Close Menu
    What's Hot

    कौन हैं ‘राख’ की सुमन? मासूमियत और खूबसूरती में येलिना को भी देती हैं टक्कर

    June 18, 2026

    उद्धव शिवसेना की बैठक में पहुंचे केवल 3 सांसद

    June 18, 2026

    नितिन नवीन 20 जून को आएंगे पंजाब, श्री हरमंदिर साहिब में..

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उद्धव शिवसेना की बैठक में पहुंचे केवल 3 सांसद

      June 18, 2026

      दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में भारत के दो

      June 18, 2026

      विवाटेक समिट में बोले पीएम मोदी- आज एफिल टॉवर पर भी भारत का यूपीआई काम करता है

      June 18, 2026

      यूक्रेन ने रूस पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया

      June 18, 2026

      साइबेरिया में दबा ‘रेयर अर्थ मटेरियल’ खोदकर निकालेगा भारत, चीन पर से घटेंगी निर्भरता

      June 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, June 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»लोकसभा के 8 सांसदों का निलंबन का फैसला वापस लिया गया
    Breaking News

    लोकसभा के 8 सांसदों का निलंबन का फैसला वापस लिया गया

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Parliament Budget Session
    Parliament Budget Session: लोकसभा के 8 सांसदों का निलंबन का फैसला वापस लिया गया

    Parliament Budget Session, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का मंगलवार को सातवां दिन था और इस दौरान लोकसभा के 8 सांसदों का निलंबन का फैसला वापस ले लिया गया। बता दें कि बजट सत्र के पहले चरण में तीन फरवरी को संसद के भीतर मर्यादा तार-तार करने के आरोप में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के आठ सांसदों को सस्पेंड कर दिया था। इन आठ सांसदों में से एक लेफ्ट के और अन्य सात कांग्रेस के एमपी थे।

    आसन की तरफ दो बार फेंके थे कागज

    कुछ सांसदों ने पीठासीन स्पीकर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी के आसन की तरफ दो बार कागज फेंके थे, जिसको लेकर कड़ी कार्रवाई करते हुए सांसदों को सत्र की शेष अवधि के लिए संस्पेंड कर दिया गया। हंगामा उस समय हुआ था जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सदन में पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का जिक्र कर रहे थे।
    मंगलवार को कांग्रेस सांसद के सुरेश ने आठों सांसदों का निलंबन रद्द करने की अपील की। उन्होंने कहा, सांसद लोकसभा की कार्यवाही में सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

    बोलने का समान मौका चाहता है विपक्ष

    के सुरेश ने यह भी कहा कि विपक्ष बोलने का समान मौका चाहता है। समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद धर्मेंद्र यादव ने निलंबन रद्द करने की अपील का समर्थन किया और कहा कि सत्ता पक्ष को भी सदन की गरिमा कायम रखनी चाहिए। इस बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने आठों सांसदों का निलंबन निरस्त करने का प्रस्ताव लोकसभा स्पीकर के समक्ष रखा। इसके बाद ओम बिरला ने लोकसभा सांसदों की तरफ से मतदान करवाया, जिसमें निलंबन कैंसिल करने को लेकर सहमति बन गई।

    शेष बजट सत्र में हिस्सा ले सकेंगे सांसद

    फिर ओम बिरला ने आठों सांसदों का नाम लेकर कहा कि सभी सांसदों का निलंबन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जा रहा है। अब सभी सांसद संसद के शेष बजट सत्र में हिस्सा ले सकेंगे। लोकसभा स्पीकर ने इस दौरान संसद में नियमों व मर्यादाओं का ध्यान रखने की बात पर भी जोर दिया। उन्होंने इसके साथ ही सदस्यों को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। ओम बिरला ने कहा, सदन के भीतर बैनर, एआई जनित तस्वीरों और तख्तियां के इस्तेमाल की सख्त मनाही है और सदस्यों को इस बात का ध्यान रखना होगा।

    जानबूझकर बाहर नहीं निकालना चाहते : रिजिजू

    किरेन रिजिजू ने इससे पहले कहा कि सत्ताधारी खेमा अथवा सरकार किसी भी सांसद को सदन की कार्यवाही से जानबूझकर बाहर नहीं निकालना चाहते। उन्होंने कहा, सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। रिजिजू ने कहा, सदन के सुचारू तौर पर संचालन के लिए ‘लक्ष्मण रेखा’ खींची जानी चाहिए। बता दें कि तीन फरवरी को दोपहर तीन बजे जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो सांसदों ने आसन के पास हंगामा किया था। इस पर पीठासीन स्पीकर ने कहा कि स्पीकर के आसन की तरफ कागज फेंकने वाले सदस्यों के नाम दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने सभी सांसदों का नाम लेकर उन्हें सस्पेंड किए जाने को लेकर आम सहमति का प्रश्न पूछा। फिर किरेन रिजिजू ने सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा जिसे ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई।

    ये भी पढ़ें: Parliament Budget Session: एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगैस सिलेंडर की किल्लत पर कांग्रेस का अनोखा विरोध ?
    Next Article अब पराली जलाने की टेंशन खत्म, रामजस कॉलेज के छात्रों ने निकाल लिया हल, सरकार अपनाएगी ये आइडिया ?
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      उद्धव शिवसेना की बैठक में पहुंचे केवल 3 सांसद

      June 18, 2026

      दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में भारत के दो

      June 18, 2026

      विवाटेक समिट में बोले पीएम मोदी- आज एफिल टॉवर पर भी भारत का यूपीआई काम करता है

      June 18, 2026

      यूक्रेन ने रूस पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया

      June 18, 2026

      साइबेरिया में दबा ‘रेयर अर्थ मटेरियल’ खोदकर निकालेगा भारत, चीन पर से घटेंगी निर्भरता

      June 18, 2026

      तीसरे आरोपी मौलाना मजरत मेहमूद मकसूद ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

      June 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कौन हैं ‘राख’ की सुमन? मासूमियत और खूबसूरती में येलिना को भी देती हैं टक्कर

      By श्वेता चौहानJune 18, 2026

      Who is Raakh Suman : कौन हैं ‘राख’ की सुमन? मासूमियत और खूबसूरती में येलिना…

      उद्धव शिवसेना की बैठक में पहुंचे केवल 3 सांसद

      June 18, 2026

      नितिन नवीन 20 जून को आएंगे पंजाब, श्री हरमंदिर साहिब में..

      June 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.