एक्ट्रेस का बर्थडे पर फैंस को सर्प्राइज
Janhvi Kapoor, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में अभी एक दशक भी नहीं हुआ है लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीता है। उन्होंने कम वक्त में ही अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बना ली है। अब एक्ट्रेस साल 2026 में एक बार फिर से पैन इंडिया फिल्म का हिस्सा बन फैंस को बड़ा सर्प्राइज देने की तैयारी में हैं। पहले वे आॅस्कर विनिंग आर आर आर फिल्म के एक्टर जूनियर एनटीआर की फिल्म में नजर आईं और अब वे इसी फिल्म के एक्टर राम चरण संग भी फिल्म करने जा रही हैं।
उनकी फिल्म पेड्डी अप्रैल के एंड में रिलीज की राह देख रही है। फिलहाल एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके पर इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। फैंस को एक्ट्रेस के बर्थडे पर सर्प्राइज तो मिल गया है। पेड्डी से जान्हवी का नया लुक वायरल हो रहा है जिसमें उनका अलग ही अंदाज नजर आ रहा है। वे देसी वेशभूषा में हैं और उन्होंने स्टाइलिश काला चश्मा भी लगाया हुआ है। पेड्डी की टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जान्हवी का ये नया लुक शेयर कर उन्हें बर्थडे पर विश किया है।

जान्हवी का नया लुक देख फैंस खुश
पेड्डी फिल्म से इससे पहले राम चरण का लुक भी शेयर किया जा चुका है। इस पैन इंडिया फिल्म को लेकर तो 2025 से ही माहौल बना हुआ है और अब जब इस फिल्म की रिलीज को ज्यादा वक्त नहीं बचा है तो ऐसे में इसे लेकर नए-नए अपडेट्स आ रहे हैं।
फिल्म के अब तक के ग्लिम्प्स को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और फैंस इस फिल्म को प्रॉमिसिंग मान रहे हैं। वहीं जान्हवी कपूर के लुक पर भी फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- हैपी बर्थडे अचियम्मा। एक दूसरे शख्स ने लिखा- हैपी बर्थडे, फिल्म का इंतजार है।
30 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

पेड्डी की बात करें तो ये फिल्म 30 अप्रैल 2026 को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा तृषा कृष्णन, बोमन ईरानी, जगपति बाबू, देव्येंदु शर्मा और दयानंद रेड्डी जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन बुच्चि बाबू सना कर रहे हैं।
साउथ सुपरस्टार राम चरण की पिछली फिल्म गेम चेंजर कोई खास कमाल नहीं कर सकी थी और फ्लॉप रही थी। बड़े बजट में बनी इस फिल्म का हाल बुरा रहा था। अब देखने वाली बात होगी कि राम चरण को जान्हवी का साथ कितना भाता है और ये फिल्म बॉक्स आॅफिस पर क्या गुल खिलाती है।
ये भी पढ़ें: कृति सेनन संग छिड़ी ‘कोल्ड वॉर’ की खबरों पर भड़कीं यामी गौतम

