Close Menu
    What's Hot

    लव लाइफ पर बेबाक संजय मिश्रा! 27-28 गर्लफ्रेंड्स गिनाईं, बयान ने उड़ाए होश

    February 16, 2026

    CM Rekha Gupta ने दिल्ली को संवारने के उठाए निर्णायक कदम

    February 16, 2026

    चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी सस्पेंड किए

    February 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी सस्पेंड किए

      February 16, 2026

      Supreme Court: जब तक शादी नहीं, तब तक लड़का-लड़की अजनबी, किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

      February 16, 2026

      मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम की रिहाई याचिका खारिज

      February 16, 2026

      तकनीक के क्षेत्र में आज भारत करेगा नई शुरुआत

      February 16, 2026

      अमेरिका के साथ समझौते को लेकर दबाव में सरकार

      February 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Supreme Court: जब तक शादी नहीं, तब तक लड़का-लड़की अजनबी, किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
    Breaking News

    Supreme Court: जब तक शादी नहीं, तब तक लड़का-लड़की अजनबी, किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link



    कहा-शादी से पहले फिजिकल रिलेशन समझ से परे
    Supreme Court, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को रेप के आरोपों से जुड़े एक मामले में शादी से पहले फिजिकल रिलेशनशिप को लेकर हैरानी जताई। जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा कि हम यह नहीं समझ पाते कि एक लड़का और लड़की शादी से पहले शारीरिक संबंध कैसे बना सकते हैं। जस्टिस नागरत्ना ने कहा, हो सकता है हम पुराने ख्यालों के हों लेकिन जब तक शादी नहीं हो जाती तब तक लड़का और लड़की अजनबी होते हैं। उन्हें बहुत सावधान रहना चाहिए।

    किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। जस्टिस नागरत्ना के साथ जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच एक व्यक्ति की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिस पर एक महिला से शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। वहीं, व्यक्ति पर पहले से शादीशुदा होने और बाद में दूसरी महिला से शादी करने का आरोप भी है।

    यह है पूरा मामला

    सरकारी वकील के मुताबिक, लगभग 30 साल की युवती की 2022 में एक मैट्रिमोनियल साइट पर शख्स से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि शख्स ने युवती से शादी का वादा करके दिल्ली और बाद में दुबई में कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

    युवती ने दावा किया है कि शख्स के कहने पर वह दुबई गई थी। वहां उसकी सहमति के बिना आरोपी ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए, और विरोध करने पर उन्हें वायरल करने की धमकी दी। शिकायतकर्ता को बाद में पता चला कि शख्स ने 19 जनवरी, 2024 को पंजाब में दूसरी शादी कर ली थी।

    इस मामले में निचली अदालत और दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि आरोपी की तरफ से किया गया शादी का वादा शुरू से ही झूठा था, क्योंकि वह पहले से ही शादीशुदा था। हाईकोर्ट के आदेश से असंतुष्ट होकर आरोपी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

    युवती शादी से पहले दुबई क्यों गई

    जस्टिस नागरत्ना ने सवाल किया कि युवती शख्स से मिलने दुबई क्यों गई। जब सरकारी वकील ने बताया कि दोनों शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे, तो जस्टिस ने कहा, अगर महिला शादी को लेकर इतनी गंभीर थी, तो उसे शादी से पहले दुबई नहीं जाना चाहिए था।

    जस्टिस नागरत्ना ने कहा, यह ऐसा मामला नहीं है जिनमें मुकदमा चलाया जाए और सजा दी जाए। क्योंकि संबंध आपसी सहमति से बने थे। कोर्ट ने आरोपी के वकील से युवती को मुआवजा देकर मामले को खत्म करने का निर्देश दिया। बेंच ने युवती के वकील को भी समझौते की संभावना तलाशने के लिए कहा और दोनों पक्षों के विचार जानने के लिए मामले की सुनवाई बुधवार को स्थगित कर दी।

    ये भी पढ़ें: एआई शिखर सम्मेलन के लिए भारत सही जगह : गुटेरस

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के फरीदाबाद में निजी कंपनी में कंपनी में ब्लास्ट, आग से 35 लोग झुलसे, दो पुलिसकर्मी भी घायल
    Next Article उपराज्यपाल विनय कुमार व सीएम रेखा गुप्ता ने नेहरु प्लेस में 6 मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग का उद्घाटन किया
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी सस्पेंड किए

      February 16, 2026

      मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम की रिहाई याचिका खारिज

      February 16, 2026

      तकनीक के क्षेत्र में आज भारत करेगा नई शुरुआत

      February 16, 2026

      अमेरिका के साथ समझौते को लेकर दबाव में सरकार

      February 16, 2026

      एआई शिखर सम्मेलन के लिए भारत सही जगह : गुटेरस

      February 16, 2026

      सेना के आधुनिकीकरण पर 1.85 लाख करोड़ खर्च किए : मोदी

      February 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      लव लाइफ पर बेबाक संजय मिश्रा! 27-28 गर्लफ्रेंड्स गिनाईं, बयान ने उड़ाए होश

      By श्वेता चौहानFebruary 16, 2026

      Sanjay Mishra Total Girlfriends: लव लाइफ पर बेबाक संजय मिश्रा! 27-28 गर्लफ्रेंड्स गिनाईं, बयान ने…

      CM Rekha Gupta ने दिल्ली को संवारने के उठाए निर्णायक कदम

      February 16, 2026

      चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी सस्पेंड किए

      February 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.