Close Menu
    What's Hot

    आयुष्मान-सारा की फिल्म उड़ता तीर की आ गई रिलीज डेट, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    April 17, 2026

    ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोला, डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा शुक्रिया

    April 17, 2026

    हरियाणा कांग्रेस के पांच विधायक निलंबित

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोला, डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा शुक्रिया

      April 17, 2026

      Lok Sabha Updates: महिलाओं को सशक्त नहीं बनाएगी महिला आरक्षण कानून : राहुल गांधी

      April 17, 2026

      सात जरूरतमंद लोगों को नई जिंदगी दे गया ब्रेनडेड किसान

      April 17, 2026

      हम अब ईरान के साथ शांति समझौते के करीब : ट्रंप

      April 17, 2026

      चरमपंथ के खिलाफ एक गंभीर युद्ध लड़ रहा इजरायल : गिदोन

      April 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, April 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»सुपर-8 के मैचों में शिवम दुबे की भूमिका अहम
    खेल

    सुपर-8 के मैचों में शिवम दुबे की भूमिका अहम

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Shivam Dube : सुपर-8 के मैचों में शिवम दुबे की भूमिका अहम
    Shivam Dube : सुपर-8 के मैचों में शिवम दुबे की भूमिका अहम

    ग्रुप मैचों में हार्दिक पांडया और शिवम दुबे का खेल रहा शानदार, आगे भी टीम की जीत में इनका प्रदर्शन अहम

    Shivam Dube (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : टी20 विश्वकप 2026 का रोमांच आज से चरम पर पहुंचेगा। सुपर आठ के मैच आज से शुरू हो रहे हैं। भारतीय टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में अविजित है और वह विश्व कप में लगातार 12 जीत का नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। हालांकि गु्रप स्टेज मैचों में भारत की टीम के लिए बल्लेबाजों का पूरी तरह लय में न आना चिंता का विषय है। लेकिन राहत की बात यह है कि भारतीय टीम के दोनों आॅलराउंडर शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

    ये दोनों न केवल रन बना रहे हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर टीम के लिए विकेट भी निकाल रहे हैं। खासकर शिवम दुबे का लय में लौटना भारतीय टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा। गु्रप स्टेज के अंतिम मैच में नीदरलैंड के खिलाफ शिवम दुबे के आॅलराउंड प्रदर्शन से न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा बल्कि टीम ने भी राहत की सांस ली होगी।

    सलामी जोड़ी का फ्लॉप होना चिंता का विषय

    इस विश्व कप में भारत के लिए अभी तक जो सबसे बड़ी समस्या रही है वह है सलामी बल्लेबाजों द्वारा टीम को ठोस शुरुआत न दे पाना। अभी तक खेले गए चारों मैच में टीम को अच्छी ओपनिंग नहीं मिल पाई है। चार में से तीन मैच में अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो चुके हैं। हालांकि तीसरे नंबर पर आकर तिलक वर्मा ने टीम को हर मैच में संभाल लिया लेकिन अच्छी शुरुआत न मिलने का परिणाम भारतीय टीम के स्कोर पर चारों मैच में जरूर दिखाई दिया। सुपर आठ में टीम प्रबंधन इसमें कुछ परिवर्तन जरूर कर सकता है।

    कल खेलेगा भारत अपना पहला मैच

    विश्व कप अब अपने सही मंच पर पहुंच चुका है। आज से सुपर आठ के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। अब हर मुकाबला मजबूत टीमों के बीच होगा। भारत अपने आगे के अभियान की शुरुआत कल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से करेगा। ज्ञात रहे कि पिछले विश्व कप में भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ही विश्व विजेता बना था। वहीं भारत का दूसरा मैच जिम्बाब्वे से होगा जो इस विश्व कप में आॅस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हरा चुकी है और अंतिम मैच वेस्ट इंडीज के साथ होगा जो फिलहाल शानदार फार्म में है।

    Previous articleSergio Gor : हम भारत-अमेरिका संबंधों को अगले दौर में ले जा रहे : गोर
    Next articleSurya kumar Yadav : विश्व कप में कल से शुरू होगी सूर्यकुमार की नई चुनौती

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने पंजाब के स्कूलों
    Next Article सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक बरकरार
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      मुंबई ने पंजाब किंग्स 196 रन का टारगेट दिया, क्विंटन डी ने जड़ा शतक

      April 16, 2026

      क्यों हार नहीं मानते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी? उनके जन्म नक्षत्र में छिपा है राज

      April 15, 2026

      193 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही केकेआर के 6 बैटर्स पवेलियन लौटे

      April 14, 2026

      हैदराबाद ने राजस्थान को 217 रन का लक्ष्य दिया

      April 13, 2026

      मैच हारे तो याद आई माहिका! हार्दिक पंड्या का इमोशनल वीडियो कॉल वायरल

      April 13, 2026

      आरसीबी ने मुंबई को 241 रन का टारगेट दिया

      April 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      आयुष्मान-सारा की फिल्म उड़ता तीर की आ गई रिलीज डेट, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

      By श्वेता चौहानApril 17, 2026

      Udta Teer: आयुष्मान-सारा की फिल्म उड़ता तीर की आ गई रिलीज डेट, इस दिन सिनेमाघरों…

      ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोला, डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा शुक्रिया

      April 17, 2026

      हरियाणा कांग्रेस के पांच विधायक निलंबित

      April 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.