Close Menu
    What's Hot

    हिंदुत्व खतरे में है: अविमुक्तेश्वरानंद

    February 25, 2026

    हरियाणा में कांग्रेस की जगह इनेलो निभाएगी मुख्य विपक्ष की भूमिका? INLD विधायकों की मांग पर स्पीकर कर रहे विचार

    February 25, 2026

    किसानों को बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों में नहर…

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हिंदुत्व खतरे में है: अविमुक्तेश्वरानंद

      February 25, 2026

      Ghooskhor Pandat Controversy: बड़े नेता या अफसर किसी समुदाय को धर्म-जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर निशाना नहीं बना सकते: सुप्रीम कोर्ट

      February 25, 2026

      इजराइल दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

      February 25, 2026

      CM Yogi Tokyo Visit: पॉलिसी सुधारों से यूपी बना ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब : योगी आदित्यनाथ

      February 25, 2026

      कल से सक्रिय होने जा रहा पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा मौसम

      February 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, February 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत और इजरायल में एफटीए पर वार्ता शुरू
    दुनिया

    भारत और इजरायल में एफटीए पर वार्ता शुरू

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India and Israel Trade Deal : भारत और इजरायल में एफटीए पर वार्ता शुरू
    India and Israel Trade Deal : भारत और इजरायल में एफटीए पर वार्ता शुरू

    पीएम मोदी के दौरे से ठीक एक दिन पहले दोनों देशों ने उठाया बड़ा कदम

    India and Israel Trade Deal (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन की इजरायल यात्रा पर जा रहे हैं। पीएम की यह इजरायल यात्रा हर पक्ष से बहुत महत्वपूर्ण समझी जा रही है। पीएम मोदी अपनी इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री व राष्टÑपति से विशेष रूप से मिलेंगे। इसके साथ ही वे वहां की संसद को भी संबोधित करेंगे। वहीं पीएम के दौरे से ठीक पहले दोनों देशों ने एक अच्छी पहल करते हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता शुरू कर दी है।

    चार दिन चलेगा वार्ता का पहला दौर

    वार्ता का पहला दौर 23 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में शुरू हुआ, जो 26 फरवरी 2026 तक चलेगा। इससे पहले नवंबर 2025 में टर्म्स आॅफ रेफरेंस (टीओआर) पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके तहत व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के लिए एक संरचित रूपरेखा तय की गई। वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच कुल वस्तु व्यापार 3.62 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। भारत और इस्राइल कई क्षेत्रों में परस्पर पूरकता साझा करते हैं। ऐसे में प्रस्तावित एफटीए को द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने और खासकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को निश्चितता और पूवार्नुमेयता प्रदान करने वाला कदम माना जा रहा है।

    इन विषयों पर हो सकती है चर्चा

    पहले दौर की वार्ता में दोनों पक्षों के तकनीकी विशेषज्ञ वस्तुओं के व्यापार, सेवाओं के व्यापार, मूल नियम, स्वच्छता और पादप स्वच्छता उपाय, व्यापार में तकनीकी बाधाएं, सीमा शुल्क प्रक्रिया एवं व्यापार सुगमता, बौद्धिक संपदा अधिकार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर रहे हैं। उद्घाटन सत्र के दौरान वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि एफटीए वार्ता ऐसे समय शुरू हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी 2026 को इस्राइल की यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा, उच्च-तकनीकी विनिर्माण, कृषि और सेवाओं जैसे क्षेत्रों में मौजूद संभावनाओं पर जोर दिया और कहा कि एफटीए इन अवसरों का पूर्ण लाभ उठाने में सहायक होगा।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा सचिवालय की छत से कूदकर स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी ने दी जान, मचा हड़कंप
    Next Article हिसार में डॉक्टर उमेश कालड़ा के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, आवास और दो अस्पतालों में एक साथ कार्रवाई
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर चमकी

      February 25, 2026

      भारतीय शेयर बाजार ने लगाया जबरदस्त गोता

      February 25, 2026

      AI Summit Protest: ग्लोबल स्टेज पर भारत की इमेज खराब करने की कोशिश : पीयूष गोयल

      February 25, 2026

      जल्द बदला जाएगा जीडीपी ग्रोथ मापने का पैमाना

      February 25, 2026

      नई अमेरिकी टैरिफ नीति का पड़ेगा व्यापक असर : मूडीज

      February 25, 2026

      27 फरवरी को भारतीय जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े आएंगे सामने

      February 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हिंदुत्व खतरे में है: अविमुक्तेश्वरानंद

      By अंकित कुमारFebruary 25, 2026

      Avimukteshwaranand Controversy Update: हिंदुत्व खतरे में है: अविमुक्तेश्वरानंद बच्चों के यौन शोषण मामले में शंकराचार्य…

      हरियाणा में कांग्रेस की जगह इनेलो निभाएगी मुख्य विपक्ष की भूमिका? INLD विधायकों की मांग पर स्पीकर कर रहे विचार

      February 25, 2026

      किसानों को बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों में नहर…

      February 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.