Close Menu
    What's Hot

    IMD Weather Update Today: हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बारिश का दौर जारी, 3 राज्यों में अलर्ट, जानें आज का मौसम | National

    July 22, 2026

    Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

    July 22, 2026

    सोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      July 22, 2026

      ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

      July 22, 2026

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»CM Rekha Gupta ने आईजीआई एयरपोर्ट पर 120 मिस्ट स्प्रे सिस्टम का किया शुभारंभ
    दिल्ली

    CM Rekha Gupta ने आईजीआई एयरपोर्ट पर 120 मिस्ट स्प्रे सिस्टम का किया शुभारंभ

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    CM Rekha Gupta ने आईजीआई एयरपोर्ट पर 120 मिस्ट स्प्रे सिस्टम का किया शुभारंभ
    CM Rekha Gupta ने आईजीआई एयरपोर्ट पर 120 मिस्ट स्प्रे सिस्टम का किया शुभारंभ

    • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दोहराया ‘क्लियर एयर, क्लीन दिल्ली’ का संकल्प

    CM Rekha Gupta | द भारत ख़बर नेटवर्क | नई दिल्ली ।  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट परिसर में जीएमआर द्वारा स्थापित 120 मिस्ट स्प्रे सिस्टम का उद्घाटन किया। यह पहल राजधानी में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और यात्रियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण के लिए शॉर्ट टर्म, मिड टर्म और लॉन्ग टर्म रणनीति पर वैज्ञानिक तरीके से कार्य कर रही है। इस अवसर पर दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, बिजवासन के विधायक कैलाश गहलोत, जीएमआर ग्रुप के निदेशक नारायण राव काड़ा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार पहले ही राजधानी की प्रमुख सड़कों और 143 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम स्थापित कर चुकी है। साथ ही, रियल-टाइम मॉनिटरिंग नेटवर्क का विस्तार 46 मेट्रो स्टेशनों तक किया गया है, जो देश में किसी भी शहर का सबसे बड़ा नेटवर्क है। इसके अलावा, ह्यवायु रक्षकह्ण पहल के माध्यम से प्रदूषण मानकों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित किया जा रहा है।

    स्वच्छ वायु, क्लीन दिल्ली की दिशा में सरकार व निजी क्षेत्र की साझेदारी भी जरूरी: सीएम रेखा गुप्ता

    मुख्यमंत्री ने दिल्ली एयरपोर्ट को देश का सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजधानी एयरपोर्ट बताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में 100 मिलियन यात्रियों का आंकड़ा पार कर यह विश्व के पांचवें सबसे बड़े एयरपोर्ट के रूप में स्थापित होगा। एयरपोर्ट पर स्थापित मिस्ट सिस्टम यात्रियों को बेहतर वायु गुणवत्ता का अनुभव कराएगा और राजधानी की पर्यावरणीय छवि को मजबूत करेगा।

    मुख्यमंत्री ने जीएमआर समूह को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रतीक है। जब सरकार और निजी संस्थान साझा विजन के साथ काम करते हैं तो विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है। भविष्य में इस मिस्ट सिस्टम का विस्तार 600 पोल्स तक किया जाएगा, जिससे एयरपोर्ट और उसके आसपास के क्षेत्रों में धूल नियंत्रण और अधिक प्रभावी होगा।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार वर्ष 2029 तक सार्वजनिक बस बेड़े को पूरी तरह इलेक्ट्रिक करने, मेट्रो नेटवर्क के विस्तार, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, शहरभर में 1,000 से अधिक वाटर स्प्रिंकलर तैनात करने और निर्माण स्थलों पर एआई आधारित डस्ट मॉनिटरिंग लागू करने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

    उन्होंने कहा कि इन पहलों से न केवल प्रदूषण में प्रभावी कमी आएगी, बल्कि दिल्ली को देश के सबसे रहने योग्य शहरों में शामिल करने का लक्ष्य भी साकार किया जा सकेगा। उन्होंने दोहराया कि दिल्ली को साफ हवा, ग्रीन ट्रांसपोर्ट और सस्टेनेबल ग्रोथ के मार्ग पर आगे बढ़ाना ही सरकार का लक्ष्य है और इस दिशा में निरंतर कार्य जारी रहेगा।

    CM Rekha Gupta ने किया डॉ. हेडगेवार की प्रतिमा का अनावरण

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोना हुआ नरम, चांदी पर भी रहा दबाव
    Next Article जानें ओ रोमियो स्टार शाहिद कपूर कितने पढ़े-लिखे हैं?
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      IMD Weather Update Today: हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बारिश का दौर जारी, 3 राज्यों में अलर्ट, जानें आज का मौसम | National

      July 22, 2026

      दिल्ली के इन इलाकों में कल नहीं आएगा पानी

      July 21, 2026

      दो मांगों पर बनी सहमति, किसानों का दिल्ली कूच स्थगित

      July 21, 2026

      Delhi Traffic Advisory: किसान महापंचायत से पहले दिल्ली बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, संसद भवन इलाके में जाने से बचें, देखें ट्रैफिक एडवाइजरी | National

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Ghaziabad Goods Train Derail: गाजियाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 16 ट्रेनें रद्द, 53 ट्रेनों का बदला रूट ! | Uttar Pradesh

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IMD Weather Update Today: हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बारिश का दौर जारी, 3 राज्यों में अलर्ट, जानें आज का मौसम | National

      By परवेश चौहानJuly 22, 2026

      आज का मौसम, 22 जुलाई 2026 | Weather Update Today | IMD मौसम अपडेट IMD…

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      July 22, 2026

      सोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार

      July 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.