Close Menu
    What's Hot

    भारत और इजरायल के बीच आज हो सकता है बड़ा रक्षा समझौता

    February 26, 2026

    हरियाणा में 12 लाख से ज्यादा BPL राशन कार्ड कटे, कांग्रेस नेता का विधानसभा में दावा; पेश किए सरकारी आंकड़े

    February 26, 2026

    स्मार्टफोन निर्यात में भारत ने हासिल की नई उपलब्धि

    February 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत और इजरायल के बीच आज हो सकता है बड़ा रक्षा समझौता

      February 26, 2026

      किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं

      February 26, 2026

      पश्चिम बंगाल एसआईआर में पहचान सत्यापन में एडमिट कार्ड अकेले मान्य नहीं

      February 25, 2026

      ओडिशा में माइनिंग अफसर के घर से 4.27 करोड़ रुपए की नकदी मिली

      February 25, 2026

      हिंदुत्व खतरे में है: अविमुक्तेश्वरानंद

      February 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, February 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में फरवरी के अंत में पारा पहुंचा 30 डिग्री के पास, इस बदलेगा मौसम
    हरियाणा

    हरियाणा में फरवरी के अंत में पारा पहुंचा 30 डिग्री के पास, इस बदलेगा मौसम

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana Weather Update: हरियाणा में फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन के समय तेज धूप और शुष्क मौसम के कारण अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि कम से कम 10 जिलों में पारा 28 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी संभव है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार मंगलवार को राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान नूंह में 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़, हिसार, अंबाला, गुरुग्राम और सिरसा सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। दिन में बढ़ती गर्मी ने फरवरी के मौसम को असामान्य बना दिया है, हालांकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड अभी भी महसूस की जा रही है।

    दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच रहने से सुबह हल्की ठंड बनी हुई है। इस तरह दिन और रात के तापमान में तीगुना अंतर मौसम के बदलाव को स्पष्ट कर रहा है।

    मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि 28 फरवरी को आंशिक बादलवाई रहने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट संभव है।

    मौसम में इस बदलाव का सीधा असर कृषि क्षेत्र पर पड़ सकता है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि शुष्क मौसम के कारण फसलों में नमी की कमी हो सकती है। गेहूं और सरसों की फसलों पर तापमान वृद्धि का प्रभाव पड़ने की आशंका है, इसलिए किसानों को समय पर सिंचाई करने की सलाह दी गई है।


    हरियाणा

    कृषि विशेषज्ञों ने गेहूं की फसल में पीली रतुआ (येलो रस्ट) रोग की नियमित निगरानी करने की हिदायत दी है। दीमक नियंत्रण के लिए फिप्रोनिल या क्लोरपाइरीफॉस के उपयोग और माहू (एफिड) दिखाई देने पर नीम अर्क या थायमेथोक्साम के छिड़काव की सलाह दी गई है। सब्जियों और चारे की फसलों में भी नमी बनाए रखने के लिए नियमित सिंचाई जरूरी बताई गई है। बरसीम की कटाई समय पर करने और 15 से 20 दिन के अंतराल पर पानी देने की सिफारिश की गई है।

    पशुपालकों को भी मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दिन में पशुओं को धूप में बांधने और रात के समय छत के नीचे रखने की हिदायत दी गई है, ताकि तापमान में अंतर से पशुओं के स्वास्थ्य पर असर न पड़े।

    फरवरी में ही बढ़ती गर्मी ने संकेत दे दिए हैं कि इस बार मार्च की शुरुआत और अधिक गर्म हो सकती है। ऐसे में आमजन और किसानों दोनों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार फिलहाल प्रदेश में शुष्क और साफ मौसम बना रहेगा, जबकि 28 फरवरी को हल्के बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक साल में भारत ने नौ मुक्त व्यापार समझौते किए : गोयल
    Next Article किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में 12 लाख से ज्यादा BPL राशन कार्ड कटे, कांग्रेस नेता का विधानसभा में दावा; पेश किए सरकारी आंकड़े

    February 26, 2026

    हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, यहां तक होगा मेट्रो का विस्तार, सरकार का बड़ा फैसला

    February 25, 2026

    हरियाणा में BPL राशनकार्ड को लेकर बड़ा अपडेट, बजट सत्र में सरकार का बड़ा ऐलान, मिलेगी ये सुविधा

    February 25, 2026

    हरियाणा में कांग्रेस की जगह इनेलो निभाएगी मुख्य विपक्ष की भूमिका? INLD विधायकों की मांग पर स्पीकर कर रहे विचार

    February 25, 2026

    हिसार में डॉक्टर उमेश कालड़ा के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, आवास और दो अस्पतालों में एक साथ कार्रवाई

    February 25, 2026

    हरियाणा के इस जिले की हुई बल्ले-बल्ले, ये रोड बनेगी फोरलेन, बजट सत्र में PWD मंत्री का ऐलान

    February 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    भारत और इजरायल के बीच आज हो सकता है बड़ा रक्षा समझौता

    By अंकित कुमारFebruary 26, 2026

    PM Modi Israel Visit Live : भारत और इजरायल के बीच आज हो सकता है…

    हरियाणा में 12 लाख से ज्यादा BPL राशन कार्ड कटे, कांग्रेस नेता का विधानसभा में दावा; पेश किए सरकारी आंकड़े

    February 26, 2026

    स्मार्टफोन निर्यात में भारत ने हासिल की नई उपलब्धि

    February 26, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.