सागर. मध्य प्रदेश से एक बेहद हैरान और दुखत खबर सामने आई है. सागर में कथित जहरीली और अवैध शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई. मरने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है. बताया जा रहा है कि अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं तकलबीन 35 से ज्यादा लोगों के शराब पीने के बाद बीमार हो गए. मरीजों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मध्यप्रदेश के सागर से आई खबर ने पूरे राज्य समेत देश भर में यहां रहने वालों के रिश्तेदारों में चिंता में डाल दिया. कथित जहरीली शराब पीने की वजह से लगभग आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई. इसमें घटना में 35 लोगों बीमार पड़ गए. इसमें से 24 मरीजों का अस्पतालों में इलाज जारी है. जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक इन सभी ने रात में शराब का सेवन किया था. इसके कुछ देर बाद ही सबकी तबीयत धीरे धीरे बिगड़ने लगी. 9 लोगों की मौत हो गई जबकि बाकी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और आबकारी विभाग ने जांच तेज कर दी है.
इतनी बड़ी संख्या में हुई मौत के बाद प्रशासन हरकत में आई. उस क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कई शराब दुकानों को सील कर दिया गया है. हैच बरेठी, बंडा, शाहगढ़, मगरधा, विनायका, दलपतपुर और बरायठा क्षेत्र की दुकानों पर कार्रवाई की गई है. शराब दुकानों से सैंपल लेने का काम भी जारी है. इन सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. प्रशासन का साफ तौर पर कहना है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसको लेकर सख्त निर्देश दिए हैं. अधिकारियों को शराब की सप्लाई और बिक्री से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच करने को कहा गया है.
इस घटना को लेकर जो शुरुआती जांच की गई है इसमें कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के ललितपुर से सागर तक नकली शराब पहुंचाए जाने का एंगल भी सामने आया है. अब तक जो बातें सामने आई हैं उसके मुताबिक ललितपुर में तैयार की गई नकली शराब को सागर के गांवों तक सस्ते दाम पर पहुंचाया गया. पुलिस ने बताया कि नकली रैपर, ढक्कन और क्यूआर कोड लगाकर शराब को असली दिखने वाला बनाया गया.

