नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को डेढ दशक तक अपनी सेवा देने वाले भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने पिछले हफ्ते ही संन्यास की घोषणा की है. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा और अब वो जल्दी ही फिर से खेलते नजर आएंगे. टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज रहाणे ने लंबे समय तक चयनकर्ताओं की तरफ से नजरअंदाज किए जाने के बाद अपने क्रिकेट करियर पर विराम लगाने की घोषणा की.अब खबर है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम से घरेलू लीग में खेलने का करार किया है.
पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने यूरोपियन क्रिकेट में नई पारी की शुरुआत की है. उन्होंने European T20 Premier League (ETPL) की फ्रेंचाइजी Amsterdam Flames की टीम के साथ करार किया है. इस लीग में रहाणे बतौर मार्की खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. ETPL का यह पहला ही एडिशन होने जा रहा है. इसकी शुरुआत इसी महीने की 26 अगस्त से होगी. गौरतलब है कि अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. वो भारत की तरफ से अब किसी भी फॉर्मेट में खेलते नजर नहीं आएंगे. उम्मीद है कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग भी संन्यास की घोषणा कर दी है.

अजिंक्य रहाणे का करियर भारतीय क्रिकेटर के तौर पर शानदार रहा. उन्होंने ना सिर्फ खिलाड़ी बल्कि कप्तान के रूप में भी कामयाबी हासिल की. रहाणे ने 31 अगस्त 2011 को भारतीय टीम की तरफ से अपना इंटरनेशनल डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले से किया था. इसके बाद वनडे में उनको खेलने का मौका मिला और फिर मार्च 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया. भारत के लिए उन्होंने 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में वो आखिरी बार भारतीय टीम की तरफ से खेलने उतरे थे.
रहाणे यूरोपियन क्रिकेट लीग में जिस Amsterdam Flames फ्रेंचाईजी टीम से जुड़े हैं उसके को ओनर फाउंडर और मुख्य क्रिकेट अधिकारी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ हैं. उन्होंने रहाणे की कौशल, धैर्य, विनम्रता और नेतृत्व क्षमता की तारीफ की और कहा कि उनका अनुभव फ्रेंचाइजी के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा.

