अब कब आएगी फिल्म?
Maatrubhumi Film Update, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार सलमान खान वैसे तो ईद पर अपनी फिल्में रिलीज करने के लिए जाने जाते हैं लेकिन सुपरस्टार पिछले कुछ समय से अपने इस रिवाज से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। कई मौकों पर ऐसा देखा गया है कि भाईजान ने अपनी फिल्मों को ईद के मौके पर रिलीज किया है और उन फिल्मों ने काफी अच्छी कमाई भी की है। लेकिन ऐसा फिलहाल साल 2026 में होता नजर नहीं आ रहा है। हां अगर उनकी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि पर कोई आॅफिशियल अनाउंसमेंट होती है तो वो बात अलग होगी।
हालांकि मातृभूमि फिल्म पर फिलहाल कुछ बड़े अपडेट्स आए हैं जो इस फिल्म के भविष्य को लेकर हिंट देते नजर आ रहे हैं। पहले ये फिल्म अप्रैल में रिलीज की राह देख रही थी। लेकिन कुछ समय से ऐसा सुनने में आ रहा है कि फिल्म की रिलीज को आगे के लिए टाला जा सकता है। कई फिल्मों ने रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की वजह से अपनी रिलीज में बदलाव किए हैं।
इस दौरान सलमान खान की मातृभूमि को लेकर भी ऐसी खबरें हैं। लेकिन इस फिल्म की वजह धुरंधर 2 तो नहीं है। आइए जानते हैं कि वो कौन सी बड़ी वजह है जिसके कारण सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज आगे के लिए खिसक सकती है।
एक्टर प्रशांत तमांग का निधन बना बड़ी वजह
रिपोर्ट्स की मानें तो इंडियन आइडल 3 के विनर प्रशांत तमांग को मातृभूमि फिल्म में अहम रोल मिला था और वे फिल्म के अपने हिस्से की अधिकांश शूटिंग पूरी भी कर चुके थे। लेकिन इसके बाद जनवरी में उनके दुर्भाग्यपूर्ण निधन की वजह से सबकुछ ठहर गया। वहीं अभी भी फिल्म से जुड़े कुछ अहम सीन्स की शूटिंग होनी बाकी थी। इसमें से कुछ सीन्स तो प्रॉपर एक्शन सीक्वेंसेस हैं जिनकी शूटिंग होनी बची थी।
अब उनके निधन के बाद मेकर्स अन्य विकल्पों को तलाश रहे हैं। मेकर्स के पास अब इसे लेकर दो बड़े विकल्प बचे हैं। पहला ये कि उनके बचे हुए सीन्स की शूटिंग के लिए किसी को रीकास्ट किया जाए। या फिर ए आई और वीएफएक्स की मदद से बचे हुए सीन्स में उनकी प्रजेंस को पूरा किया जाए। ऐसे में मेकर्स फिलहाल फाइनल डिसीजन लेने को लेकर दुविधा में हैं।
कब तक रिलीज हो सकती है फिल्म?
अगर फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो पहले ये फिल्म अप्रैल की शुरूआत में ही रिलीज होने वाली थी। फिल्म में सलमान खान पहले कभी ना दिखने वाले किरदार में नजर आने वाले हैं और फैंस भी उन्हें देखने के लिए बेकरार हैं।
लेकिन फिलहाल कई रिपोर्ट्स में ऐसा सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म को अगस्त 2026 में स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज किया जा सकता है। फिल्म सेना के जवान की कहानी है ऐसे में ये डेट फिल्म के लिए फिट भी बैठ रही है। फिलहाल इस मूवी को लेकर अभी आॅफिशियल अनाउंसमेंट आनी बाकी है।
ये भी पढ़ें: Nora Fatehi का बड़ा यू-टर्न, ‘सरके चुनार’ गाने से झाड़ा पल्ला- बोलीं, मैंने परफॉर्म ही नहीं किया

