आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं करण सिंह ग्रोवर
Karan Singh Grover Birthday, (द भारत ख़बर), मुंबई: टीवी और बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको अभिनेता की पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। बिपाशा बसु से शादी करने से पहले उन्होंने दो शादियां और की थीं। लेकिन, ये दोनों ही शादी नाकाम रहीं। हालांकि सालों से वो बिपाशा के साथ एक हैप्पी लाइफ जी रहे हैं।
एमटीवी इंडिया के शो कितनी मस्त है जिंदगी से किया था एक्टिंग करियर का आगाज
करण सिंह ग्रोवर का जन्म 23 फरवरी 1982 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर का आगाज साल 2004 में एमटीवी इंडिया के शो कितनी मस्त है जिंदगी से किया था। टीवी में काफी पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद करण ने बड़े पर्दे का रुख किया था। बॉलीवुड में उनकी शुरूआत फिल्म भ्रम से हुई थी। ये पिक्चर साल 2008 में रिलीज हुई थी।
फिल्म के सेट पर हुई दोनों की मुलाकात, 2016 में की शादी
भ्रम के बाद करण सिंह ग्रोवर ने साल 2015 में फिल्म अलोन में काम किया था। इसमें उनके अपोजिट बिपाशा बसु नजर आई थीं। फिल्म के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई और फिर दोनों एक दूसरे पर दिल हार बैठे थे। करण उस वक्त तलाकशुदा जिंदगी जी रहे थे और बिपाशा भी सिंगल थीं। दोनों ने आखिरकार अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला कर लिया था और साल 2016 में धूमधाम से शादी रचा ली थी।
बेटी के पेरेंट्स हैं बिपाशा और करण
बिपाशा और करण की शादी को अब करीब 10 साल हो चुके हैं। दोनों एक बेटी के पेरेंट्स भी हैं। कपल ने 12 नवंबर 2022 को बेटी का वेलकम किया था, जिसका नाम देवी है। करण ने बिपाशा से तीसरी शादी की थी। उनकी पहली शादी 2008 में श्रद्धा निगम से हुई थी और 2009 में ही तलाक हो गया था। एक्टर ने दूसरी शादी 2012 में जेनिफर विंगेट से की थी। लेकिन, 2014 में तलाक ले लिया था।
ये भी पढ़ें: दुबई-गोवा के बाद अब तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई में खरीदा अपना दूसरा घर, इतनी है कीमत

