Close Menu
    What's Hot

    एलपीजी लेकर आ रहे दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज रूट पार किया, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें

    March 14, 2026

    इस गाने की शूटिंग में सच में रो पड़े थे सलमान

    March 14, 2026

    होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए कई देश युद्धपोत भेजेंगे: ट्रम्प

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एलपीजी लेकर आ रहे दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज रूट पार किया, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें

      March 14, 2026

      होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए कई देश युद्धपोत भेजेंगे: ट्रम्प

      March 14, 2026

      असम में बोले पीएम, कांग्रेस ने युवाओं को गुमराह किया, आतंकवाद के रास्ते पर धकेला

      March 14, 2026

      ‘आप-दा सरकार’ पंजाब में कानून-व्यवस्था और विकास नदारद

      March 14, 2026

      NXT Conclave 2026: ‘नमो शक्ति रथ’ दुनिया की सबसे बड़ी ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मशीन : डॉ. ऐश्वर्या पंडित

      March 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए कई देश युद्धपोत भेजेंगे: ट्रम्प
    Breaking News

    होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए कई देश युद्धपोत भेजेंगे: ट्रम्प

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    US Israel VS Iran: होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए कई देश युद्धपोत भेजेंगे: ट्रम्प
    US Israel VS Iran: होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए कई देश युद्धपोत भेजेंगे: ट्रम्प

    चीन, जापान, साउथ कोरिया और ब्रिटेन से अभियान में शामिल होने की अपील की
    US Israel VS Iran, (द भारत ख़बर), तेल अवीव/तेहरान: होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए कई देश अमेरिका के साथ मिलकर युद्धपोत भेजेंगे। यह कहना है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का। ट्रम्प ने चीन, जापान, साउथ कोरिया और ब्रिटेन से भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की है। ट्रम्प ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले देशों को इस समुद्री मार्ग को सुरक्षित रखने में सहयोग करना चाहिए और प्रभावित देशों को क्षेत्र में अपने जहाज भेजने चाहिए।

    उन्होंने यह भी दावा किया कि हालिया हमलों के बाद ईरान की सैन्य क्षमता लगभग खत्म हो चुकी है, हालांकि वह अभी भी ड्रोन, समुद्री माइंस या छोटी दूरी की मिसाइलों से खतरा पैदा कर सकता है। होर्मुज स्ट्रेट ग्लोबल एनर्जी सप्लाई के लिए बेहद अहम समुद्री मार्ग है, जहां से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल का व्यापार होता है।

    इजराइल के हवाई हमलों से लेबनान में 826 लोगों की मौत

    लेबनान में इजराइल के लगातार हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 826 हो गई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 2 मार्च से अब तक हुए हमलों में 2,009 लोग घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मरने वालों में 65 महिलाएं और 106 बच्चे भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 31 पैरामेडिक्स की भी मौत हो चुकी है।

    हाल ही में बुर्ज कलाविया के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मलबे से दो लापता स्वास्थ्यकर्मियों के शव बरामद किए गए। हमलों और सुरक्षा खतरे के कारण पांच अस्पतालों को बंद करना पड़ा है, जिससे मेडिकल सेवाओं पर भारी दबाव पड़ रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि कई जगहों पर अभी भी बचाव अभियान जारी है, इसलिए मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

    अमेरिकी कंपनियों के ठिकानों को निशाना बनाएगा ईरान

    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान की ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया गया तो ईरान क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों के ठिकानों को निशाना बनाएगा। अराघची ने कहा कि अगर ईरान के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया गया, तो ईरानी सेनाएं उन कंपनियों की सुविधाओं को भी निशाना बनाएंगे जिनमें अमेरिका की हिस्सेदारी है या जो अमेरिकी कंपनियां हैं। उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई में घनी आबादी वाले इलाकों को निशाना नहीं बनाया जाएगा।

    दुश्मनों और उनके सहयोगियों के तेल टैंकरों और जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने नहीं देगा ईरान

    उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल होर्मुज स्ट्रेट खुला है, लेकिन ईरान अपने दुश्मनों और उनके सहयोगियों के तेल टैंकरों और जहाजों को वहां से गुजरने की अनुमति नहीं देगा। होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम समुद्री मार्ग है, जहां से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल का व्यापार होता है।

    यूएई के लोगों को बड़े पोर्ट खाली करने की चेतावनी

    ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात के नागरिकों को देश के प्रमुख बंदरगाहों के आसपास के इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी है। ईरान ने लोगों से दुबई के जेबेल अली पोर्ट, अबू धाबी के खलीफा पोर्ट और फुजैराह के मीना अल-फुजैराह पोर्ट के आसपास के क्षेत्रों को खाली करने को कहा है।

    यूएई में अब तक 6 लोगों की मौत

    ईरानी हमलों से यूएई में अब तक 6 लोगों की मौत और 141 लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें अधिकतर नागरिक बताए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने बंदरगाहों के अलावा एयरपोर्ट, होटल, ऊंची इमारतों, आर्थिक केंद्रों और तेल सुविधाओं को भी निशाना बनाया है।

    ये भी पढ़ें : NXT Summit 2026: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले 30 से अधिक देशों के सांसद एवं प्रतिनिधिमंडल के सदस्य

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसान्या मल्होत्रा ने बनाया मुंबई में ड्रीम हाउस, घर की तस्वीरें की शेयर
    Next Article इस गाने की शूटिंग में सच में रो पड़े थे सलमान
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      एलपीजी लेकर आ रहे दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज रूट पार किया, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें

      March 14, 2026

      असम में बोले पीएम, कांग्रेस ने युवाओं को गुमराह किया, आतंकवाद के रास्ते पर धकेला

      March 14, 2026

      ‘आप-दा सरकार’ पंजाब में कानून-व्यवस्था और विकास नदारद

      March 14, 2026

      NXT Conclave 2026: ‘नमो शक्ति रथ’ दुनिया की सबसे बड़ी ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मशीन : डॉ. ऐश्वर्या पंडित

      March 14, 2026

      ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर किया हमला, 5 विमान क्षतिग्रस्त

      March 14, 2026

      अमेरिका ने मोजतबा खामेनेई पर रखा एक करोड़ डॉलर का इनाम

      March 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      एलपीजी लेकर आ रहे दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज रूट पार किया, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें

      By अंकित कुमारMarch 14, 2026

      LPG Crisis Update: एलपीजी लेकर आ रहे दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज रूट पार किया,…

      इस गाने की शूटिंग में सच में रो पड़े थे सलमान

      March 14, 2026

      होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए कई देश युद्धपोत भेजेंगे: ट्रम्प

      March 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.