Close Menu
    What's Hot

    फिर बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?, तेल पर आफत, जानें कितना बढ़ा दाम

    July 24, 2026

    रवनीत सिंह बिट्टू का मोदी कैबिनेट से इस्तीफा

    July 24, 2026

    हरियाणा सरकार में 32 पदों पर डेपुटेशन से भर्ती, कर्मचारियों से मांगे गए आवेदन

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रवनीत सिंह बिट्टू का मोदी कैबिनेट से इस्तीफा

      July 24, 2026

      जंगल की आग के कारण स्पेन में आपातकाल

      July 24, 2026

      सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो को बिना इजाजत सोशल मीडिया नहीं कर सकते पोस्ट | National

      July 24, 2026

      JNU-DU Warning on CJP Protest: जेएनयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रों को वॉर्निंग, CJP प्रोटेस्ट में न जाएं, वरना एक्शन लेंगे | Delhi

      July 24, 2026

      Jammu Kashmir Landslide: भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे दूसरे दिन भी बंद, फंसे लोगों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन | National

      July 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»कभी गोविंदा से होती थी सुमीत सहगल की तुलना, अब जी रहे गुमनाम लाइफ
    मनोरंजन

    कभी गोविंदा से होती थी सुमीत सहगल की तुलना, अब जी रहे गुमनाम लाइफ

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Sumeet Saigal Birthday: कभी गोविंदा से होती थी सुमीत सहगल की तुलना, अब जी रहे गुमनाम लाइफ
    Sumeet Saigal Birthday: कभी गोविंदा से होती थी सुमीत सहगल की तुलना, अब जी रहे गुमनाम लाइफ

    तलाकशुदा एक्ट्रेस से की थी दूसरी शादी
    Sumeet Saigal Birthday, (द भारत ख़बर), मुंबई: हिंदी सिनेमा में अक्सर ऐसा होता है जब किसी नए एक्टर की तुलना किसी बड़े एक्टर या स्टार से की जाती है। अभिनेता सुमीत सहगल की तुलना तो बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 यानी गोविंदा से हुआ करती थी। 80 और 90 के दशक में इंडट्री में बतौर एक्टर एक्टिव रहे सुमीत सहगल का आज 60वां जन्मदिन है। आइए इस मौके पर सुमीत सहगल से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।

    18 फरवरी 1966 मुंबई में हुआ जन्म

    सुमीत सहगल का जन्म 18 फरवरी 1966 को मुंबई में हुआ था। सुमीत ने हिंदी सिनेमा में बतौर एक्टर अपनी शुरूआत फिल्म इंसानियत के दुश्मन से की थी, जबकि गोविंदा का डेब्यू साल 1986 में हुआ था। उस वक्त सुमीत की शक्ल-सूरत काफी हद तक गोविंदा से मिलती थी। लेकिन, एक्टिंग के मामले में वो फिसड्डी साबित हुए। उन्हें वो सफलता और लोकप्रियता नहीं मिल पाई, जिसकी वो उम्मीद लगाकर बैठे थे।

    करीब 30 फिल्मों में किया था काम

    सुमीत सहगल ने हिंदी सिनेमा में उस वक्त अपना डेब्यू किया था जब संजय दत्त, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, मिथुन चक्रवर्ती, ऋषि कपूर सहित कई बड़े दिग्गज फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे थे। साल 1987 से लेकर साल 1995 तक उन्होंने लगभग 30 फिल्मों में काम किया था। लेकिन, अभिनेता को बड़ी कामयाबी हासिल नहीं हुई।

    फराह नाज से की थी दूसरी शादी

    अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा सुमीत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने दो-दो शादी की थीं। अभिनेता की पहली शादी एक्ट्रेस शाहीन से साल 1990 में हुई थी। लेकिन, साल 2003 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने दूसरी बार फराह नाज के साथ घर बसाया था। फराह तब्बू की बड़ी बहन और 80-90 के दशक की एक्ट्रेस हैं।

    फराह ने भी दो-दो शादी की थीं। उनका पहले अभिनेता विंदू दारा सिंह से तलाक हो गया था। इसके बाद फराह ने सुमीत से दूसरी शादी साल साल 2003 में की थी। फिल्मी दुनिया में बतौर एक्टर फ्लॉप होने के बाद सुमीत ने फिल्ममेकर के रूप में काम किया था। उन्होंने सुमीत आर्ट्स नाम से एक कंपनी खोली थी। इसके जरिए उन्होंने दूसरी भाषाओं की फिल्मों को हिंदी में डब करना शुरू किया था। सुमीत और फराह दोनों ही एक्टिंग फील्ड से दूर अब साथ में एक हैप्पी लाइफ जी रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: वेकेशन मूड में हैं रवीना टंडन और राशा थडानी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविभिन्न देशों के राष्ट्रध्यक्षों, गूगल सीईओ सुंदर पिचाई व अन्य हस्तियों के साथ मिले प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article सोने और चांदी की चमक हुई कम
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली HC ने नहीं दी राजपाल यादव को राहत, चेक बाउंस मामले में सजा बरकरार

      July 10, 2026

      सलमान खान की एक्स की जिंदगी के वो चर्चित किस्से, जिनकी खूब हुई थी चर्चा

      July 10, 2026

      सुंदूस मौफकीर का बोल्ड बीच लुक हुआ वायरल, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

      July 10, 2026

      साउथ के दिग्गज अभिनेता विजय थलापति की फिल्म जन नायकन को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट; KVN ने की 24 जुलाई तक रिलीज़ करने की पुस्टि

      July 9, 2026

      दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज ने किक्कर के लिए ताजा कर दीं उग्रवाद के दौर की दर्दनाक यादें

      July 9, 2026

      स्वाति रेड्डी बनीं फिर दुल्हन, फिल्ममेकर श्रीकांत नागोथी के साथ लिए सात फेरे

      July 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      फिर बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?, तेल पर आफत, जानें कितना बढ़ा दाम

      By परवेश चौहानJuly 24, 2026

      Oil price surged : ईरान में अमेरिकी हमला तेज होने और हुती विद्रोहियों द्वारा लाल…

      रवनीत सिंह बिट्टू का मोदी कैबिनेट से इस्तीफा

      July 24, 2026

      हरियाणा सरकार में 32 पदों पर डेपुटेशन से भर्ती, कर्मचारियों से मांगे गए आवेदन

      July 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.