क्या शाह लिखने जा रहे बिहार की राजनीति का नया अध्याय
Amit Shah Bihar Visit (द भारत ख़बर), पटना : बिहार की राजनीति आजकल देश की राजनीति गलियारों में चर्चा का विषय है। चर्चा का विषय इसलिए भी क्योंकि आने वाले कुछ दिन राज्य की राजनीति में नया अध्याय जोड़ सकते हैं। इसी बीच आज देश के गृह मंत्री अमित शाह राज्य के दौरे पर पटना पहुंच रहे हैं। गृह मंत्री के दौरे ने राजनीतिक गलियारों में एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है। क्या अमित शाह नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने के साथ ही केंद्र में मंत्री पद तक पहुंचाकर बिहार में भाजपा का सीएम बनाने की योजना को अंजाम देंगे या फिर उनके दौरे का मकसद कुछ और होगा।
इसलिए भी चर्चा में है अमित शाह का दौरा
इस वजह से अब बिहार में सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा होते-होते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज हो गई। जहां एक ओर विपक्ष चाहती थी कि निशांत कुमार राजनीति में आएं, लेकिन ऐसा अब तक नहीं हुआ। उधर भाजपा चाहती थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चले जाएं ताकि भाजपा का सीएम सीट कन्फर्म हो जाए, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ।
अब जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पटना आने का कार्यक्रम तय हो गया, तब एक बार फिर वह सारे अटकलों को हवा मिल गई। हालांकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पटना आने के संबंध में बताया जा रहा है कि वह राज्यसभा उम्मीदवार नितिन नवीन और शिवेश राम के नामांकन में शामिल होने पटना आ रहे हैं। क्यों कि अब मुमकिन होता नहीं दिख रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा की ओर रुख करेंगे।
सोशल मीडिया पर चल रही पोस्ट से बड़ी उत्सुकता
इसके पीछे का कारण बहुत स्पष्ट है कि जदयू के सोशल मीडिया पेज पर जो बातें पोस्ट की गई हैं, उसके मतलब कुछ और निकल रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि- नीतीश कुमार जी बिहार के सर्वस्वीकार नेता हैं। उनकी लोकप्रियता आज हर क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। लोगों का यह स्नेह और अपार समर्थन ही उनकी वास्तविक पहचान है। इस पोस्ट से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड भी यह नहीं चाहती है कि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति छोड़कर केंद्र की राजनीति में जाएं, क्यों कि इससे जदयू बिहार में मजबूत नहीं बल्कि कमजोर होगी।
ये भी पढ़ें : US-Iran War Breaking News : ईरानी जहाज पर श्रीलंका के नजदीक अमेरिका का हमला

