Close Menu
    What's Hot

    IRGC Warning : दर्दनाक चोट के लिए तैयार रहें ईरान के दुश्मन : मोहम्मद नैनी

    March 6, 2026

    हरियाणवी फोक सॉन्ग टटीरी को लेकर बढ़ा विवाद, FIR दर्ज

    March 6, 2026

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IRGC Warning : दर्दनाक चोट के लिए तैयार रहें ईरान के दुश्मन : मोहम्मद नैनी

      March 6, 2026

      UPSC CSE 2025 Final Result जारी! अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर

      March 6, 2026

      नेपाल में नई सरकार के लिए चुनौतियों का पहाड़

      March 6, 2026

      पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव खतरनाक : स्टार्मर

      March 6, 2026

      राज्यपाल के अचानक इस्तीफे से पश्चिम बंगाल की राजनीति गर्माई

      March 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, March 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत को रूस से कच्चा तेल आयात की अमेरिका ने दी छूट
    दुनिया

    भारत को रूस से कच्चा तेल आयात की अमेरिका ने दी छूट

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Crude Oil : भारत को रूस से कच्चा तेल आयात की अमेरिका ने दी छूट
    Crude Oil : भारत को रूस से कच्चा तेल आयात की अमेरिका ने दी छूट

    समुद्र में फंसे रूसी तेल को खरीद सकेगा भारत : स्कॉट बेसेंट

    Crude Oil (द भारत ख़बर), वॉशिंगटन : पश्चिमी एशिया में चल रहे तनाव के चलते पैदा हो रहे तेल संकट के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है। एक दिन पहले जहां रूस ने भारत को तेल देने की बात कही थी वहीं अब अमेरिका ने भी भारत को अपनी जरूरत के अनुसाार कच्चा तेल रूस से आयात करने की छूट दे दी है। बता दें कि अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसे रूसी तेल को खरीदने के लिए 30 दिन की अस्थायी छूट देने का फैसला किया है।

    अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति बनाए रखने के लिए यह अस्थायी कदम उठाया गया है। स्कॉट बेसेंट ने कहा कि इस छूट के तहत भारतीय रिफाइनरियां केवल उस रूसी तेल को खरीद सकेंगे, जो पहले से समुद्र में फंसा हुआ है। उन्होंने साफ किया कि यह जानबूझकर कम अवधि की व्यवस्था है और इससे रूसी सरकार को कोई बड़ा वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा।

    ईरान की वजह से वैश्विक स्तर पर बना दबाव

    अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट ने इसे एक अस्थायी उपाय बताते हुए कहा कि इससे उस दबाव को कम करने में मदद मिलेगी, जो ईरान की वजह से वैश्विक ऊर्जा बाजार में पैदा हुआ है। इसके साथ ही अमेरिका को उम्मीद है कि भविष्य में भारत अधिक मात्रा में अमेरिकी तेल खरीदेगा। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण पैदा हुए तेल आपूर्ति संकट से निपटने के लिए भारतीय रिफाइनरियां रूसी कच्चे तेल की तुरंत डिलीवरी वाले कार्गो खरीद रहे हैं। इस मामले से जुड़े छह सूत्रों ने बताया कि भारतीय कंपनियां लाखों बैरल रूसी तेल खरीदने की प्रक्रिया में हैं।

    अमेरिका के दबाव में भारत ने रूस से तेल खरीद बंद की थी

    ज्ञात रहे कि भारत और रूस के बीच घनिष्ठ व्यापारिक संबंध हैं। भारत पिछले काफी समय से रूस से बहुत ही कम कीमत पर कच्चा तेल आयात कर रहा था। इसी बीच अगस्त 2025 में अमेरिका ने भारत पर रूस से कच्चा तेल आयात बंद करने का दबाव बनाते हुए उच्च टैरिफ लगा दिया था। जिसके बाद भारत ने दिसंबर 2025 में रूस से कच्चा तेल आयात लगभग बंद कर दिया था। जिसके बाद फरवरी 2026 में अमेरिका ने भारत पर लगाया गया अतिरिक्त टैरिफ हटा दिया था।

    ये भी पढ़ें : Nepal Election Result Live : नेपाल चुनाव में बालेन शाह की पार्टी को बढ़त

    Previous articleVarun Dhawan Viral Video: IND vs ENG मैच के बाद Varun Dhawan को आया गुस्सा! भीड़ में फैन के हाथ से छीना फोन

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article50MP का ट्रिपल कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग… Motorola Razr Fold बना MWC 2026 का स्टार
    Next Article हरियाणा के इस जिले में 12 नए सेक्टर बसाने की तैयारी, इन 19 गांवों की 4500 एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      देश में एलपीजी और एलएनजी की कोई कमी नहीं : केंद्र

      March 6, 2026

      भारतीय मुद्रा और शेयर बाजार में लौटी मजबूती

      March 6, 2026

      सोना 830 रुपए महंगा, चांदी भी 4560 रुपए चमकी

      March 6, 2026

      पूरी दुनिया पर भारी पड़ रही पश्चिम एशिया की जंग

      March 5, 2026

      भारत ने दोबारा रूस से कच्चा तेल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई : नोवाक

      March 5, 2026

      डॉलर के मुकाबले रुपया 67 पैसे टूटा

      March 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IRGC Warning : दर्दनाक चोट के लिए तैयार रहें ईरान के दुश्मन : मोहम्मद नैनी

      By अंकित कुमारMarch 6, 2026

      IRGC Warning : दर्दनाक चोट के लिए तैयार रहें ईरान के दुश्मन : मोहम्मद नैनी…

      हरियाणवी फोक सॉन्ग टटीरी को लेकर बढ़ा विवाद, FIR दर्ज

      March 6, 2026

      यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

      March 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.