Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर सख्त सुप्रीम कोर्ट सख्त, कोयला आधारित प्लांट को शिफ्ट करने और 300 किलोमीटर के दायरे में नए प्लांट खोलने पर केंद्र से जवाब मांगा

    February 23, 2026

    लुधियाना में टाटा स्टील प्लांट मार्च से चालू हो जाएगा

    February 23, 2026

    जब अमिताभ बच्चन ने बचाई फीमेल आर्टिस्ट की जान

    February 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर सख्त सुप्रीम कोर्ट सख्त, कोयला आधारित प्लांट को शिफ्ट करने और 300 किलोमीटर के दायरे में नए प्लांट खोलने पर केंद्र से जवाब मांगा

      February 23, 2026

      भारत की पहली एंटी टेरर पॉलिसी ‘प्रहार’ जारी

      February 23, 2026

      अनिल अंबानी को झटका, बैंक खातों को फ्रॉड घोषित करने पर रोक का आदेश रद्द

      February 23, 2026

      भारत को बड़ी राहत! सुप्रीम कोर्ट के बाद US कस्टम ने भी ट्रंप के टैरिफ पर लगाई रोक

      February 23, 2026

      नेपाल में नदी में गिरी बस, 18 की मौत, कई लापता

      February 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»यश की बड़ी तैयारी, टॉक्सिक को केरल में इतने स्क्रीन पर करेंगे रिलीज
    मनोरंजन

    यश की बड़ी तैयारी, टॉक्सिक को केरल में इतने स्क्रीन पर करेंगे रिलीज

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Toxic: यश की बड़ी तैयारी, टॉक्सिक को केरल में इतने स्क्रीन पर करेंगे रिलीज
    Toxic: यश की बड़ी तैयारी, टॉक्सिक को केरल में इतने स्क्रीन पर करेंगे रिलीज

    टूटेगा केजीएफ 2 का रिकॉर्ड?
    Toxic, (द भारत ख़बर), मुंबई: टॉक्सिक के मेकर्स इस फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज करने की प्लानिंग में लगे हुए हैं। यश स्टारर ये फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही अलग अलग मार्केट्स में डिस्ट्रिब्यूटर्स सेट किए जा रहे हैं। यश के लिए केरल एक बड़ा मार्केट है। उनकी फिल्म केजीएफ 2 केरल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली गैर मलयालम फिल्म है। ऐसे में एक बार फिर यश केरल में बंपर कमाई की तैयारी में हैं। इसके लिए टॉक्सिक के मेकर्स ने ए4 एंटरटेनमेंट कंपनी से हाथ मिलाया है।

    350 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज करने की तैयारी

    मुकेश मेहता और सीवी सारती की कंपनी ए4 एंटरटेनमेंट टॉक्सिक को केरल में डिस्ट्रिब्यूट करने के काम करेगी। इस कंपनी ने इससे पहले रणबीर कपूर की एनिमल और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 जैसी बिग बजट फिल्मों को भी केरल में डिस्ट्रिब्यूट करने का काम किया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मेकर्स और डिस्ट्रिब्यूटर का प्लान है कि टॉक्सिक को केरल में 350 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाए। इस नंबर से साफ है कि मेकर्स केरल में इसे बड़े पैमाने पर रिलीज करने जा रहे हैं।

    धुरंधर 2 से टक्कर

    केजीएफ 2 के बाद यश की पहली बार बड़े पर्दे पर वापसी हो रही है। पर ये वापसी आसान नहीं होने वाली। उसकी वजह है हिंदी फिल्म धुरंधर 2। धुरंधर 2 भी 19 मार्च को आ रही है। साथ ही इस बार फिल्म सिर्फ हिंदी में ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयामल में भी रिलीज होने वाली है। इससे साफ है कि जहां हिंदी में टॉक्सिक धुरंधर 2 के लिये मुश्किलें खड़ी करने वाली है, वहीं साउथ में धुरंधर 2 टॉक्सिक के रास्ते का रोड़ा बनने वाली है।

    टॉक्सिक स्टारकास्ट

    टॉक्सिक का निर्देशन गीता मोहनदास ने किया है। फिल्म में लीड रोल निभाने के अलावा यश इसके को-राइटर भी हैं। ये एक पीरियड ड्रामा होने वाली है, जो गोवा में बेस्ड होगी और इसकी कहानी साल 1940 से लेकर 1970 तक के बीच की होगी। फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और टोविनो थोमस जैसे कलाकार नजर आएंगे। टोविनो मलयालम एक्टर हैं, ऐसे में उनके होने से केरल में फिल्म को बूस्ट मिल सकता है।

    ये भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित संग रोमांस करते वक्त शर्माते थे जैकी श्रॉफ

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमाधुरी दीक्षित संग रोमांस करते वक्त शर्माते थे जैकी श्रॉफ
    Next Article मोगा में PRTC बस में लूटपाट, मारपीट कर और कैश बैग…
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      जब अमिताभ बच्चन ने बचाई फीमेल आर्टिस्ट की जान

      February 23, 2026

      माधुरी दीक्षित संग रोमांस करते वक्त शर्माते थे जैकी श्रॉफ

      February 23, 2026

      तीन-तीन शादी कर चुके हैं करण सिंह ग्रोवर, बिपाशा बसु पर ऐसे आया था दिल

      February 23, 2026

      दोस्त की शादी में झूमे अनंत-राधिका, मीका के गानों पर दिखा कपल का फुल मस्ती मोड

      February 23, 2026

      सपना चौधरी का तूफानी डांस, 32 करोड़ पार पहुंचे व्यूज

      February 23, 2026

      क्या फरवरी में दुल्हन बनेंगी तान्या मित्तल? लाल-नीले लहंगे की ट्रायल ने बढ़ाई हलचल

      February 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर सख्त सुप्रीम कोर्ट सख्त, कोयला आधारित प्लांट को शिफ्ट करने और 300 किलोमीटर के दायरे में नए प्लांट खोलने पर केंद्र से जवाब मांगा

      By अंकित कुमारFebruary 23, 2026

      Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर सख्त सुप्रीम कोर्ट सख्त, कोयला आधारित…

      लुधियाना में टाटा स्टील प्लांट मार्च से चालू हो जाएगा

      February 23, 2026

      जब अमिताभ बच्चन ने बचाई फीमेल आर्टिस्ट की जान

      February 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.