Close Menu
    What's Hot

    डीटीपी से भिड़े पूर्व SI, अवैध कार्यालय बंद नहीं करने दिया, पुलिस ने भी नहीं किया सहयोग

    September 6, 2026

    हरियाणा के तोशाम हल्के को कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने दी 4440 लाख की सौगात, देखें क्या-क्या होंगे काम?

    September 5, 2026

    Ind vs Pak, Asia Cup: 12 रन और 6 विकेट…पाकिस्तान टी20 में सबसे छोटे स्कोर पर सिमटा, भारतीय गेंदबाजों ने दिखाई औकात | Sports

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update: आज जमकर होगी बारिश ! दिल्ली-हरियाणा से हिमाचल-पंजाब तक IMD का अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

      September 5, 2026

      कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया, 6 राज्यों के प्रभारी बदले, सचिन पायलट को पंजाब का प्रभार

      September 5, 2026

      Delhi Flight Delay: बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या कहा | National

      September 5, 2026

      पीएम ने शिक्षकों से कहा- स्क्रीन टाइम बनी लत, बच्चों को मैदान में खेलने के लिए उत्साहित करें

      September 5, 2026

      UGC NET June 2026 Re-Exam: यूजीसी नेट री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड | Education

      September 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, September 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»10वीं-12वीं के प्रवेश पत्र 17 फरवरी से जारी, 5.66 लाख छात्र देंगे परीक्षा
    हरियाणा

    10वीं-12वीं के प्रवेश पत्र 17 फरवरी से जारी, 5.66 लाख छात्र देंगे परीक्षा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    HBSE Admit Card 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने फरवरी/मार्च 2026 की सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) नियमित व स्वयंपाठी परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र 17 फरवरी से जारी करने का फैसला लिया है।

    25 और 26 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

    बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा के अनुसार 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी 2026 से आरंभ होंगी। प्रदेशभर में कुल 1421 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 5 लाख 66 हजार 400 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

    ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    विद्यालयों के मुखिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर छात्रों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश-पत्र का रंगीन प्रिंटआउट ए-4 साइज पेपर पर निकालना अनिवार्य होगा।

    स्वयंपाठी (प्राइवेट) परीक्षार्थी, जिनकी कंपार्टमेंट (E.I.O.P.), अतिरिक्त विषय, पूर्ण विषय अंक सुधार या आंशिक अंक सुधार की परीक्षा है, वे वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपना पिछला अनुक्रमांक, नाम, पिता का नाम और माता का नाम दर्ज कर प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

    विवरण में त्रुटि हो तो तुरंत कराएं सुधार

    यदि किसी परीक्षार्थी के प्रवेश-पत्र में नाम, विषय या अन्य विवरण में कोई गलती है तो संबंधित दस्तावेज और निर्धारित शुल्क के साथ बोर्ड कार्यालय में उपस्थित होकर तुरंत सुधार करवाया जा सकता है। बोर्ड ने सभी छात्रों को प्रवेश-पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।


    हरियाणा

    दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था

    दिव्यांग परीक्षार्थियों को लेखक (स्क्राइब) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्रमाणित दिव्यांग प्रमाण-पत्र आवश्यक होगा। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले लेखक उपलब्ध कराया जाएगा। आवश्यकता होने पर बोर्ड कार्यालय में एक दिन पहले भी यह सुविधा दी जा सकती है।

    हेल्पलाइन नंबर जारी

    किसी भी समस्या की स्थिति में छात्र बोर्ड द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 01664-254309 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा सेकेंडरी शाखा की ईमेल assec@bseh.org.in तथा सीनियर सेकेंडरी शाखा की ईमेल assrs@bseh.org.in और adhos@bseh.org.in पर भी संपर्क किया जा सकता है।

    बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे समय रहते अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लें और परीक्षा की तैयारी पूरी अनुशासन के साथ करें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखौफनाक ऑटो राइड! गलत रास्ते पर ले गया ड्राइवर, Priya Bakshi का वीडियो मचा रहा है हलचल
    Next Article कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर बोले- मैं राहुलवादी नहीं हूं, पार्टी का मेंबर हूं
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    डीटीपी से भिड़े पूर्व SI, अवैध कार्यालय बंद नहीं करने दिया, पुलिस ने भी नहीं किया सहयोग

    September 6, 2026

    हरियाणा के तोशाम हल्के को कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने दी 4440 लाख की सौगात, देखें क्या-क्या होंगे काम?

    September 5, 2026

    कौन हैं फरीदाबाद की सुचिता साहू, कचरे से बना रहीं 13 तरह के क्लीनर, ये रहा तरीका

    September 5, 2026

    हरियाणा में सफाई कर्मियों के लिए नायब सरकार का बड़ा फैसला, जॉब सिक्योरिटी और वेतन को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

    September 5, 2026

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला…पटवारियों के सेवा नियमों में संशोधन, वेतनमान और ट्रेनिंग को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी

    September 5, 2026

    2-2 करोड़ के फ्लैट, फरीदाबाद के इस सेक्टर में खरीदारों की ऐसी होड़, जानिए क्यों इतना महंगा?

    September 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    डीटीपी से भिड़े पूर्व SI, अवैध कार्यालय बंद नहीं करने दिया, पुलिस ने भी नहीं किया सहयोग

    By प्रमोद रिसालियाSeptember 6, 2026

    सांकेतिक तस्वीरHaryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में सेक्टर-76 पी ब्लॉक के रिहायशी इलाके में बिना…

    हरियाणा के तोशाम हल्के को कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने दी 4440 लाख की सौगात, देखें क्या-क्या होंगे काम?

    September 5, 2026

    Ind vs Pak, Asia Cup: 12 रन और 6 विकेट…पाकिस्तान टी20 में सबसे छोटे स्कोर पर सिमटा, भारतीय गेंदबाजों ने दिखाई औकात | Sports

    September 5, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.