Close Menu
    What's Hot

    अनुराग ढांडा बोले- हरियाणा सीएम को पंजाब से सीखना चाहिए कि प्रदेश में लाडो लक्ष्मी योजना कैसे लागू करें

    March 9, 2026

    Nick Jonas ने खोला Priyanka Chopra का बेडरूम राज

    March 9, 2026

    पश्चिम एशिया में तनाव से थर्राया भारतीय शेयर बाजार

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मोजतबा खामेनेई चुने गए ईरान के नए सुप्रीम लीडर

      March 9, 2026

      ईरान के सऊदी अरब पर हमले जारी, एक भारतीय सहित दो की मौत

      March 9, 2026

      नीतीश के बेटे निशांत ने जेडीयू की सदस्यता ली

      March 8, 2026

      PM Modi: अहंकार से भरा व्यक्ति बर्बाद हो जाता है, राष्ट्रपति के अपमान पर ममता को जनता सबक सिखाएगी: पीएम मोदी

      March 8, 2026

      राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल विवाद पर गृहसचिव ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी

      March 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, March 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में 6 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड, जानें वजह
    हरियाणा

    हरियाणा में 6 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड, जानें वजह

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMarch 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले में घरौंडा के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि थप्पड़ मारने वाले तत्कालीन SHO दीपक कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

    रविवार को इस मुद्दे पर जिला उपायुक्त उत्तम सिंह के साथ हुई बैठक के बाद मेडिकल एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल भी खत्म कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हो रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने मामले में कार्रवाई तेज की।

    होली के दिन शुरू हुआ था विवाद

    यह पूरा विवाद 4 मार्च की रात होली के दिन शुरू हुआ था। बताया गया कि रात के समय अस्पताल में कुछ मरीज मेडिकल लीगल केस (MLC) के लिए आए थे। उसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर प्रशांत के साथ मरीजों ने कथित तौर पर गलत व्यवहार किया।

    स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर ने पुलिस को फोन कर सहायता मांगी। अस्पताल के स्टाफ के मुताबिक फोन पर बातचीत के दौरान पुलिस की ओर से कहा गया कि “हम तुम्हारे लिए ही थोड़े बैठे हैं।” हालांकि स्टाफ का कहना है कि डॉक्टर और पुलिस के बीच किसी तरह की गाली-गलौज उनके सामने नहीं हुई।

    अस्पताल पहुंचे SHO, कॉलर पकड़कर ले जाने का आरोप

    स्टाफ के अनुसार, फोन पर बातचीत के बाद घरौंडा थाने के तत्कालीन SHO दीपक कुमार अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर प्रशांत को बुलाया और जैसे ही डॉक्टर सामने आए, SHO ने उनका कॉलर पकड़ लिया और उन्हें जबरन गाड़ी की ओर ले गए।

    अस्पताल कर्मियों का आरोप है कि इसी दौरान SHO ने डॉक्टर को थप्पड़ भी मारा और उन्हें जबरदस्ती जीप में बैठाकर थाने ले जाया गया।


    haryana vivah shagun yojana

    CCTV में कैद हुई घटना

    अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि जब उन्होंने डॉक्टर को ले जाने से रोकने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी बदतमीजी की। स्टाफ का आरोप है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे और डॉक्टर के साथ गाली-गलौज कर रहे थे।

    पूरी घटना अस्पताल में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

    SHO का भी सामने आया पक्ष

    दूसरी ओर, तत्कालीन SHO दीपक कुमार ने आरोप लगाया था कि डॉक्टर ने फोन पर उनसे गाली-गलौज की थी, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। हालांकि CCTV वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी और कार्रवाई करते हुए SHO समेत कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

    कार्रवाई के बाद खत्म हुई डॉक्टरों की हड़ताल

    डॉक्टरों ने इस घटना के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी थी। लेकिन प्रशासन की ओर से कार्रवाई और DC के साथ बैठक के बाद मेडिकल एसोसिएशन ने रविवार को हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया, जिससे अस्पताल की सेवाएं फिर से सामान्य हो सकेंगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईरान के नए सुप्रीम लीडर के नाम पर सहमति, आधिकारिक ऐलान बाकी, इजराइल बोला- खामेनेई के हर उत्तराधिकारी को निशाना बनाएंगे
    Next Article राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल विवाद पर गृहसचिव ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा के इस जिले की बदलेगी सूरत, बिछेगा 89 किमी. लंबा स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन नेटवर्क, मिलेगा बड़ा फायदा

    March 9, 2026

    हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बस स्टैंड, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

    March 9, 2026

    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

    March 8, 2026

    हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बादलवाई के आसार

    March 8, 2026

    निर्दलीय सतीश नांदल सबसे अमीर उम्मीदवार, संजय भाटिया के नाम पर नहीं अचल संपत्ति

    March 8, 2026

    हरियाणा में बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 71 हजार रुपये

    March 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    अनुराग ढांडा बोले- हरियाणा सीएम को पंजाब से सीखना चाहिए कि प्रदेश में लाडो लक्ष्मी योजना कैसे लागू करें

    By श्वेता चौहानMarch 9, 2026

    चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने पंजाब की भगवंत…

    Nick Jonas ने खोला Priyanka Chopra का बेडरूम राज

    March 9, 2026

    पश्चिम एशिया में तनाव से थर्राया भारतीय शेयर बाजार

    March 9, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.