Close Menu
    What's Hot

    तृणमूल कांग्रेस ने 291 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, 74 विधायकों के टिकट काटे, 15 की सीटें बदली

    March 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव में हाई वोल्टेज ड्रामा, भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध विजयी घोषित

    March 17, 2026

    सलमान खान की वो एक्ट्रेस जिस पर लगा बी-ग्रेड होने का कलंक

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      तृणमूल कांग्रेस ने 291 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, 74 विधायकों के टिकट काटे, 15 की सीटें बदली

      March 17, 2026

      अब पराली जलाने की टेंशन खत्म, रामजस कॉलेज के छात्रों ने निकाल लिया हल, सरकार अपनाएगी ये आइडिया ?

      March 17, 2026

      लोकसभा के 8 सांसदों का निलंबन का फैसला वापस लिया गया

      March 17, 2026

      कच्चा तेल और एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पहुंचा नंदा देवी जहाज

      March 17, 2026

      मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के बाद राजस्थान में बढ़ी हलचल

      March 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा को नहीं पता चाबी से ताला कैसे खुलता है?
    मनोरंजन

    जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा को नहीं पता चाबी से ताला कैसे खुलता है?

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMarch 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Krishna Shroff: जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा को नहीं पता चाबी से ताला कैसे खुलता है?
    Krishna Shroff: जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा को नहीं पता चाबी से ताला कैसे खुलता है?

    कहा-जिंदगी में कभी नहीं किया ये काम
    Krishna Shroff, (द भारत ख़बर), मुंबई: जियो सिनेमा और कलर्स टीवी के रियलिटी शो द 50 में हर दिन नए ड्रामे और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ, जिसने न सिर्फ घर के सदस्यों को, बल्कि दर्शकों को भी दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। बॉलीवुड के भिडू यानी जैकी श्रॉफ की लाडली बेटी और टाइगर श्रॉफ की फिटनेस फ्रीक बहन कृष्णा श्रॉफ एक ऐसे टास्क में उलझ गई, जिसे एक आम इंसान रोजमर्रा की जिंदगी में चुटकियों में कर लेता है।

    एपिसोड में जब नेहल चुडासमा और उनकी बेस्ट फ्रेंड कृष्णा श्रॉफ को लायन ने अपने डेन में बुलाकर एक दिलचस्प चुनौती दी। इस टास्क का मकसद फैंस के लिए प्राइज मनी जीतना और खुद के लिए खेल में अडवांटेज हासिल करना था। नियम बहुत सरल थे, नेहल और कृष्णा दोनों को भारी जंजीरों से बांधा गया था, जिनमें कई ताले लगे थे। उन्हें ढेर सारी चाबियों में से सही चाबी चुनकर अपने ताले खोलने थे।

    परेशान हो गई कृष्णा

    आमतौर पर हर फिजिकल टास्क को बड़ी ही फुर्ती और ताकत के साथ जीतने वाली कृष्णा इस बार काफी कन्फ्यूज नजर आईं। जहां नेहल एक के बाद एक चाबियां लगाकर ताले खोल रही थीं, वहीं कृष्णा चाबी को ताले में घुसाने के लिए भी संघर्ष करती दिखीं। ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि चाबी या ताले का सही सिरा कौन सा है और उसे घुमाना किस तरफ है। मनीषा रानी ने उन्हें डेन के बाहर से समझाने की कोशिश भी की, कि उन्हें चाबी को ऊपर-ऊपर से नहीं बल्कि अंदर तक घुमाना है। लेकिन कृष्णा समझ नहीं पाईं ।

    नेहल ने मारी बाजी

    जब तक कृष्णा जैसे-तैसे अपनी पहली जंजीर खोल पातीं, तब तक नेहल ने बिजली की रफ्तार से करीब 15 ताले खोलकर जीत अपने नाम कर ली थी। कृष्णा की ये हालत देख मॉनिटर पर टास्क देख रहे बाकी कंटेस्टेंट्स अपनी हंसी नहीं रोक पाए और साथ ही साथ हैरान भी रह गए।

    अर्चना गौतम का तंज

    कृष्णा को ताले के साथ जद्दोजहद करते देख शो की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट अर्चना गौतम ने अपनी चिर-परिचित शैली में चुटकी ली। अर्चना ने हैरानी जताते हुए कहा, भाई, मुझे भी जिंदगी में इतना अमीर बनना है कि मुझे ये न पता हो कि ताला कैसे खुलता है। अर्चना की इस बात पर वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स ठहाके मारकर हंसने लगे।

    मैं अपने आॅटोमैटिक लॉक सिस्टम से खुश हूं

    जब कृष्णा टास्क हारकर बाहर आईं, तो सभी ने उन्हें घेर लिया। आरुषि चावला ने मजाकिया अंदाज में कहा, हमें पता है कि वो अमीर हैं, लेकिन इतनी? जब कृष्णा से पूछा गया कि क्या उन्होंने सच में अपनी पूरी जिंदगी में कभी चाबी से ताला नहीं खोला है, तब कृष्णा ने बड़ी सादगी से अपनी लक्जरी लाइफ की हकीकत बयां की।

    कृष्णा ने मुस्कुराते हुए स्वीकार किया कि उन्हें ताले-चाबी का ज्यादा अनुभव नहीं है क्योंकि उनके घर में हमेशा आॅटोमैटिक लॉक सिस्टम और डिजिटल डोर रहे हैं। जब किसी ने मजाक में कहा कि यहां उनकी प्रैक्टिस हो गई है, तब उन्होंने कहा, मैं अपने आॅटोमैटिक लॉक से बहुत खुश हूं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब बजट 2026-27 में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ को 2,000 करोड़
    Next Article गैस सिलेंडर की किल्लत पर कांग्रेस का अनोखा विरोध ?
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      सलमान खान की वो एक्ट्रेस जिस पर लगा बी-ग्रेड होने का कलंक

      March 17, 2026

      Golmaal 5 से लौटेगी कॉमेडी की बादशाहत, Rohit Shetty ने किया बड़ा ऐलान

      March 17, 2026

      सपना चौधरी का तड़का, ‘सॉलिड बॉडी’ गाने पर किया ऐसा डांस कि फैंस हुए दीवाने

      March 17, 2026

      राम-सीता प्रिंट वाली साड़ी से पोंछा Ekta Kapoor का चेहरा, Tanya Mittal के वीडियो पर मचा बवाल

      March 17, 2026

      Priyanka संग Oscars पहुंचे Nick Jonas, हाथ में बंधे कलावे ने लूट ली लाइमलाइट

      March 16, 2026

      कॉमेडियन Zakir Khan को क्या हुआ? हॉस्पिटल से सामने आए वीडियो ने फैंस को किया परेशान

      March 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      तृणमूल कांग्रेस ने 291 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, 74 विधायकों के टिकट काटे, 15 की सीटें बदली

      By अंकित कुमारMarch 17, 2026

      Bengal Assembly Election: तृणमूल कांग्रेस ने 291 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, 74 विधायकों के टिकट…

      राज्यसभा चुनाव में हाई वोल्टेज ड्रामा, भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध विजयी घोषित

      March 17, 2026

      सलमान खान की वो एक्ट्रेस जिस पर लगा बी-ग्रेड होने का कलंक

      March 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.