Close Menu
    What's Hot

    बंगाल में भाजपा ने 111 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की

    March 19, 2026

    मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को फ्लैट्स की चाबी देंगें सीएम नायब सैनी

    March 19, 2026

    करोड़ों का घर, फिर भी सादगी की मिसाल! देखिए आदित्य धर-यामी गौतम के लग्ज़री आशियाने की खूबसूरत झलक

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बंगाल में भाजपा ने 111 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की

      March 19, 2026

      राज्यसभा के 73 सांसदों पर क्रिमिनल केस, एडीआर की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

      March 19, 2026

      देश में किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास सिलेंडर की कमी नहीं

      March 19, 2026

      हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश व बर्फबारी, मैदानों में आंधी-तूफान

      March 19, 2026

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की ‘राम यंत्र’ की स्थापना

      March 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»राज्यसभा के 73 सांसदों पर क्रिमिनल केस, एडीआर की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
    Breaking News

    राज्यसभा के 73 सांसदों पर क्रिमिनल केस, एडीआर की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rajya Sabha MPs: राज्यसभा के 73 सांसदों पर क्रिमिनल केस, एडीआर की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
    Rajya Sabha MPs: राज्यसभा के 73 सांसदों पर क्रिमिनल केस, एडीआर की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    सबसे ज्यादा भाजपा के 27 सांसद दागी, 31 सांसद अरबपति
    Rajya Sabha MPs, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने गुरुवार को राज्यसभा के 229 सांसदों की एक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्यसभा के 73 सांसदों पर क्रिमिनल केस चल रहे हैं। इसमें हाल ही में चुने गए 37 सांसद भी शामिल हैं। राज्यसभा के 73 सांसदों में से 36 (16%) पर गंभीर आरोप हैं।

    एक सांसद पर मर्डर का केस है। वहीं चार सांसदों पर हत्या की कोशिश और तीन पर महिलाओं से जुड़े अपराध के केस हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि करीब 31 सांसद (14%) सांसदों ने खुद को अरबपति घोषित किया है। बड़ी पार्टियों में कई सांसदों ने 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बताई है। गौरतलब है कि राज्यसभा में 245 सदस्य होते हैं।

    आप के 10 सांसदों के पास 574.09 करोड़ रुपए की संपति

    बीजेपी के 6, कांग्रेस के 5, YSRCP के 4, आप के 2, बीआरएस के 2, एनसीपी के 3 और अन्य दलों के 9 सांसद इस लिस्ट में हैं। एक राज्यसभा सांसद के पास औसतन करीब 120.69 करोड़ रुपए की संपत्ति है। पार्टियों के हिसाब से औसत संपत्ति अलग-अलग है। बीजेपी के 99 सांसदों के पास औसतन 28.29 करोड़, कांग्रेस के 28 सांसदों के पास 128.61 करोड़, टीएमसी के 13 सांसदों के पास 17.70 करोड़ और आप के 10 सांसदों के पास 574.09 करोड़ रुपए हैं। डीएमके के 8 सांसदों के पास औसतन 11.90 करोड़, YSRCP के 7 सांसदों के पास 522.63 करोड़, समाजवादी पार्टी के 4 सांसदों के पास 399.71 करोड़, बीजेडी के 6 सांसदों के पास 105.63 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

    सांसद बंदी पार्थ सराधी के पास 5300 करोड़ रुपए की संपत्ति

    सबसे ज्यादा तेलंगाना से भारत राष्ट्र समिति के सांसद बंदी पार्थ सराधी के पास ?5300 करोड़ की संपत्ति है। उनके बाद AAP के राजिंदर गुप्ता के पास ?5053 करोड़ और YSRCP के अयोध्या रामी रेड्डी के पास ?2577 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।

    सबसे कम संपत्ति आप के संत बलबीर सिंह के पास है। उनकी कुल संपत्ति करीब 3 लाख रुपए है। वहीं मणिपुर के महाराजा सनाजाओबा लीशेम्बा के पास करीब 5 लाख और टीएमसी के प्रकाश चिक बराइक करीब 9 लाख हैं।

    40% मुख्यमंत्रियों पर क्रिमिनल केस

    देश के 30 मुख्यमंत्रियों में से 12 यानी 40% मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 10 यानी 33 फीसदी पर हत्या की कोशिश, किडनैपिंग और रिश्वतखोरी जैसे गंभीर केस हैं। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी पर सबसे ज्यादा 89 मामले दर्ज हैं।

    देश के आधे सांसदों-विधायकों पर क्रिमिनल केस

    एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 45% विधायकों ने अपने ऊपर क्रिमिनल केस घोषित किए हैं, जबकि 29% गंभीर मामलों का सामना कर रहे हैं। वहीं 46% सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। महिलाओं से जुड़े अपराधों की बात करें तो इसमें पश्चिम बंगाल सबसे आगे है।

    आंध्र प्रदेश का दूसरा नंबर है। केंद्र सरकार ने संसद के मानसून सत्र में 130वां संविधान संशोधन विधेयक पेश किया था। इस विधेयक में प्रावधान है कि यदि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री किसी आपराधिक मामले में गिरफ्तार होकर 30 दिन तक जेल में रहते हैं, तो उन्हें पद से हटाया जा सकेगा।

    ये भी पढ़ें: महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, 146 डॉलर प्रति बैरल पहुंच पर पहुंची कच्चे तेल की कीमत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसफीदों व जींद में चार व पांच अप्रैल को मुख्यमंत्री की प्रस्तावित रैलियों की तैयारियां समयब हों पूरी : डीसी
    Next Article दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रेग्नेंसी पर लगाई मुहर, बताया कब आएगा नन्हा मेहमान
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      बंगाल में भाजपा ने 111 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की

      March 19, 2026

      देश में किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास सिलेंडर की कमी नहीं

      March 19, 2026

      हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश व बर्फबारी, मैदानों में आंधी-तूफान

      March 19, 2026

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की ‘राम यंत्र’ की स्थापना

      March 19, 2026

      Donald Trump on Iran War : ईरान के नेता हिंसक और दुष्ट : डोनाल्ड ट्रंप

      March 19, 2026

      ईरान के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बना रहे इजरायल, अमेरिका

      March 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बंगाल में भाजपा ने 111 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की

      By अंकित कुमारMarch 19, 2026

      Assembly Elections: बंगाल में भाजपा ने 111 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की एक्ट्रेस रूपा…

      मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को फ्लैट्स की चाबी देंगें सीएम नायब सैनी

      March 19, 2026

      करोड़ों का घर, फिर भी सादगी की मिसाल! देखिए आदित्य धर-यामी गौतम के लग्ज़री आशियाने की खूबसूरत झलक

      March 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.