Close Menu
    What's Hot

    PM Modi Visit West Bengal: जंगलराज वालों का बंगाल से काउंटडाउन शुरू: पीएम मोदी

    March 14, 2026

    एलपीजी लेकर आ रहे दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज रूट पार किया, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें

    March 14, 2026

    इस गाने की शूटिंग में सच में रो पड़े थे सलमान

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM Modi Visit West Bengal: जंगलराज वालों का बंगाल से काउंटडाउन शुरू: पीएम मोदी

      March 14, 2026

      एलपीजी लेकर आ रहे दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज रूट पार किया, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें

      March 14, 2026

      होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए कई देश युद्धपोत भेजेंगे: ट्रम्प

      March 14, 2026

      असम में बोले पीएम, कांग्रेस ने युवाओं को गुमराह किया, आतंकवाद के रास्ते पर धकेला

      March 14, 2026

      ‘आप-दा सरकार’ पंजाब में कानून-व्यवस्था और विकास नदारद

      March 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»एलपीजी लेकर आ रहे दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज रूट पार किया, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें
    Breaking News

    एलपीजी लेकर आ रहे दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज रूट पार किया, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    LPG Crisis Update: एलपीजी लेकर आ रहे दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज रूट पार किया, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें
    LPG Crisis Update: एलपीजी लेकर आ रहे दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज रूट पार किया, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें

    5 दिन बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई शुरू
    LPG Crisis Update, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: खाड़ी देशों से एलपीजी लेकर आ रहे दो भारतीय जहाज शनिवार सुबह सुरक्षित तरीके से होर्मुज रूट पार कर गए हैं। यह इलाका फिलहाल युद्ध की चपेट में है। शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि एलपीजी जहाज शिवालिक और नंदा देवी अब गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाह की ओर बढ़ रहे हैं। इन जहाजों में 92,700 टन एलपीजी है और इनके 16 या 17 मार्च तक भारतीय बंदरगाहों पर पहुंचने की संभावना है। माना जा रहा है कि इससे गैस की किल्लत कम हो सकती है।

    कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर लगी रोक हटी

    वहीं, सरकार ने 5 दिन बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर लगी रोक हटा दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है। सरकार ने 9 मार्च को कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगाई थी। वहीं, सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण को रोकने के लिए देशभर में छापेमारी तेज कर दी गई है। सरकार ने कहा है कि घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

    दिल्ली के होटल-रेस्टोरेंट कचरे से बनी गैस इस्तेमाल करें

    पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मिनिस्ट्री की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और आॅयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि अब दिल्ली-एनसीआर की इंडस्ट्रीज, होटल, रेस्टोरेंट और दूसरी संस्थाओं को एक महीने के लिए नेचुरल गैस की जगह बायोमास से बने पेलेट्स, खासकर रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल पेलेट्स के अस्थायी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई है। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने यह आदेश जारी किया है।

    क्या रिफ्यूज-डिराइव्ड फ्यूल

    रिफ्यूज-डिराइव्ड फ्यूल असल में कचरे से बनाया गया एक तरह का ईंधन है। इसमें नगर निगम और इंडस्ट्रीज से निकलने वाले सूखे कचरे-जैसे प्लास्टिक, कागज, कपड़ा और लकड़ी को प्रोसेस किया जाता है। सबसे पहले कचरे को छांटकर उसमें से ऐसी चीजें निकाली जाती हैं जो जल नहीं सकतीं (जैसे कांच या धातु) और फिर बाकी बचे हिस्से को मशीन से छोटे-छोटे टुकड़ों या पेलेट्स (गोलियों) में बदल दिया जाता है।

    इसका इस्तेमाल कोयले या नेचुरल गैस के विकल्प के रूप में फैक्ट्रियों, सीमेंट प्लांट और पावर प्लांट्स में ऊर्जा पैदा करने के लिए होता है, जिससे न सिर्फ कचरे का निपटारा होता है बल्कि प्रदूषण भी कम करने में मदद मिलती है।

    ये भी पढ़ें : NXT Summit 2026: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले 30 से अधिक देशों के सांसद एवं प्रतिनिधिमंडल के सदस्य

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइस गाने की शूटिंग में सच में रो पड़े थे सलमान
    Next Article PM Modi Visit West Bengal: जंगलराज वालों का बंगाल से काउंटडाउन शुरू: पीएम मोदी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      PM Modi Visit West Bengal: जंगलराज वालों का बंगाल से काउंटडाउन शुरू: पीएम मोदी

      March 14, 2026

      होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए कई देश युद्धपोत भेजेंगे: ट्रम्प

      March 14, 2026

      असम में बोले पीएम, कांग्रेस ने युवाओं को गुमराह किया, आतंकवाद के रास्ते पर धकेला

      March 14, 2026

      ‘आप-दा सरकार’ पंजाब में कानून-व्यवस्था और विकास नदारद

      March 14, 2026

      NXT Conclave 2026: ‘नमो शक्ति रथ’ दुनिया की सबसे बड़ी ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मशीन : डॉ. ऐश्वर्या पंडित

      March 14, 2026

      ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर किया हमला, 5 विमान क्षतिग्रस्त

      March 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      PM Modi Visit West Bengal: जंगलराज वालों का बंगाल से काउंटडाउन शुरू: पीएम मोदी

      By अंकित कुमारMarch 14, 2026

      PM Modi Visit West Bengal: जंगलराज वालों का बंगाल से काउंटडाउन शुरू: पीएम मोदी पीएम…

      एलपीजी लेकर आ रहे दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज रूट पार किया, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें

      March 14, 2026

      इस गाने की शूटिंग में सच में रो पड़े थे सलमान

      March 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.