डायरेक्टर ने फिल्म की पूरी सच्चाई बता दी
Salman Khan, (द भारत ख़बर), मुंबई: सलमान खान के करियर के लिए बेहद जरूरी है कि वो एक बड़ी फिल्म दें। जिसकी न सिर्फ कमाई बॉक्स आॅफिस हिलाने में कामयाब हो, बल्कि कहानी भी फैन्स को इम्प्रेस कर पाए। पिछले कुछ वक्त से फैन्स की एक्टर से यही शिकायत रही है कि वो अच्छी कहानी नहीं चुन पाए। खैर, भाईजान की पिछली फिल्म सिकंदर थी, जिसपर भर-भरकर पैसा लगाया गया था, लेकिन आते ही पिट गई। अब पूरी उम्मीद ही अपकमिंग फिल्म बैटल आॅफ गलवान से है।
इस साल अप्रैल में ही फिल्म लाने का ऐलान किया गया है। लेकिन अब भी पिक्चर के कुछ एडिशनल सीन शूट किए जा रहे हैं। वहीं, कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि एक्टर जल्द ही सुपरहीरो बने नजर आएंगे। राज एंड डीके के साथ वो काम कर रहे हैं। पर अब इस फिल्म की पूरी सच्चाई पता लग गई है। सलमान खान को लेकर कुछ वक्त पहले एक रिपोर्ट सामने आई। जिससे पता लगा कि कि वो अगली फिल्म में एक सुपरहीरो के रोल में दिखने वाले हैं।
एक रिटायर्ड सुपरहीरो, जो बार-बार लोगों को बचाने के लिए आता है। लेकिन वो थक चुका है, फिर भी हालात ऐसे बन जाते हैं कि उसे दुनिया को बचाने के लिए वापसी का फैसला लेना पड़ता है। कहा तो यह भी जा रहा था कि वो इस तरह का रोल करना ही नहीं चाहते थे। अब राज ने फिल्म को लेकर क्या कहा है, जान लीजिए।
सलमान खान नहीं बनेंगे सुपरहीरो?
हाल ही में राज निदिमोरु एक अवॉर्ड शो में पहुंचे हुए थे। जहां उनसे सवाल किया गया कि वो सलमान खान के साथ सुपरहीरो फिल्म बना रहे हैं। जिस पर एक्टर ने कहा कि मैंने भी आॅनलाइन ही इस बारे में पढ़ा है। आपने भी वहीं से देखा होगा, पर मैं सोच रहा हूं कि यह सब आया कहां से है? यह बात बाहर आई कहां से मैं भी सबकुछ फिगर आउट करने की कोशिश कर रहा हूं। हम करने क्या वाले हैं, मैं भी बहुत कुछ समझने की कोशिश कर रहा हूं।
मैंने भी आॅनलाइन ही सबकुछ ही पढ़ा है, जिसे समझने की कोशिश कर रहा हूं। हालांकि, इस सवाल को सुनते ही जैसे उनके एक्सप्रेशंस और बॉडी लैंग्वेज थी। लग रहा है कि वो कुछ बाहर आने से रोक रहे हैं या फिर सलमान खान के साथ कुछ तो प्लानिंग चल ही रही है। पर राज ने कुछ भी क्लियर नहीं बताया है। वैसे तो सलमान खान की कई सारी फिल्में लंबे वक्त से चर्चा में बनी है।
कभी दबंग 3, कभी साउथ डायरेक्टर्स के साथ। पर फिलहाल किसी भी फिल्म को लेकर अनाउंसमेंट नहीं की गई है। यह भी बड़ा सवाल है कि वो बैटल आॅफ गलवान के बाद किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं, देखना होगा।
ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप की जीत छोड़िए, इससे ज्यादा हो रही इन क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स की चर्चा

