Close Menu
    What's Hot

    Vivo T5x 5G पहली सेल आज! 7200mAh बैटरी के साथ दमदार फोन

    March 24, 2026

    महिला अधिकारी सेना में स्थायी कमीशन की हकदार, पेंशन भी मिलेगी

    March 24, 2026

    एम्स रेवाड़ी में शैक्षणिक सत्र को हरी झंडी

    March 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      महिला अधिकारी सेना में स्थायी कमीशन की हकदार, पेंशन भी मिलेगी

      March 24, 2026

      मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार ने पेश किया 1.03 लाख करोड़ का बजट

      March 24, 2026

      हमारा उद्देश्य पश्चिम एशिया तनाव का शांतिपूर्ण समाधान निकालना : पीएम

      March 24, 2026

      मैं ईरान की शर्त मानने को तैयार नहीं : ट्रंप

      March 24, 2026

      मिडिल ईस्ट संकट पर PM मोदी का बड़ा बयान! ‘खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता

      March 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोने के भाव में उथल-पुथल ने मचाई सनसनी
    दुनिया

    सोने के भाव में उथल-पुथल ने मचाई सनसनी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Decline : सोने के भाव में उथल-पुथल ने मचाई सनसनी
    Gold Price Decline : सोने के भाव में उथल-पुथल ने मचाई सनसनी

    एक सप्ताह में सोने के दाम में चार दशक की सबसे बड़ी गिरावट

    Gold Price Decline (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पिछले लगभग तीन माह सर्राफा बाजार के लिए सबसे ज्यादा आश्चर्यचकित कर देने वाले रहे। एक तरफ जहां साल 2026 शुरू होते ही सोने और चांदी के दाम को मानों पंख लग गए। इन दोनों कीमती धातुओं के दाम में हर रोज तेजी दर्ज की जाने लगी। जल्द ही सोना दो लाख तो चांदी चार लाख की दहलीज पर पहुंच गई। लेकिन फिर उसके बाद इनके दाम लगातार लुढ़कने लगे। इस दौरान अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया और सोने-चांदी के दाम में लगातार गिरावट दर्ज होती रही। हालात यह रहे कि पिछले एक सप्ताह में सोने के दाम में जो गिरावट दर्ज की गई वो पिछले चार दशक के दौरान सबसे ज्यादा थी।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 दिन में इतना गिरा सोना

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में भारी सुधार देखा गया है। 13 मार्च को 5,200 डॉलर प्रति औंस पर रहने वाला सोना 23 मार्च तक तेजी से गिरकर 4,354 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इससे पहले यह धातु 5,595.51 डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू चुकी थी। भारतीय घरेलू बाजार में भी सोना और चांदी दोनों में 7 प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआत में 1,40,158 रुपये पर खुला सोना 1,29,595 रुपये तक लुढ़क गया।

    इसलिए आई सोने के दाम में गिरावट

    इस तेज गिरावट के तीन प्रमुख कारण हैं। पहला, पश्चिम एशिया में चल रहा भू-राजनीतिक तनाव, विशेषकर अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच का संघर्ष, जिससे ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने की आशंका पैदा हो गई है। इसके परिणामस्वरूप ब्रेंट क्रूड आॅयल पिछले 30 दिनों में 56 प्रतिशत उछलकर 112 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। दूसरा, ऊर्जा महंगी होने से मुद्रास्फीति बढ़ने की चिंताएं गहरी हो गई हैं। तीसरा, अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं से हट रहा है। इसके अलावा, सैक्सो बैंक के कमोडिटी रणनीति प्रमुख ओले हैनसेन के अनुसार, मध्य पूर्व संघर्ष के बीच कुछ अर्थव्यवस्थाओं द्वारा नकदी जुटाने के लिए सोने की बिक्री की अटकलें भी बाजार पर दबाव बना रही हैं।

    दिल्ली में इस तरह रहे सोने-चांदी के दाम

    दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 9,050 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ, जबकि चांदी 10,500 रुपये प्रति किलोग्राम गिरी। यह लगभग छह फीसदी की गिरावट है। अब सोने का भाव 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। शुक्रवार को इसका बंद भाव 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 10,500 रुपये की तेज गिरावट के साथ 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। यह 4.36 फीसदी की गिरावट दशार्ती है। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बहुमूल्य धातुओं ने पिछले सप्ताह के नुकसान को आगे बढ़ाया है। सोमवार को हाजिर सोना चार महीने के निचले स्तर पर फिसल गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCM भगवंत मान बोले- शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को
    Next Article ED की बड़ी कार्रवाई, घोटाले का मास्टर माइंड दबोचा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      शेयर बाजार ने निवेशकों को फिर दिया झटका

      March 24, 2026

      बैंकिंग सेक्टर में स्थिरता लाने की आरबीआई की कवायद

      March 24, 2026

      सोना 9050 रुपए टूटा, चांदी में 10,500 रुपए की गिरावट

      March 24, 2026

      डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा में फिर गिरावट

      March 24, 2026

      20 साल में भारत उच्च-आय श्रेणी को पार कर सकता है : रिपोर्ट

      March 22, 2026

      अमेरिका-ईरान युद्ध से कच्चे तेल में लगेगी ‘आग’

      March 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Vivo T5x 5G पहली सेल आज! 7200mAh बैटरी के साथ दमदार फोन

      By परवेश चौहानMarch 24, 2026

      Vivo T5x 5G Price and Offers in India: Vivo T5x 5G पहली सेल आज! 7200mAh…

      महिला अधिकारी सेना में स्थायी कमीशन की हकदार, पेंशन भी मिलेगी

      March 24, 2026

      एम्स रेवाड़ी में शैक्षणिक सत्र को हरी झंडी

      March 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.