Close Menu
    What's Hot

    Punjab News: आम आदमी पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

    November 12, 2026

    Indore News: किसान की कार से मिले 80 लाख रुपये, जमीन बिक्री की रकम बताई, नहीं दिखा सके कागज | National

    November 12, 2026

    बिना सेफ्टी किट टैंक में उतारे 3 मजदूर, दम घुटने से मौत; गुरुग्राम फैक्ट्री मैनेजमेंट पर केस दर्ज

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Indore News: किसान की कार से मिले 80 लाख रुपये, जमीन बिक्री की रकम बताई, नहीं दिखा सके कागज | National

      November 12, 2026

      अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ की रंगदारी मांगी | National

      November 12, 2026

      Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ के जंगल में मिले 2 लापता SPO के शव, सर्विस राइफलें भी गायब | National

      November 12, 2026

      Kareena Kapoor Row: करीना कपूर के दिवाली लुक पर विवाद, कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने भेजा लीगल नोटिस |

      November 12, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें हिमाचल समेत देशभर का हाल | National

      November 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, November 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Agni-4 vs BrahMos Missile: अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक करेगी वार, ब्रह्मोस से यह कितनी अलग? | National
    Breaking News

    Agni-4 vs BrahMos Missile: अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक करेगी वार, ब्रह्मोस से यह कितनी अलग? | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Agni 4 missile test, Agni 4 missile test 2026, Agni 4 vs BrahMos missile comparison, India ballistic missile capability, BrahMos supersonic cruise missile features, DRDO Agni 4 missile specifications, अग्नि-4 मिसाइल, ब्रह्मोस मिसाइल, अग्नि-4 मिसाइल का परीक्षण
    अग्नि-4 मिसाइल लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जबकि ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है।

    Agni-4 vs BrahMos Missile Comparison: भारत ने गुरुवार को मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण कर लिया। करीब 4000 किमी तक दुश्मन का सफाया करने वाली यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। अग्नि-4 मिसाइल की जद में पाकिस्तान, चीन और तुर्किए जैसे देश हैं। 6 अगस्त 2026 को ओडिशा स्थित इंटीग्रेटेड टेस्टिंग रेंज चांदीपुर से अग्नि-4 मिसाइल का परीक्षण किया गया। अग्नि मिसाइल सीरीज भारत के डिफेंस सिस्टम का मजबूत आधार है। अग्नि-1 से लेकर अग्नि-5 तक की मिसाइलें अलग-अलग दूरी के लक्ष्यों को टारगेट कर तबाह कर सकती हैं। अग्नि-4 मिसाइल मध्यम दूरी के लक्ष्यों के लिए बनाई गई है और इसमें ठोस ईंधन तकनीक का इस्तेमाल होता है। इसे सड़क मोबाइल लॉन्चर से भी दागा जा सकता है।

    Agni-4 मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत

    अग्नि-4 मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है। यह टू-स्टेज (Two Stage) ठोस ईंधन वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी लंबाई करीब 20 मीटर और वजन लगभग 17 टन बताया जा रहा है। यह करीब 4000 किलोमीटर तक की दूरी तक लक्ष्य को भेद सकती है और लगभग 1000 किलोग्राम तक पेलोड ले जाने में सक्षम है। अग्नि-4 की खासियत इसका एडवांस नेविगेशन सिस्टम है। इसमें रिंग लेजर जाइरो आधारित इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम (RINS), माइक्रो नेविगेशन सिस्टम और आधुनिक ऑन-बोर्ड कंप्यूटर जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। इसकी सटीकता भी काफी अधिक है, जिससे यह लंबी दूरी पर लक्ष्य को निशाना बना सकती है। यह मिसाइल सड़क आधारित मोबाइल लॉन्चर से दागी जा सकती है, जिससे इसकी तैनाती और संचालन में आसानी होती है। अग्नि-4 का मुख्य उद्देश्य भारत की मिसाइल क्षमता को मजबूत करना है।

    क्या BrahMos मिसाइल से ज्यादा पावरफुल?

    डिफेंस एक्सपर्ट्स की मानें तो अग्नि-4 लंबी दूरी तक रणनीतिक हमला करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है, जबकि ब्रह्मोस कम दूरी की बेहद तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसका इस्तेमाल सटीक हमलों के लिए किया जाता है। दोनों मिसाइलें अलग-अलग तरह की हैं और इनका इस्तेमाल भी अलग-अलग है। अग्नि-4 और ब्रह्मोस की तुलना सीधे तौर पर करना सही नहीं होगा, क्योंकि दोनों का उद्देश्य अलग है। अग्नि-4 भारत की लंबी दूरी की मिसाइल है, जो हजारों किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए बनाई गई है। वहीं, ब्रह्मोस तेज, सटीक और कम समय में हमला करने वाली सामरिक मिसाइल है। अगर लंबी दूरी और रणनीतिक क्षमता की बात करें तो अग्नि-4 आगे है, जबकि गति, कम प्रतिक्रिया समय और सटीक हमले के मामले में ब्रह्मोस की अपनी अलग पहचान है।

    ब्रह्मोस मिसाइल की क्या है खासियत?

    ब्रह्मोस भारत और रूस के संयुक्त सहयोग से विकसित की गई सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। इसका नाम भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मॉस्कवा नदियों के नाम पर रखा गया है। यह मिसाइल जमीन, समुद्र और हवा से लॉन्च की जा सकती है। ब्रह्मोस की सबसे बड़ी ताकत इसकी गति है। यह लगभग Mach 2.8 (ध्वनि की गति से करीब तीन गुना) की रफ्तार से उड़ सकती है। इसकी शुरुआती संस्करणों की रेंज करीब 290 किलोमीटर थी, जबकि नए संस्करणों में रेंज बढ़ाई गई है। यह करीब 200-300 किलोग्राम तक पारंपरिक वारहेड ले जा सकती है। ब्रह्मोस फायर एंड फॉरगेट तकनीक पर काम करती है। लॉन्च के बाद इसे लगातार नियंत्रित करने की जरूरत कम होती है। इसकी तेज गति और कम उड़ान ऊंचाई इसे दुश्मन की एयर डिफेंस प्रणाली के लिए चुनौतीपूर्ण बनाती है।

    क्या है BrahMos और Agni-4 मिसाइल में अंतर?

    अग्नि-4 मिसाइल लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जबकि ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है।

    अग्नि-4 मिसाइल की रेंज करीब करीब 4000 किलोमीटर है, जबकि ब्रह्ममोस की रेंज करीब 290 किमी है।

    अग्नि-4 मिसाइल की स्पीड करीब मैक 7 से मैक 9 है, जबकि ब्रह्मोस की स्पीड लगभग Mach 2.8 तक है।

    अग्नि-4 मिसाइल ठोस ईंधन से चलती है, जबकि ब्रह्मोस ठोस बूस्टर और लिक्विड रैमजेट इंजन से चलती है।

    अग्नि-4 1000 किग्रा तक हथियार ले जा सकती है, जबकि ब्रह्मोस 200-300 किग्रा वारहेड ले जा सकती है।

    अग्नि-4 लंबी दूरी के हमलों के लिए, जबकि ब्रह्मोस तेज और कम दूरी के हमलों के लिए उपयोग की जाती है।

    अग्नि-4 मोबाइल लॉन्चर से दागी जाती है, जबकि ब्रह्मोस जमीन, युद्धपोत और विमान से लॉन्च की जा सकती है।

    अग्नि-4 परमाणु और पारंपरिक दोनों तरह के पेलोड ले जाने में सक्षम, जबकि ब्रह्मोस पारंपरिक वारहेड ले जाती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकितने तरह के होते हैं कार-बाइक के इंश्योरेंस, क्या थर्ड पार्टी बीमा करवाना फायदेमंद है?
    Next Article Ather को टक्कर देने वाली स्टार्टअप RIVER ने 12 करोड़ डॉलर का निवेश जुटाया, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Indore News: किसान की कार से मिले 80 लाख रुपये, जमीन बिक्री की रकम बताई, नहीं दिखा सके कागज | National

      November 12, 2026

      अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ की रंगदारी मांगी | National

      November 12, 2026

      Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ के जंगल में मिले 2 लापता SPO के शव, सर्विस राइफलें भी गायब | National

      November 12, 2026

      Kareena Kapoor Row: करीना कपूर के दिवाली लुक पर विवाद, कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने भेजा लीगल नोटिस |

      November 12, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें हिमाचल समेत देशभर का हाल | National

      November 11, 2026

      Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब 76 रुपये लीटर मिलेगा फुल क्रीम मिल्क | National

      November 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Punjab News: आम आदमी पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

      By श्वेता चौहानNovember 12, 2026

      Punjab News: 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए, आम आदमी पार्टी (AAP) ने…

      Indore News: किसान की कार से मिले 80 लाख रुपये, जमीन बिक्री की रकम बताई, नहीं दिखा सके कागज | National

      November 12, 2026

      बिना सेफ्टी किट टैंक में उतारे 3 मजदूर, दम घुटने से मौत; गुरुग्राम फैक्ट्री मैनेजमेंट पर केस दर्ज

      November 12, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.