Close Menu
    What's Hot

    फिर फिसली विराट कोहली की उंगली या ‘एल्गोरिदम’ का खेल? यूजर्स बोले— भाभी जी, अब तो कुछ करना ही पड़ेगा!

    April 18, 2026

    डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे मजबूत

    April 18, 2026

    कब होगा सलमान खान के शो का प्रीमियर?

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा

      April 17, 2026

      भाजपा नेता की हत्या में कर्नाटक कांग्रेस विधायक सहित 17 दोषियों को उम्रकैद की सजा

      April 17, 2026

      इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया

      April 17, 2026

      ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोला, डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा शुक्रिया

      April 17, 2026

      Lok Sabha Updates: महिलाओं को सशक्त नहीं बनाएगी महिला आरक्षण कानून : राहुल गांधी

      April 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, April 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»उपराज्यपाल विनय कुमार व सीएम रेखा गुप्ता ने नेहरु प्लेस में 6 मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग का उद्घाटन किया
    दिल्ली

    उपराज्यपाल विनय कुमार व सीएम रेखा गुप्ता ने नेहरु प्लेस में 6 मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग का उद्घाटन किया

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi News : उपराज्यपाल विनय कुमार व सीएम रेखा गुप्ता ने नेहरु प्लेस में 6 मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग का उद्घाटन किया
    Delhi News : उपराज्यपाल विनय कुमार व सीएम रेखा गुप्ता ने नेहरु प्लेस में 6 मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग का उद्घाटन किया

    • उपराज्यपाल के नेतृत्व और केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली सरकार अच्छे नतीजे दे रही है: सीएम रेखा गुप्ता

    द भारत ख़बर नेटवर्क । नई दिल्ली । दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को नेहरू प्लेस स्थित छह मंजिला मल्टी-लेवल पार्किंग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उपराज्यपाल का मार्गदर्शन दिल्ली के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने उल्लेख किया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने केंद्र और उपराज्यपाल जी के साथ समन्वय स्थापित करने का अपेक्षित प्रयास नहीं किया, जिस कारण अनेक जनहित से जुड़े कार्य वर्षों तक लंबित रहे।

    इसके विपरीत, उपराज्यपाल महोदय ने विभिन्न स्थलों का स्वयं निरीक्षण कर नालों की सफाई, सड़कों के निर्माण व बुनियादी ढांचे से संबंधित परियोजनाओं की लगातार निगरानी की। वह उस समय भी दिल्लीवासियों की सेवा में सक्रिय रहे, जब व्यवस्थाएं ठहराव का सामना कर रही थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपराज्यपाल जी के नेतृत्व और केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली सरकार मिलकर काम कर रही है और अच्छे नतीजे दे रही है। इसी संयुक्त प्रयास से दिल्ली को साफ, सुव्यवस्थित और विकसित बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।

    मल्टी-लेवल पार्किंग में 650 चार पहिया व 352 दोपहिया वाहन खड़े करने की क्षमता

    मल्टी-लेवल पार्किंग की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यह नई छह मंजिला आधुनिक पार्किंग एक समय में 650 चार पहिया और 352 दोपहिया वाहन खड़े करने की क्षमता रखती है। रोटेशन के आधार पर यहां प्रतिदिन करीब 2,000 वाहनों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी।

    उन्होंने इसे दिल्ली की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि राजधानी के जिन इलाकों में पार्किंग की कमी है, वहां डीडीए की उपलब्ध जमीन पर पार्क या पार्किंग बनाने की व्यापक योजना तैयार की जा रही है।

    मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि इससे पूर्व पंजाबी बाग में आॅटोमेटिक मल्टी-लेवल पजल पार्किंग और ग्रेटर कैलाश में आधुनिक आॅटोमेटिक शटल पार्किंग का उद्घाटन किया जा चुका है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों के समय में प्रस्तावित कई पार्किंग परियोजनाएं फाइलों में ही लंबित रहीं।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली में रुके हुए विकास कार्यों को गति देना जनता के एकमत की शक्ति का परिणाम है। उन्होंने उपराज्यपाल जी के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में जो भी उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं, उनमें उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

    CM Rekha Gupta ने दिल्ली को संवारने के उठाए निर्णायक कदम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSupreme Court: जब तक शादी नहीं, तब तक लड़का-लड़की अजनबी, किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
    Next Article ओपनिंग वीकेंड पर छाई ‘O Romeo’! 3 दिन की कमाई ने हिला दिया बॉक्स ऑफिस
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली सरकार डीटीसी के बेड़े में 200 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल करेगी

      April 16, 2026

      Delhi News : दिल्ली सरकार के चार आईटीआई में हाई-टेक लैब्स की शुरूआत जल्द : सीएम रेखा गुप्ता

      April 16, 2026

      गृह मंत्रालय ने ‘आप’ सांसद को दी जेड श्रेणी की सुरक्षा

      April 15, 2026

      दिल्ली में गर्मी के तेवर, बेहाल दिखे लोग

      April 15, 2026

      Noida Protest Updates: मैं प्रदर्शनकारी मजदूरों के साथ खड़ा हूं : राहुल गांधी

      April 14, 2026

      यूपी के नोएडा फेज़-2 में मज़दूरों का विरोध प्रदर्शन जारी, पुलिस तैनात

      April 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      फिर फिसली विराट कोहली की उंगली या ‘एल्गोरिदम’ का खेल? यूजर्स बोले— भाभी जी, अब तो कुछ करना ही पड़ेगा!

      By श्वेता चौहानApril 18, 2026

      Virat Kohli Instagram Activity: फिर फिसली विराट कोहली की उंगली या ‘एल्गोरिदम’ का खेल? यूजर्स…

      डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे मजबूत

      April 18, 2026

      कब होगा सलमान खान के शो का प्रीमियर?

      April 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.