Close Menu
    What's Hot

    ईरान-इजराइल जंग, खाड़ी देशों में भारतीयों से घरों में रहने की अपील, एडवाइजरी जारी

    February 28, 2026

    हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

    February 28, 2026

    ईरानी रक्षामंत्री के मारे जाने की खबर, 85 स्कूली छात्राओं की भी मौत

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान-इजराइल जंग, खाड़ी देशों में भारतीयों से घरों में रहने की अपील, एडवाइजरी जारी

      February 28, 2026

      ईरानी रक्षामंत्री के मारे जाने की खबर, 85 स्कूली छात्राओं की भी मौत

      February 28, 2026

      राजस्थान में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा कांग्रेस को कुकर्मों के लिए देश कभी माफ नहीं करेगा

      February 28, 2026

      इजरायल ने तेहरान पर मिसाइलों से किया हमला

      February 28, 2026

      ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने मिलकर किए हमले

      February 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»रियल लाइफ शादी के बाद रश्मिका-विजय का आॅन स्क्रीन धमाका, राणाबाली से लौटी पावर कपल की केमिस्ट्री
    मनोरंजन

    रियल लाइफ शादी के बाद रश्मिका-विजय का आॅन स्क्रीन धमाका, राणाबाली से लौटी पावर कपल की केमिस्ट्री

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rashmika Vijay Film: रियल लाइफ शादी के बाद रश्मिका-विजय का आॅन स्क्रीन धमाका, राणाबाली से लौटी पावर कपल की केमिस्ट्री
    Rashmika Vijay Film: रियल लाइफ शादी के बाद रश्मिका-विजय का आॅन स्क्रीन धमाका, राणाबाली से लौटी पावर कपल की केमिस्ट्री

    फिल्म का पोस्टर रिलीज
    Rashmika Vijay Film, (द भारत ख़बर), मुंबई: साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। कपल की शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन अब शादी के ठीक एक दिन बाद ही उनके मोस्ट अवेटेड फिल्म राणाबाली से एक खास पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। काफी लंबे इंतजार के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधे हैं।

    जहां अभी फैंस उनकी शादी की फोटो की ही बात नहीं खत्म कर पा रहे हैं, तो वही शादी की बाद की दोनों की साथ की पहली फिल्म का बड़ा अपडेट सामने आया है। रश्मिका और विजय की अपकमिंग फिल्म राणाबाली का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है, जिसमें केवल लीड किरदारों के हाथ दिखाई दे रहे हैं, जो दर्शकों को यह इशारा देते हैं कि ये विजय और रश्मिका हों।

    फैंस के लिए है खास सरप्राइज

    पोस्टर के साथ मेकर्स ने एक खास सरप्राइज का भी ऐलान भी किया है, जिसे 28 फरवरी को फैंस के लिए साझा किया जाएगा, जिससे लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। ये फिल्म दोनों सितारों की शादी के बाद उनकी पहली आॅन-स्क्रीन वापसी होगी और इसी वजह से इसे फैंस के बीच खास रूप से अहम माना जा रहा है।

    राणाबाली का डायरेक्शन राहुल सांस्कृत्यायन कर रहे हैं और इसे विशाल पैन-इंडिया प्रोजेक्ट के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसमें विजय ने ऐतिहासिक योद्धा राणाबाली का किरदार निभाया है, जबकि रश्मिका जयम्मा के रोल में होंगी।

    हॉलीवुड एक्टर भी है शामिल

    फिल्म का कथानक भारत के 19वीं सदी के इतिहास से प्रेरित है और ब्रिटिश शासन के दौरान हुए गंभीर संघर्षों और अत्याचारों पर आधारित है, जिसमें विजय का किरदार एक निडर और साहसी नेता के रूप में दिखता है, जो अपने लोगों की आजादी के लिए लड़ता है। इसमें हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लो खलनायक के रूप में शामिल हैं। मेकर्स के खास सरप्राइज को लेकर कुछ लोगों का मानना है कि ये फिल्म की पहली झलक हो सकती है।

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    राणाबाली को मिथ्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है और यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, जिसका उद्देश्य एक बड़ी पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचना है।

    ये फिल्म तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। लगभग तीन फिल्मों के बाद फिर से एक साथ नजर आए इस पावर कपल की पहली फिल्म राणाबाली फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, खासकर जब यह शादी के बाद उनके करियर के नए चैप्टर की शुरूआत भी है।

    ये भी पढ़ें: 300 दिन में तैयार हुई रश्मिका-विजय की शाही ज्वैलरी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCM भगवंत मान बोले- अदालत के फैसले ने केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का पर्दाफाश किया
    Next Article हरियाणा में इस मार्ग को बनाया जाएगा फोरलेन, 616 करोड़ रुपये होंगे खर्च
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      नानी की ब्लडी रोमियो में पृथ्वीराज सुकुमारन की एंट्री?

      February 28, 2026

      रामायण फेम दीपिका चिखलिया की बेटी बनीं दुल्हन

      February 28, 2026

      अवॉर्ड जीतने के बाद दोबारा बड़े पर्दे पर धूम मचाएगी ‘बूंग’

      February 28, 2026

      राधे भैया बनकर थिएटर में वापस लौटे सलमान खान, री-रिलीज हुई तेरे नाम

      February 28, 2026

      टूटी परंपरा, बना इतिहास! Rashmika–Vijay की शादी में नहीं होंगे सात फेरे

      February 28, 2026

      क्लासरूम बना कॉमेडी स्टेज! कपिल के शो में खान सर, अलख पांडे और NV सर ने लूट ली महफिल

      February 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ईरान-इजराइल जंग, खाड़ी देशों में भारतीयों से घरों में रहने की अपील, एडवाइजरी जारी

      By अंकित कुमारFebruary 28, 2026

      Iran Israel War Update: ईरान-इजराइल जंग, खाड़ी देशों में भारतीयों से घरों में रहने की…

      हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

      February 28, 2026

      ईरानी रक्षामंत्री के मारे जाने की खबर, 85 स्कूली छात्राओं की भी मौत

      February 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.