Close Menu
    What's Hot

    प्रियंका चोपड़ा की लगी जैकपॉट! ‘वाराणसी’ के बाद अब इस बड़ी बायोपिक में एंट्री

    April 28, 2026

    आतंकवाद के केंद्र अब उचित सजा से बच नहीं सकते : राजनाथ

    April 28, 2026

    IRCTC ने भूटान घूमने का खास टूर पैकेज किया लॉन्च, जानें बुकिंग डिटेल्स और किराया

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आतंकवाद के केंद्र अब उचित सजा से बच नहीं सकते : राजनाथ

      April 28, 2026

      राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

      April 28, 2026

      पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा की आशंका

      April 28, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

      April 28, 2026

      पुणे में गैस रिसाव से यूपी के तीन लोगों की मौत

      April 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»फाइनल में चला भारतीय बल्लेबाजों का जादू
    खेल

    फाइनल में चला भारतीय बल्लेबाजों का जादू

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India T20 Champion : फाइनल में चला भारतीय बल्लेबाजों का जादू
    India T20 Champion : फाइनल में चला भारतीय बल्लेबाजों का जादू

    अभिषेक शर्मा से लेकर शिवम दूबे तक सभी ने जमकर खोले हाथ, भारत ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

    India T20 Champion (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर से अपना लोहा मनवाया। न्यूजीलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस मौके को दोनों हाथों से लिया। टीम के सभी बल्लेबाजों ने खुलकर शॉट खेले। इनमें से केवल कप्तान सूर्यकुमार यादव ही असफल रहे जो शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। अन्यथा अभिषेक शर्मा से लेकर शिवम दुबे तक हर बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 20 ओवर में 255 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए।

    हर बल्लेबाज ने निभाई अपनी भूमिका

    भारत की तरफ से इस वर्ल्ड कप में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला शांत रहा था लेकिन फाइनल में उनके बल्ले ने आग उगली और अभिषेक ने मात्र 17 गेंद में 50 रन बना दिए। उनक साथ दे रहे संजू सैमसन ने वर्ल्ड कप के तीसरे नॉकआउट मुकाबले में लगातार तीसरी फिफ्टी लगाई और वे एक बार फिर से शतक के नजदीक जाकर आउट हुए। संजू ने मात्र 46 गेंद में 89 रन बनाए जिसमें आठ शानदार छक्के भी शामिल थे।

    इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने भी तेजी से बल्लेबाजी करते हुए मात्र 25 गेंद में 54 रन की पारी खेली जिसमें चार चौके और चार शानदार छक्के शामिल थे। इसके बाद भारतीय पारी को अंजाम तक पहुंचाते हुए शिवम दुबे ने मात्र आठ गेंद पर 26 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। इन्हीं पारियों की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 255 रन का विशाल स्कोर बना दिया।

    फर्ग्यूसन ने विश्व कप फाइनल का महंगा ओवर डाला

    न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन ने टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले का महंगा ओवर डाला। भारत की पारी का चौथा ओवर डालने आए फर्ग्यूसन पहले अभिषेक ने निशाने पर लिया और एक चौका तथा एक छक्का जड़ा। इसके बाद सैमसन ने एक छक्का और एक चौका लगाया। इस तरह दोनों बल्लेबाजों ने फर्ग्यूसन के ओवर से कुल 24 रन निकाले जो टी20 विश्व कप फाइनल का संयुक्त रूप से सबसे महंगा ओवर है। फर्ग्यूसन के अलावा इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 24 रन लुटाए थे, जबकि भारत के अक्षर पटेल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2024 में 24 रन लुटाए थे।

    ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026 Final : भारतीय धुरंधरों ने तोड़ा हर मिथक, बने तीसरी बार चैंपियन

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीतीश के बेटे निशांत ने जेडीयू की सदस्यता ली
    Next Article केंद्र के राजकोषीय संकेतकों में हुआ सुधार
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      IPL में कोहली की 66वीं फिफ्टी

      April 27, 2026

      गुजरात ने चेन्नई कों 8 विकेट से हराया

      April 27, 2026

      राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 160 रन का टारगेट दिया

      April 22, 2026

      अभिषेक शर्मा के शानदार शतक से हैदराबाद की आसान जीत

      April 22, 2026

      अभिषेक शर्मा का शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 243 का टारगेट दिया

      April 21, 2026

      चार हार के बाद मुंबई को मिली जीत

      April 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      प्रियंका चोपड़ा की लगी जैकपॉट! ‘वाराणसी’ के बाद अब इस बड़ी बायोपिक में एंट्री

      By श्वेता चौहानApril 28, 2026

      Priyanka Chopra Upcoming Films: प्रियंका चोपड़ा की लगी जैकपॉट! ‘वाराणसी’ के बाद अब इस बड़ी…

      आतंकवाद के केंद्र अब उचित सजा से बच नहीं सकते : राजनाथ

      April 28, 2026

      IRCTC ने भूटान घूमने का खास टूर पैकेज किया लॉन्च, जानें बुकिंग डिटेल्स और किराया

      April 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.