Close Menu
    What's Hot

    शादी के बाद तलाक, फिर दोस्ती, इन फिल्मी सितारों का ये रिश्ता क्या कहलाता है?

    June 6, 2026

    नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

    June 6, 2026

    मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र कम मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन और करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला महिला छात्रावास का किया शिलान्यास

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026

      वैष्णो देवी जा रही ट्रेन लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, हादसा टला

      June 6, 2026

      अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश

      June 6, 2026

      राहुल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना

      June 6, 2026

      फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

      June 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के इस जिले में 12 नए सेक्टर बसाने की तैयारी, इन 19 गांवों की 4500 एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार
    हरियाणा

    हरियाणा के इस जिले में 12 नए सेक्टर बसाने की तैयारी, इन 19 गांवों की 4500 एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMarch 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा में शहरी विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने फरीदाबाद जिले में नए सेक्टर विकसित करने की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश सरकार ने जिले के 19 गांवों में करीब 4500 एकड़ जमीन खरीदने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। इस जमीन पर 12 नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे, जिससे आने वाले वर्षों में क्षेत्र के शहरी विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
    सरकार की योजना के अनुसार किसान अपनी जमीन देने के लिए सरकारी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 30 अप्रैल तक की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। जमीन खरीदने की जिम्मेदारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को दी गई है, जिसे आम तौर पर HUDA के नाम से जाना जाता है।
    दरअसल जिस तरह से पिछले वर्षों में ग्रेटर फरीदाबाद का विकास हुआ था, उसी तर्ज पर अब शहर के दायरे को और आगे बढ़ाने की योजना बनाई गई है। इससे भविष्य में आवासीय, व्यावसायिक और संस्थागत विकास को बढ़ावा मिलेगा।
    सरकार के मास्टर प्लान 2031 के तहत जिन सेक्टरों को विकसित किया जाना है, उनमें सेक्टर 94ए, 96, 96ए, 97ए, 99, 100, 101, 102, 103, 140, 141 और 142 शामिल हैं। इनमें सेक्टर-100 को पूरी तरह से कमर्शियल सेक्टर के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं सेक्टर 96ए और 97ए को पब्लिक और सेमी पब्लिक उपयोग के लिए रखा गया है, जहां सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और अस्पताल जैसी सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं। बाकी नौ सेक्टर मुख्य रूप से रिहायशी होंगे।
    इन सेक्टरों के विकास के लिए जिन गांवों की जमीन चिन्हित की गई है, उनमें खेड़ी कलां, नचौली, ताजपुर, ढहकोला, शाहबाद, ताजापुर, बदरपुर सैद, साहूपुरा, सोतई, सुनपेड़, मलेरना, जाजरू, भैंसरावली, फत्तुपुरा, भुआपुर, जसाना, फरीदपुर, सदपुरा और तिगांव शामिल हैं। इनमें सेक्टर 140, 141 और 142 पृथला विधानसभा क्षेत्र में आते हैं, जबकि बाकी सेक्टर तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकसित किए जाएंगे।
    सरकार ने स्पष्ट किया है कि जमीन किसानों की सहमति से ही खरीदी जाएगी। इसके लिए किसानों को ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। अधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों को इस योजना के बारे में जागरूक भी करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान आवेदन कर सकें।
    इस योजना के लागू होने से क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर भी काफी हद तक अंकुश लग सकता है। फिलहाल जिन गांवों में सेक्टर प्रस्तावित हैं, वहां कृषि भूमि को खरीदकर छोटे-छोटे प्लॉट काटकर बेचने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कई जगहों पर बिना मंजूरी के निर्माण भी हो रहे हैं, जिससे सरकार के मास्टर प्लान 2031 को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है।
    अब जब इन क्षेत्रों में नए सेक्टर विकसित होने की संभावना सामने आई है, तो ग्रामीण इलाकों में हलचल तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि सेक्टर बनने से जमीन की कीमतों में कई गुना बढ़ोतरी हो सकती है और क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।
    दरअसल प्राधिकरण पहले भी इन गांवों की जमीन लेने का प्रयास कर चुका है, लेकिन उस समय ई-भूमि पोर्टल पर पर्याप्त आवेदन नहीं आए थे। अब सरकार ने एक बार फिर इस प्रक्रिया को शुरू किया है और अधिकारियों को किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
    प्राधिकरण के संपदा अधिकारी नवीन कुमार के अनुसार किसानों को योजना की पूरी जानकारी दी जाएगी ताकि वे समय रहते आवेदन कर सकें। यदि योजना सफल रहती है तो आने वाले वर्षों में फरीदाबाद का शहरी नक्शा पूरी तरह बदल सकता है।


    हरियाणा के मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैनी सरकार देगी हर महीने 1000 रुपये, ऐसे करें आवेदन

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत को रूस से कच्चा तेल आयात की अमेरिका ने दी छूट
    Next Article नेपाल में नई सरकार के लिए चुनौतियों का पहाड़
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र कम मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन और करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला महिला छात्रावास का किया शिलान्यास

    June 6, 2026

    उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों-कर्मचारियों से योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम में भाग लेने का किया आह्वान

    June 6, 2026

    Chief Secretary Directs Departments to Speed Up Right-to-Business, Land Use and Industrial Reforms

    June 6, 2026

    बायोरिमेडिएशन पायलट परियोजना के उद्घाटन के साथ मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) परियोजना का करेंगे शिलान्यास*

    June 6, 2026

    1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा बन सकेंगे मतदाता

    June 6, 2026

    आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण का सशक्त माध्यम है समाधान शिविर : अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल

    June 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    शादी के बाद तलाक, फिर दोस्ती, इन फिल्मी सितारों का ये रिश्ता क्या कहलाता है?

    By श्वेता चौहानJune 6, 2026

    Aamir Khan & Gauri Spratt Marriage: शादी के बाद तलाक, फिर दोस्ती, इन फिल्मी सितारों…

    नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

    June 6, 2026

    मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र कम मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन और करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला महिला छात्रावास का किया शिलान्यास

    June 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.