Close Menu
    What's Hot

    भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ किडनी मरीजों के लिए बनी जीवनरेखा

    May 2, 2026

    भारत की मैक्रोइकोनॉमिक बुनियाद मजबूत : आरबीआई

    May 2, 2026

    9 बजे तक मगराहाट पश्चिम में 16.68 % और डायमंड हार्बर में 15.83% मतदान

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      9 बजे तक मगराहाट पश्चिम में 16.68 % और डायमंड हार्बर में 15.83% मतदान

      May 2, 2026

      उत्तर भारत में सात मई तक मौसम रहेगा ठंडा

      May 2, 2026

      आप सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया, 88 विधायकों ने पक्ष में वोट डाला

      May 2, 2026

      पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर कल दोबारा वोटिंग होगी

      May 1, 2026

      जम्मू के बनतालाब में पुल गिरने से 5 से 7 मजदूर दबे, 1 की मौत, बचाव कार्य जारी

      May 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, May 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अब पराली जलाने की टेंशन खत्म, रामजस कॉलेज के छात्रों ने निकाल लिया हल, सरकार अपनाएगी ये आइडिया ?
    Breaking News

    अब पराली जलाने की टेंशन खत्म, रामजस कॉलेज के छात्रों ने निकाल लिया हल, सरकार अपनाएगी ये आइडिया ?

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 17, 2026Updated:March 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली : पराली… जिसका नाम आते ही दिमाग में धुआं, प्रदूषण और हर साल बढ़ता संकट याद आता है। लेकिन अब यही पराली समस्या नहीं, बल्कि समाधान और कमाई का जरिया बनती नजर आ रही है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज के कुछ छात्रों ने पराली को लेकर एक बेहद अनोखी और पर्यावरण के लिए फायदेमंद पहल शुरू की है। कॉलेज की सामाजिक उद्यमिता सोसायटी से जुड़े करीब 15 छात्र–छात्राएं ‘प्रोजेक्ट वरक’ के तहत खेतों में जलाई जाने वाली पराली से ईको–फ्रेंडली प्लेट और बाकि प्रोडक्ट्स तैयार कर रहे हैं।

    इस पहल की सबसे खास बात यह है कि इन प्लेटों को बनाते समय इनके अंदर टमाटर, सरसों और दूसरी सब्जियों के बीज भी डाले जाते हैं। यानी जब लोग इन प्लेटों में खाना खाकर इन्हें फेंकने की बजाय मिट्टी में दबा देते हैं, तो कुछ समय बाद ये प्लेटें मिट्टी में पूरी तरह घुल जाती हैं और वहीं से नए पौधे उगने लगते हैं। इस तरह यह अनोखा प्रयोग सिर्फ पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को कम करने में ही मदद नहीं कर रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली को भी बढ़ावा दे रहा है।

    रामजस कॉलेज के सेकेंड इयर के छात्र अश्मित बताते हैं कि इस योजना का उद्देश्य कृषि अपशिष्ट को जलाने की समस्या को कम करके उसे उपयोगी और पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों में बदलना है। इसी सोच के तहत धान की पराली से डिस्पोजेबल प्लेट, अंडे रखने की ट्रे और बीजों से युक्त हैंड मेड पेपर जैसे प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं। ये सभी उत्पाद पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल हैं। यानि ऐसी चीज़ जो समय के साथ खुद–ब–खुद मिट्टी में गलकर खत्म हो जाए और प्रकृति को नुकसान न पहुंचाए।

    फिलहाल इस प्रोजेक्ट के तहत हर महीने दो हजार से ज्यादा प्लेटें तैयार की जा रही हैं, जिन्हें गुरुद्वारों के लंगर, भंडारों और कॉरपोरेट इवेंट्स में सप्लाई किया जाता है। इस पहल में किसान, छात्र और स्थानीय लोग, तीनों की भागीदारी है। छात्र पहले किसानों से पराली लेते हैं, फिर उसे पीसकर एक खास प्रक्रिया से गुजारते हैं और आखिर में उससे प्लेट और बाकि उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इस काम में स्थानीय मजदूरों की भी मदद ली जाती है, जिन्हें प्रति घंटे के हिसाब से मजदूरी दी जाती है। इससे एक तरफ पराली का सही इस्तेमाल हो रहा है और दूसरी तरफ लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।

    प्रोजेक्ट से जुड़े बाकि छात्र बताते हैं कि एक एनजीओ की मदद से वे हरियाणा और पंजाब के किसानों, गांव के प्रधानों और पंचायतों से संपर्क कर पराली खरीदते हैं। इससे किसानों को अतिरिक्त आय मिलती है और पराली जलाने की मजबूरी भी कम होती है। यानी एक छोटी सी छात्र पहल अब प्रदूषण कम करने, पर्यावरण बचाने और रोजगार पैदा करने का बड़ा मॉडल बनती नजर आ रही है। अब सवाल यह है कि जब छात्र इतने सीमित संसाधनों में इतना बड़ा काम कर सकते हैं, तो क्या राज्य सरकारों को भी इस तरह की पहल को बड़े स्तर पर बढ़ावा नहीं देना चाहिए?

    good news positive news project waraq ramjas college stubble burning
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा के 8 सांसदों का निलंबन का फैसला वापस लिया गया
    Next Article बाबू कांशी राम जी के लिए भारत रत्न की मांग का प्रस्ताव
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      9 बजे तक मगराहाट पश्चिम में 16.68 % और डायमंड हार्बर में 15.83% मतदान

      May 2, 2026

      उत्तर भारत में सात मई तक मौसम रहेगा ठंडा

      May 2, 2026

      आप सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया, 88 विधायकों ने पक्ष में वोट डाला

      May 2, 2026

      पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर कल दोबारा वोटिंग होगी

      May 1, 2026

      जम्मू के बनतालाब में पुल गिरने से 5 से 7 मजदूर दबे, 1 की मौत, बचाव कार्य जारी

      May 1, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी

      May 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ किडनी मरीजों के लिए बनी जीवनरेखा

      By श्वेता चौहानMay 2, 2026

      चंडीगढ़ : अब तक भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत लगभग 1 लाख…

      भारत की मैक्रोइकोनॉमिक बुनियाद मजबूत : आरबीआई

      May 2, 2026

      9 बजे तक मगराहाट पश्चिम में 16.68 % और डायमंड हार्बर में 15.83% मतदान

      May 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.