Close Menu
    What's Hot

    पश्चिम बंगाल एसआईआर में पहचान सत्यापन में एडमिट कार्ड अकेले मान्य नहीं

    February 25, 2026

    हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, यहां तक होगा मेट्रो का विस्तार, सरकार का बड़ा फैसला

    February 25, 2026

    पंजाबी फैमिली से होने के बावजूद क्या Kareena Kapoor रखती हैं रोजा? वायरल थ्रोबैक इंटरव्यू में किया खुलासा

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पश्चिम बंगाल एसआईआर में पहचान सत्यापन में एडमिट कार्ड अकेले मान्य नहीं

      February 25, 2026

      ओडिशा में माइनिंग अफसर के घर से 4.27 करोड़ रुपए की नकदी मिली

      February 25, 2026

      हिंदुत्व खतरे में है: अविमुक्तेश्वरानंद

      February 25, 2026

      Ghooskhor Pandat Controversy: बड़े नेता या अफसर किसी समुदाय को धर्म-जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर निशाना नहीं बना सकते: सुप्रीम कोर्ट

      February 25, 2026

      इजराइल दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

      February 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, February 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ओडिशा में माइनिंग अफसर के घर से 4.27 करोड़ रुपए की नकदी मिली
    Breaking News

    ओडिशा में माइनिंग अफसर के घर से 4.27 करोड़ रुपए की नकदी मिली

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Mining Officer Arrest: ओडिशा में माइनिंग अफसर के घर से 4.27 करोड़ रुपए की नकदी मिली
    Mining Officer Arrest: ओडिशा में माइनिंग अफसर के घर से 4.27 करोड़ रुपए की नकदी मिली

    30 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया था देबब्रत मोहंती
    Mining Officer Arrest, (द भारत ख़बर), कटक: ओडिशा विजिलेंस ने बुधवार को कटक सर्किल के डिप्टी डायरेक्ट (माइंस) देबब्रत मोहंती के घर से 4.27 करोड़ रुपए नकद जब्त किए। मोहंती को लाइसेंसी कोयला व्यापारी से 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। आरोप है कि वह कोयला डिपो को बिना रुकावट चलाने और काम आसान करने के बदले रिश्वत ले रहा था।

    यह ट्रैप आॅपरेशन ओडिशा विजिलेंस ने रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद किया था। अधिकारियों ने बताया कि मोहंती ने 2004 में 8 हजार वेतन पर जूनियर माइनिंग आॅफिसर के तौर पर सरकारी सेवा शुरू की थी। वे बोलांगीर, बारीपदा और बरहामपुर में काम कर चुके हैं और फिलहाल कटक में तैनात थे।

    करेंसी काउंटिंग मशीनें लाई गई

    गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीमों ने मोहंती और उनके करीबियों के कई ठिकानों पर छापे मारे। विभाग ने मठासाही में मोहंती के पैतृक घर और भुवनेश्वर के पाटिया इलाके वाले फ्लैट पर छापा मारा। भुवनेश्वर वाले फ्लैट से सूटकेस, ट्रॉली बैग और अलमारियों में नोटों के ढेर मिले। इसके अलावा, उसके आॅफिस से 1.20 लाख रुपए नकद भी बरामद हुए। नोटों की गिनती के लिए करेंसी काउंटिंग मशीनें लाई गई।

    सोना, मकान और प्लॉट भी मिले

    विजिलेंस के भुवनेश्वर डिवीजन के एसपी सरोज कुमार समल ने बताया कि अब तक 4.27 करोड़ रुपए की गिनती हो चुकी है। जांच में सामने आया है कि मोहंती के पास भुवनेश्वर में दो मंजिला मकान है। इसके अलावा अफसर के नाम करीब 130 ग्राम सोना और 2400 वर्गफीट का प्लॉट है, जिस पर दो मंजिला बिल्डिंग बन रही है। मोहंती के नाम 10 बैंक खाते और लॉकर भी हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

    विजिलेंस के इतिहास का सबसे ज्यादा कैश जब्त

    विजिलेंस अधिकारियों ने इसे ओडिशा विजिलेंस के इतिहास की सबसे बड़ी नगद बरामदगी बताया है। इससे पहले विजिलेंस की सबसे बड़ी नगद जब्ती 3.4 करोड़ रुपए थी, जो 7 अप्रैल 2022 को गंजाम जिले में लघु सिंचाई विभाग के एक असिस्टेंट इंजीनियर के घर से मिली थी।

    2009 में भी दर्ज हो चुका है केस

    एसपी समल ने बताया कि मोहंती के खिलाफ 2009 में भी भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हुआ था। उस मामले की सुनवाई मयूरभंज जिला कोर्ट में अभी चल रही है।

    ये भी पढ़ें: आठवीं की पुस्तक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के चैप्टर पर सीजेआई नाराज

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में BPL राशनकार्ड को लेकर बड़ा अपडेट, बजट सत्र में सरकार का बड़ा ऐलान, मिलेगी ये सुविधा
    Next Article दोनों किडनी के बराबर किराया! बांद्रा के 2BHK का ₹1.11 लाख रेंट सुनकर सोशल मीडिया हैरान
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      पश्चिम बंगाल एसआईआर में पहचान सत्यापन में एडमिट कार्ड अकेले मान्य नहीं

      February 25, 2026

      हिंदुत्व खतरे में है: अविमुक्तेश्वरानंद

      February 25, 2026

      Ghooskhor Pandat Controversy: बड़े नेता या अफसर किसी समुदाय को धर्म-जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर निशाना नहीं बना सकते: सुप्रीम कोर्ट

      February 25, 2026

      इजराइल दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

      February 25, 2026

      CM Yogi Tokyo Visit: पॉलिसी सुधारों से यूपी बना ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब : योगी आदित्यनाथ

      February 25, 2026

      कल से सक्रिय होने जा रहा पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा मौसम

      February 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पश्चिम बंगाल एसआईआर में पहचान सत्यापन में एडमिट कार्ड अकेले मान्य नहीं

      By अंकित कुमारFebruary 25, 2026

      West Bengal SIR Voter List: पश्चिम बंगाल एसआईआर में पहचान सत्यापन में एडमिट कार्ड अकेले…

      हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, यहां तक होगा मेट्रो का विस्तार, सरकार का बड़ा फैसला

      February 25, 2026

      पंजाबी फैमिली से होने के बावजूद क्या Kareena Kapoor रखती हैं रोजा? वायरल थ्रोबैक इंटरव्यू में किया खुलासा

      February 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.