फिर चमकी रानी की किस्मत
Raveena Tandon, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड की धांसू एक्ट्रेस रवीना टंडन का 90 के दशक में सिक्का चलता था। उस वक्त वो फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक थीं। रवीना डांस से लेकर एक्टिंग तक, हर मामले में बड़ी-बड़ी हसीनाओं को टक्कर देती थीं। आज भी रवीना टंडन का जलवा बरकरार है।
हाल ही में रवीना टंडन ने एक टीवी से खास बातचीत की। इस बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने साल 1998 में आई करण जौहर की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म को रिजेक्ट किया था। ये फिल्म कोई और नहीं, बल्कि शाहरुख खान की कुछ कुछ होता है थी।

रानी मुखर्जी वाला किरदार निभाने का मिला था आॅफर
रवीना ने खुलासा किया कि उन्हें करण जौहर की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म कुछ कुछ होता है में एक रोल आॅफर हुआ था, लेकिन उस समय उन्होंने मना कर दिया था। रवीना टंडन को कुछ कुछ होता है फिल्म में उन्हें रानी मुखर्जी वाला किरदार निभाने का आॅफर मिला था। लेकिन उन्होंने ये रोल करने से इनकार कर दिया था।
फिल्ममेकर आज भी नाराज
शाहरुख खान और काजोल स्टारर कुछ कुछ होता है ठुकराने की वजह से आज भी फिल्ममेकर एक्ट्रेस से नाराज हैं। रवीना टंडन ने बताया कि ने बताया कि वह करण के साथ अपनी दोस्ती को वैल्यू देती थीं और इस मौके की तारीफ करती थीं, लेकिन उस समय उन्होंने ये रोल करने से मना कर दिया क्योंकि वो अपने करियर के उस स्टेज पर सपोर्टिंग रोल या सेकंड लीड रोल नहीं करना चाहती थीं।
सोलो लीड के तौर पर खुद को साबित करना चाहती थीं
रवीना ने बताया कि वो सपोर्टिंग रोल में अपनी जर्नी शुरू करने के बजाय सोलो लीड के तौर पर खुद को साबित करना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने कहा, कुछ फिल्मों को रिजेक्ट करने के मेरे अपने कारण थे। जैसे कुछ कुछ होता है। करण हमेशा कहते हैं कि तुमने मेरी पहली फिल्म नहीं की। लेकिन मोहरा के बाद मुझे करियर रीस्टार्ट करना था, वो भी सोलो हीरोइन बनकर। इसलिए मैंने करण की वो फिल्म नहीं की।
ये भी पढ़ें: किस्मत ने ली करवट! राजपाल यादव को जेल में रहते मिला नई फिल्म का ऑफर

