Close Menu
    What's Hot

    22 साल की उम्र में निभाया था 100 पुत्रों की मां का रोल, दशकों बाद इतनी बदल गई महाभारत की गांधारी

    March 18, 2026

    प्रतिभा रांटा की नई फोटोज देख फैंस हुए निहाल

    March 18, 2026

    दिल्ली और इंदौर में आग लगने से 17 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिल्ली और इंदौर में आग लगने से 17 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख

      March 18, 2026

      भारतीय ध्वज वाला कच्चा तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ अडानी पोर्ट्स मुंद्रा पहुंचा

      March 18, 2026

      ईरान ने इजरायल के तेल अवीव में 100 से ज़्यादा ठिकानों पर हमले किए

      March 18, 2026

      पश्चिम एशिया संघर्ष जल्द खत्म करना जरूरी : यूएन

      March 18, 2026

      भारत के पास पर्याप्त मात्रा में कच्चा तेल मौजूद

      March 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»आरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम में शॉर्ट टर्म लिक्विडिटी डाली
    दुनिया

    आरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम में शॉर्ट टर्म लिक्विडिटी डाली

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News : आरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम में शॉर्ट टर्म लिक्विडिटी डाली
    Business News : आरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम में शॉर्ट टर्म लिक्विडिटी डाली

    वीआरआर नीलामी के द्वारा डाले 48,014 करोड़ रुपए

    Business News (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : बाजार में नकदी प्रवाह सही बनाने और बैंकिंग सिस्टम को सही तरह से चलाने के लिए रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया (आरबीआई) ने देश के बैंकिंग सिस्टम में करीब 50 हजार करोड़ रुपए की नकदी डाली है। आरबीआई को यह प्रयास इसलिए करना पड़ा क्योंकि हाल ही में एडवांस टैक्स (अग्रिम कर) के भारी भुगतान के कारण बैंकिंग प्रणाली में नकदी के अधिशेष (सरप्लस लिक्विडिटी) में तेज गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद अर्थव्यवस्था में नकदी का प्रवाह संतुलित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

    सात दिन तक चली वीआरआर प्रक्रिया

    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को देश के बैंकिंग सिस्टम में 48,014 करोड़ रुपये की शॉर्ट टर्म लिक्विडिटी यानी अल्पकालिक तरलता डाली है। केंद्रीय बैंक ने सात दिवसीय ‘वेरिएबल रेट रेपो’ (वीआरआर) नीलामी के जरिए बैंकिंग प्रणाली के लिए इस राशि का इंतजाम किया है। आरबीआई की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह फंड 5.26 प्रतिशत की कट-आॅफ दर और भारित औसत दर पर सिस्टम में डाला गया है।

    इस नीलामी से जुड़ी सबसे खास बात यह रही कि लिक्विडिटी में भारी गिरावट के बावजूद, बैंकों द्वारा ली गई यह राशि केंद्रीय बैंक की तय सीमा से काफी कम रही।आरबीआई ने इस वीआरआर नीलामी के लिए 1.50 लाख करोड़ रुपये की राशि अधिसूचित की थी। इसके मुकाबले सिस्टम में केवल 48,014 करोड़ रुपये ही डाले गए।

    आरबीआई को इसलिए उठाना पड़ा यह कदम

    बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी की स्थिति में पिछले कुछ दिनों के भीतर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कॉरपोरेट्स द्वारा एडवांस टैक्स के भुगतान के कारण बैंकों से बड़े पैमाने पर फंड का आउटफ्लो हुआ है। एडवांस टैक्स के भुगतान से पहले, 15 मार्च को बैंकिंग प्रणाली में लगभग 2.08 लाख करोड़ रुपये की भारी अतिरिक्त लिक्विडिटी मौजूद थी। टैक्स आउटफ्लो के ठीक बाद, 16 मार्च को यह अधिशेष तेजी से गिरकर मात्र 75,483.63 करोड़ रुपये पर आ गया।

    इससे निपटने के लिए अल्पकालिक तरलता का प्रबंध किया गया है। वीआरआर (वेरिएबल रेट रेपो) नीलामी के तहत, भारतीय रिजर्व बैंक छोटी अवधि के लिए परिवर्तनशील ब्याज दरों पर फंड की नीलामी करता है। इस प्रक्रिया में वाणिज्यिक बैंकों को अपनी आवश्यकता के अनुसार एक निश्चित राशि के लिए बोली लगाने (विडिंग) की अनुमति होती है, जिससे वे अपनी तात्कालिक नकदी की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का
    Next Article शहरी निकाय चुनाव की तैयारी तेज, जानिए कहां कहां होगें चुनाव
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      यूरोपीय बाजारों के साथ भारतीय शेयर बाजार भी गुलजार

      March 18, 2026

      सोने में 860 रुपए तेजी, चांदी भी तीन हजार रुपए हुई महंगी

      March 18, 2026

      देश में एलपीजी की किल्लत होगी जल्द दूर!

      March 18, 2026

      एफटीए से भारत और ईयू में खुले संभावनाओं के द्वार : जयशंकर

      March 18, 2026

      Budget Session Live : देश के सभी लोगों को बीमा कवर के दायरे में लाएंगे : वित्त मंत्री

      March 18, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव, सोना-चांदी के दाम धड़ाम

      March 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      22 साल की उम्र में निभाया था 100 पुत्रों की मां का रोल, दशकों बाद इतनी बदल गई महाभारत की गांधारी

      By श्वेता चौहानMarch 18, 2026

      Gandhari: 22 साल की उम्र में निभाया था 100 पुत्रों की मां का रोल, दशकों…

      प्रतिभा रांटा की नई फोटोज देख फैंस हुए निहाल

      March 18, 2026

      दिल्ली और इंदौर में आग लगने से 17 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख

      March 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.