Ayodhya News, लखनऊ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या पहुंची और उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना करने व आशीर्वाद लेने के बाद मंदिर परिसर में राम की प्रतिमा के सामने आरती करने के साथ-साथ ‘राम यंत्र’ की स्थापना की। इस मौके पर उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
मंदिर में विशेष धार्मिक समारोह आयोजित
राम मंदिर में विशेष धार्मिक समारोह आयोजित किए गए हैं, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों और संतों के शामिल होने की उम्मीद है। इस अवसर के लिए पूरे शहर को सजाया गया है। मुख्य सड़कों, चौराहों और राम मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्रभ् नरेंद्र मोदी और सीएम योगी की तस्वीरें प्रमुखता से दिख रही हैं।
शहर में धार्मिक और उत्सव जैसा माहौल
राम मंदिर निर्माण से जुड़े कई श्रमिकों, विक्रेताओं और कारीगरों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे तक चलेगा। सड़कों को भगवा झंडों और सजावटी पताकाओं से सजाया गया है, जिससे पूरे शहर में एक धार्मिक और उत्सव जैसा माहौल बन गया है। प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन के संबंध में भी विशेष व्यवस्थाएं की हैं।
उत्तर प्रदेश से लगभग 6000 लोग आमंत्रित
राम जन्मभूमि मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने कहा, पूरे उत्तर प्रदेश से लगभग छह हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। राम मंदिर से जुड़े कई श्रमिकों, विक्रेताओं और कारीगरों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ और यह दोपहर 2 बजे तक चलेगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने कहा, राष्ट्रपति यहां आगमन हमारे लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज राम लल्ला मंदिर का संपूर्ण निर्माण और स्थापना कार्य पूरा हो रहा है। यह मंदिर न केवल समस्त भारतीय जनता के लिए, बल्कि पूरे देश और विदेश से आने वाले भगवान राम के भक्तों के लिए भी पूरी तरह से खुला रहेगा।

