
स्कॉसेर्सी की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज
Leonardo DiCaprio And Jennifer Lawrence, (द भारत ख़बर), मुंबई: हॉलीवुड के सबसे बड़े फिल्मी सितारों में से एक लियोनार्डो डी केपरियो की कोई फिल्म आने वाली हो और उसका हल्ला न मचे, ये होना थोड़ा मुश्किल है। लियोनार्डो डीकैपरियो की ये फिल्म एक और रीजन से काफी खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फिल्म का साथ लिजेंड्री डायरेक्टर्स में से एक मार्टिन स्कॉसेर्सी डायरेक्शन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं।
साल 2026 के आॅस्कर्स में लियो की मूछों ने सभी का ध्यान खूब खींचा। अब उनकी नई फिल्म का पहला लुक सुर्खियों में है। मार्टिन स्कॉसेर्सी की नई फिल्म व्हाट हैपेंड एट नाइट का पहला लुक रिलीज किया गया है। फिल्म में लियोनार्डो के साथ एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस लीड रोल में हैं।

शटर आईलैंड वाली वाइब
मार्टिन स्कॉसेर्सी की इस फिल्म से शटर आईलैंड वाली वाइब आ रही है। ये फिल्म एक साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म होने वाली है। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है, जहां जेनिफर और लियोनार्डो को एक बर्फ से ढ़की जगह पर देखा जा सकता है। लियो ने जेनिफर के साथ डोंट लुक अप जैसी बेमिसाल फिल्म में काम किया है। अब दोनों को एक साथ फिर से देखना किसी ट्रीट से कम नहींं होने वाला।
मार्टिन स्कॉसेर्सी की फिल्म
बात करें फिल्म के बारे में तो मार्टिन स्कॉसेर्सी की आने वाली फिल्म व्हाट हैपेंड एट नाइट पीटर कैमरून के इसी नाम से नॉवेल पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक ऐसे शादीशुदा जोड़े की है, जो एक छोटे से शहर में एक बच्चे को अडॉप्ट करने की चाह में आता है। इस बच्चे की चाह में दोनों का किस छिपे हुए राज से सामना होता है, वो ही कहानी का मेन प्वाइंट है।
ये भी पढ़ें: Nora Fatehi का बड़ा यू-टर्न, ‘सरके चुनार’ गाने से झाड़ा पल्ला- बोलीं, मैंने परफॉर्म ही नहीं किया
