Close Menu
    What's Hot

    कृति सेनन संग छिड़ी ‘कोल्ड वॉर’ की खबरों पर भड़कीं यामी गौतम

    March 6, 2026

    ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता: ट्रम्प

    March 6, 2026

    नगर पालिका धारुहेड़ा ने सडक़ों से हटवाए बैनर-पोस्टर

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता: ट्रम्प

      March 6, 2026

      राहुल बोले- फिल्मों और मीडिया का इस्तेमाल प्रोपेगैंडा के लिए हो रहा, लोग केरल स्टोरी-2 नहीं देख रहे, ये अच्छी खबर

      March 6, 2026

      IRGC Warning : दर्दनाक चोट के लिए तैयार रहें ईरान के दुश्मन : मोहम्मद नैनी

      March 6, 2026

      UPSC CSE 2025 Final Result जारी! अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर

      March 6, 2026

      नेपाल में नई सरकार के लिए चुनौतियों का पहाड़

      March 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, March 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»देश में एलपीजी और एलएनजी की कोई कमी नहीं : केंद्र
    दुनिया

    देश में एलपीजी और एलएनजी की कोई कमी नहीं : केंद्र

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    LPG-LNG Stock in India : देश में एलपीजी और एलएनजी की कोई कमी नहीं : केंद्र
    LPG-LNG Stock in India : देश में एलपीजी और एलएनजी की कोई कमी नहीं : केंद्र

    कहा, किसी भी आपात स्थिति के लिए वैकल्पिक स्रोतों की तलाश जारी

    LPG-LNG Stock in India (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई लगातार जारी है। इस कार्रवाई का ईरान भी जबरदस्त तरीके से जवाब दे रहा है। ईरान ने पश्चिम एशिया के कई देशों पर हमले किए हैं जिससे पश्चिम एशिया में न केवल स्थिति गंभीर बन गई है। बल्कि यूरोप के कई देशों के इस युद्ध में कूदने के साथ ही युद्ध के लंबा खिंचने के भी पूरे आसार नजर आ रहे हैं। अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही यह कह चुके हैं कि वे ईरान में लंबी लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह युद्ध जितना लंबा खिंच रहा है उतना ही विश्व में पैट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई बाधित होने की संभावना बढ़ गई है। इसी सब के बीच भारत में सरकार की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है।

    देश में ऊर्जा के प्रचूर भंडार उपलब्ध

    पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच उर्जा सुरक्षा के मामले में भारत की स्थिति फिलहाल काफी मजबूत है। देश के पास उर्जा का मौजूदा भंडार पर्याप्त है और इसे हर दिन लगातार भरा भी जा रहा है। सरकार से जुड़े सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि देश में एलपीजी या एलएनजी की कोई कमी नहीं है। दुनिया में कच्चे तेल की भी कमी नहीं है और भारत अन्य आपूर्तिकर्ता देशों के साथ भी लगातार संपर्क में है। उन्होंने बताया कि आॅस्ट्रेलिया और कनाडा ने भी भारत को गैस बेचने की पेशकश की है। भारत वैकल्पिक स्रोतों की तलाश भी कर रहा है। हाल ही में भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और अमेरिका के साथ नए उर्जा समझौते भी किए हैं।

    गैस और तेल खरीद के लिए विकल्प तलाश रहा भारत

    उन्होंने बताया कि भारत करीब 195 एमएमएससीएमडी (प्रति दिन दस लाख मानक घन मीटर) गैस आयात करता है। इसमें से लगभग 60 एमएमएससीएमडी गैस कतर से आती है। भारत अब गैस खरीदने के लिए अन्य बाजारों की भी तलाश कर रहा है।

    सरकार प्रमुख तेल उत्पादक देशों और व्यापारियों के साथ भी बातचीत कर रही है, ताकि कच्चा तेल और एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। सूत्रों ने बताया कि भारत ऊर्जा से जुड़े मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय उर्जा एजेंसी और ओपेक के साथ भी बातचीत कर रहा है। इसके अलावा, भारत जहाजों के बीमा को लेकर अमेरिका के साथ भी चर्चा कर रहा है। सरकार ऊर्जा स्थिति की दिन में दो बार समीक्षा कर रही है, ताकि आपूर्ति और सुरक्षा को लेकर कोई समस्या न आए।

    Previous articleICC T20 World Cup 2026 : सेमीफइनल में इंग्लैंड को हरा भारत ने किया फाइनल में प्रवेश
    Next articleShare Market Update : भारतीय मुद्रा और शेयर बाजार में लौटी मजबूती

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाक्षी ने मना लिया ‘गलत’ विकेट का जश्न, MS Dhoni ने हंसते हुए कहा- बैठ जाओ! Video वायरल
    Next Article पाक एक्ट्रेस Hania Aamir का शो विवादों में, टॉक्सिक लव स्टोरी पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत को रूस से कच्चा तेल आयात की अमेरिका ने दी छूट

      March 6, 2026

      भारतीय मुद्रा और शेयर बाजार में लौटी मजबूती

      March 6, 2026

      सोना 830 रुपए महंगा, चांदी भी 4560 रुपए चमकी

      March 6, 2026

      पूरी दुनिया पर भारी पड़ रही पश्चिम एशिया की जंग

      March 5, 2026

      भारत ने दोबारा रूस से कच्चा तेल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई : नोवाक

      March 5, 2026

      डॉलर के मुकाबले रुपया 67 पैसे टूटा

      March 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कृति सेनन संग छिड़ी ‘कोल्ड वॉर’ की खबरों पर भड़कीं यामी गौतम

      By श्वेता चौहानMarch 6, 2026

      Yami Gautam: कृति सेनन संग छिड़ी ‘कोल्ड वॉर’ की खबरों पर भड़कीं यामी गौतम कहा-…

      ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता: ट्रम्प

      March 6, 2026

      नगर पालिका धारुहेड़ा ने सडक़ों से हटवाए बैनर-पोस्टर

      March 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.