Close Menu
    What's Hot

    12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

    March 11, 2026

    हरियाणा में जल्द बदलेगा मौसम, 14 मार्च से बारिश के आसार

    March 11, 2026

    दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

      March 11, 2026

      देश के 14 शहरों में पारा 40 डिग्री पार

      March 11, 2026

      Vaccine Side Effects: कोविड वैक्सीन से नुकसान का मुआवजा दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

      March 11, 2026

      एलपीजी की आपूर्ति को लेकर पीएम ने की उच्च स्तरीय बैठक, कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंद

      March 10, 2026

      अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- आज ईरान पर सबसे बड़े हमले होंगे

      March 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»देश के 14 शहरों में पारा 40 डिग्री पार
    Breaking News

    देश के 14 शहरों में पारा 40 डिग्री पार

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather Update Today : देश के 14 शहरों में पारा 40 डिग्री पार
    Weather Update Today : देश के 14 शहरों में पारा 40 डिग्री पार

    मार्च में ही शुरू हुई मई वाली गर्मी, टूटा 15 साल का रिकॉर्ड

    Weather Update Today (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : इस साल गर्मी कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। मार्च अभी आधा भी नहीं गुजरा है और गर्मी मई जैसी महसूस हो रही है। हालात यह हैं कि देश में कई जगह हीटवेव शुरू हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञ मौसम के इस तरह के मिजाज को लेकर चिंतित हैं। यह आशंका जताई जा रही है कि इस साल गर्मी अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। नई दिल्ली में 2011 के बाद पहली बार मार्च के पहले हफ्ते में पारा 35 डिग्री के पार पहुंचा है। दिल्ली के सफदरजंग आॅब्जर्वेटरी वेदर स्टेशन ने 35.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया। यह पिछले 15 साल में मार्च महीने में सबसे ज्यादा है। वहीं राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।

    फरवरी के बाद मार्च में भी टूटा रिकॉर्ड

    2026 की फरवरी पिछले 125 सालों में सबसे गर्म और सूखी रही। अब मार्च में भी मौसम के वही तेवर बरकरार हैं। मार्च की गर्मी ने दिल्ली में 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के 14 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 39.2 डिग्री तापमान रतलाम में दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में भी तापमान 36.8 डिग्री रहा। उत्तर प्रदेश के बांदा में 38.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, डीसा और कांडला में तापमान 41 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 39.6 डिग्री तापमान जलगांव में दर्ज किया गया।

    इसलिए ज्यादा है इस बार गर्मी

    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल गर्मी के जल्दी शुरू होने और तेजी से तापमान में वृद्धि के पीछे कई कारण हैं। इनमें सबसे पहला कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का कम एक्टिव होना है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल बहुत कम वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुए हैं। जानकारी के अनुसार नवंबर 2025 के बाद से भारत में कोई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव नहीं हुआ। इससे ठंडक नहीं आ रही और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्म और शुष्क यानी बिना कोई नमी वाली हवाएं चल रही हैं। ये हवाएं राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गर्मी बढ़ा रही हैं। ज्यादातर हिस्सों में बारिश या बादलों का कोई नामोनिशान नहीं हैं। इससे सूर्य की सीधे किरणें धरती पर आ रही हैं, जो मौसम को गर्म कर रही हैं।

    फसलों पर पड़ेगा प्रतिकूल असर

    मौसम वैज्ञानिकों के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिक भी इस तरह से लगातार बढ़ते तापमान से चिंतित हैं। बढ़ते तापमान का सीधा असर सरसों और गेहूं के उत्पादन पर पड़ेगा। हवा शुष्क होने और तापमान ज्यादा होने से इन दोनों के दाने सिंकुड सकते हैं और इससे उत्पादन में काफी ज्यादा कमी आ सकती है। जिसका सीधा असर किसानों की आय पर पड़ सकता है।

    ये भी पढ़ें : US-Iran War Update News : यूएस-इजरायल ने 9600 नागरिक इलाकों पर हमला किया : ईरान

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleThe 50 में आसान टास्क बना मुसीबत, Rajat Dalal और Faisu की हालत खराब; वीडियो वायरल
    Next Article सोना 1230, चांदी 10,442 रुपए महंगी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

      March 11, 2026

      Vaccine Side Effects: कोविड वैक्सीन से नुकसान का मुआवजा दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

      March 11, 2026

      एलपीजी की आपूर्ति को लेकर पीएम ने की उच्च स्तरीय बैठक, कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंद

      March 10, 2026

      अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- आज ईरान पर सबसे बड़े हमले होंगे

      March 10, 2026

      कच्चे तेल के रेट बढ़ने से जेट फ्यूल के दाम दोगुने, भारतीय एयरलाइंस ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स का किराया 15% बढ़ाया

      March 10, 2026

      8.8 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

      March 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

      By अंकित कुमारMarch 11, 2026

      Supreme Court Breaking: 12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु…

      हरियाणा में जल्द बदलेगा मौसम, 14 मार्च से बारिश के आसार

      March 11, 2026

      दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक

      March 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.