Close Menu
    What's Hot

    भारत एक लचीली और उभरती अर्थव्यवस्था : मूडीज

    May 6, 2026

    जल्द आएगा मौसम में बदलाव, 9 मई के बाद चढ़ेगा पारा

    May 6, 2026

    Scandinavian Boho Three-bed Decorated with Neutral Tones

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जल्द आएगा मौसम में बदलाव, 9 मई के बाद चढ़ेगा पारा

      May 6, 2026

      पश्चिम बंगाल में 10 मई से पहले हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण

      May 5, 2026

      घरों में झाड़ू-पोछा लगाने वाली कलिता माझी बनी विधायक

      May 5, 2026

      ममता ने नहीं दिया इस्तीफा तो कैसे बनेगी BJP सरकार? जानिए नियमों का पूरा खेल

      May 5, 2026

      “इस्तीफा नहीं दूंगी!” बंगाल नतीजों पर ममता का बड़ा हमला, बोलीं- हम हारे नहीं, हराए गए

      May 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, May 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- राजस्थान सरकार से पानी के इस्तेमाल का 1.44 लाख करोड़ रुपए का बकाया वसूला जाएगा  
    पंजाब

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- राजस्थान सरकार से पानी के इस्तेमाल का 1.44 लाख करोड़ रुपए का बकाया वसूला जाएगा  

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMarch 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राजस्थान सरकार के पास दशकों से बिना भुगतान किए पानी के उपयोग के लिए 1.44 लाख करोड़ रुपये की वसूली का दावा पेश किया जाएगा। उन्होंने साथ ही कहा कि राजस्थान को या तो पंजाब के जायज बकाए जारी करने चाहिए या पानी लेना बंद कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस व्यवस्था को संचालित करने वाले वर्ष 1920 के ऐतिहासिक समझौते की समीक्षा करने की मांग की।

    मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “राजस्थान सरकार वर्ष 1960 से फिरोजपुर फीडर के जरिए निकाले गए पानी के लिए पंजाब को 1.44 लाख करोड़ रुपये की देनदार है, जिसके लिए एक पैसा भी अदा नहीं किया गया है। राजस्थान को या तो पंजाब का जायज बकाया जारी करना चाहिए या पानी लेना बंद करना चाहिए।”

    उन्होंने कहा कि साल 1920 के दशक में बीकानेर रियासत, साझा पंजाब और ब्रिटिश राज के बीच हुए एक समझौते के अनुसार राजस्थान प्रति एकड़ के आधार पर पानी का भुगतान करने के लिए सहमत हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा, “साल 1960 तक भुगतान किए जाते थे, लेकिन सिंधु जल समझौते के बाद राजस्थान ने लगातार 18,000 क्यूसेक पानी लेने के बावजूद भुगतान करना बंद कर दिया।”

    राजस्थान के रुख में विरोधाभास का जिक्र करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज भी, राजस्थान 1920 के समझौते के तहत पानी ले रहा है, लेकिन जब बकाए के भुगतान की बात आती है तो यह 1960 के समझौते का सहारा ले लेता है।”

    उन्होंने आगे कहा, “उस समय की सरकारों ने 1960 में नई व्यवस्था में शामिल होते समय भुगतान का जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने 1920 के समझौते को भी कभी रद्द नहीं किया।”

    इस मामले में पिछले समय की कार्रवाइयों पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “समझौते में स्पष्ट रूप से हर 25 साल बाद समीक्षा को अनिवार्य किया गया था, लेकिन पिछली सरकारों ने कभी भी इस मुद्दे को नहीं उठाया और न ही पंजाब के जायज दावे की पैरवी की।”

    ऐतिहासिक संदर्भ को दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “वर्ष 1920 में ब्रिटिश राज के दौरान बीकानेर के साथ हुए एक समझौते के तहत 1960 तक पंजाब का 18,000 क्यूसेक पानी लगातार सप्लाई किया जाता रहा। हालांकि, सिंधु जल संधि के बाद इस समझौते का कोई जिक्र नहीं था। अगर हम 1960 से 2026 तक के बकाए का हिसाब लगाएं तो राजस्थान पंजाब का ₹1.44 लाख करोड़ बकाया है।”

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “हमने यह मुद्दा केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार, दोनों के पास उठाया है।” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब सरकार ने राजस्थान सरकार को इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बैठक की मांग करने के लिए एक पत्र भी लिखा है।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि पंजाब इस मामले को मजबूती से आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार साल 1920 के समझौते की समीक्षा की मांग करती है ताकि पंजाब अपने जायज बकाए की वसूली कर सके। हम इस मुद्दे को सभी मंचों पर जोरदार तरीके से उठाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पंजाब को वह मिले, जो उसका हक है। हम इस पैसे की वसूली के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिकिनी पहन इन हसीनाओं ने मचाया था तहलका, रातों-रात बन गईं नेशनल क्रश
    Next Article Rewari:कोसली के गांव लिलोड़ से गुरुग्राम के लिए सीधी बस सेवा शुरू, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      65 साल की मां के घुटनों का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, बेटे की आंखों से छलके खुशी के आंसू

      May 5, 2026

      CM भगवंत मान ने विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस 250 ग्रामीण खेल मैदानों का किया उद्घाटन

      May 5, 2026

      CM मान बोले- भाजपा के हाथ किसानों के खून से रंगे हुए हैं, पंजाब काले कृषि कानूनों का अपमान कभी नहीं भूलेगा

      May 5, 2026

      पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ‘ड्रोन–ड्रग्स–गन’ नेटवर्क को तोड़ा, ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत 65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

      May 5, 2026

      ‘AAP’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया

      May 4, 2026

      मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 465 करोड़ रुपए से अधिक का इलाज; 42 लाख से ज्यादा कार्ड जारी

      May 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भारत एक लचीली और उभरती अर्थव्यवस्था : मूडीज

      By परवेश चौहानMay 6, 2026

      Moody’s Emerging Markets Report : भारत एक लचीली और उभरती अर्थव्यवस्था : मूडीज कहा, वैश्विक…

      जल्द आएगा मौसम में बदलाव, 9 मई के बाद चढ़ेगा पारा

      May 6, 2026

      Scandinavian Boho Three-bed Decorated with Neutral Tones

      May 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.