ रुपये के दो लोन की मंजूरी और पेमेंट पाने के लिए जमा किए गए थे।

    इन कंपनियों को मिले थे लोन

    LICHFL की शिकायत, इन लेन-देन से जुड़ी कंपनियों को दी गई दो अलग-अलग क्रेडिट सुविधाओं से जुड़ी है। पहली सुविधा 500 रुपये करोड़ की थी, जो वसंत सागर प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड को दी गई थी। इसमें पैन इंडिया इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को-बॉरोअर थी। दूसरी सुविधा 480 करोड़ रुपये की थी, जो डिजिटल सब्सक्राइबर मैनेजमेंट एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को दी गई थी। इसमें स्पिरिट इन्फ्रा पावर एंड मल्टी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड को-बॉरोअर थी। FIR के अनुसार, दोनों लोन के लिए चंद्रा ने ‘कंटीन्यूइंग गारंटी’दी थी।

    • वसंत सागर प्रॉपर्टीज के लिए 500 करोड़ रुपये की सुविधा को टेकओवर, टॉप-अप और कारोबार के विस्तार के मकसद से होम एंटिटी लोन के तौर पर मंजूरी दी गई थी। चंद्रा ने 28 मार्च, 2018 को इस सुविधा के लिए कंटीन्यूइंग गारंटी दी थी।
    • डिजिटल सब्सक्राइबर मैनेजमेंट और कंसल्टेंसी सर्विस के लिए 480 करोड़ रुपये की सुविधा को रेंटल सिक्युरिटाइजेशन स्कीम के तहत रेंटल डिस्काउंटिंग सुविधा के तौर पर अलग से मंजूरी दी गई थी। FIR के मुताबिक, इस लोन को भी चंद्रा की तरफ से दी गई एक लगातार गारंटी का समर्थन हासिल था।

    59,000 करोड़ का नेटवर्थ बताया

    CBI की जांच का एक अहम हिस्सा सुभाष चंद्रा के उन नेट वर्थ सर्टिफिकेट से जुड़ा है जो लोन के सिलसिले में LICHFL को सौंपे गए थे। LICHFL की शिकायत के मुताबिक, 28 मार्च 2018 को DIM & Co की तरफ से जारी एक सर्टिफिकेट में चंद्रा की नेट वर्थ लगभग 59,000 करोड़ रुपये बताई गई थी, जबकि 6 जुलाई 2018 को चार्टर्ड अकाउंटेंट MPJ & Co की तरफ से जारी एक अलग सर्टिफिकेट में चंद्रा की नेट वर्थ 40,562 करोड़ रुपये आंकी गई थी। LICHFL ने कहा कि 480 करोड़ रुपये की डिजिटल सब्सक्राइबर मैनेजमेंट सुविधा को आंशिक रूप से इसी सर्टिफिकेशन के आधार पर मंजूरी दी गई थी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi Flight Delay: बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या कहा | National
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      स्टॉक मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, IT और बैंकिंग के शेयरों ने दिखाया दम, उछलकर हुआ बंद

      September 4, 2026

      टाटा केमिकल्स पर भड़के केन्या के राष्ट्रपति रुटो, एक्सपोर्ट रोकने का आदेश, कहा- कंपनी ने देश के लिए कुछ नहीं किया

      September 4, 2026

      कार इंडस्ट्री की सबसे बड़ी छंटनी, 1 लाख लोगों को नौकरी से निकालेगी फॉक्सवैगन

      September 4, 2026

      एथर ने लॉन्च किया नया स्कूटर Konarc, फीचर्स की भरमार, जानें क्या कुछ है खास

      September 4, 2026

      जबरदस्त तेजी के साथ खुला स्टॉक मार्केट, कच्चे तेल की कीमत उछली

      September 4, 2026

      हरियाणा और पंजाब में आज कितना है सोने-चांदी के भाव? जानें ताजा रेट

      September 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सुभाष चंद्रा पर CBI ने कसा शिकंजा, दर्ज की FIR, एलआईसी का लोन डिफॉल्ट का मामला

      By परवेश चौहानSeptember 5, 2026

      Subhash chandra CBI case: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।…

      Delhi Flight Delay: बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या कहा | National

      September 5, 2026

      हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला…पटवारियों के सेवा नियमों में संशोधन, वेतनमान और ट्रेनिंग को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी

      September 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.