Close Menu
    What's Hot

    हाइड्रोजन ट्रेन से यात्री क्यों नदारद, सीटों की संख्या 2600 लेकिन 40 से 60 लोग कर रहे यात्रा; अब रेलवे ने उठाया बड़ा कदम

    September 19, 2026

    LPG Cylinder Rule: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन होगा जरूरी | National

    September 19, 2026

    फरीदाबाद में सराय ख्वाजा मार्केट में दुकान में घुसकर युवकों पर हमला, लाठी-डंडों और चाकू से वार

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      LPG Cylinder Rule: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन होगा जरूरी | National

      September 19, 2026

      मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, माता का दर्शन करने गया पूरा परिवार नाले में बहा, 8 लोगों की मौत

      September 19, 2026

      RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर DCC बैंक के निदेशक पद से हटाने का दिया आदेश, क्यों किया ऐसा? | National

      September 19, 2026

      SpiceJet Flight Delay: दिल्ली से लेह-जम्मू और दुबई की कई फ्लाइट्स लेट, यात्रियों को घंटों करना पड़ा इंतजार | National

      September 19, 2026

      IIT बॉम्बे में ChatGPT से चीटिंग करते पकड़े गए छात्र ने की खुदकुशी, कॉलेज में प्रदर्शन

      September 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, September 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»आज से शुरू होगा आईपीएल का रोमांच
    खेल

    आज से शुरू होगा आईपीएल का रोमांच

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    IPL 2026 Opning Match : आज से शुरू होगा आईपीएल का रोमांच, ओपनिंग मैच में भिड़ेंगे आरसीबी और एसआरएच
    IPL 2026 Opning Match : आज से शुरू होगा आईपीएल का रोमांच, ओपनिंग मैच में भिड़ेंगे आरसीबी और एसआरएच

    बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा शुरुआती मुकाबला, 31 मई को खेला जाएगा फाइनल

    IPL 2026 Opning Match (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : दुनियाभर के करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों के लिए आने वाले लगभग दो माह से अधिक समय के लिए लगभग हर शाम रोमांच से भरी होगी। क्योंकि दुनियाभर की सबसे महंगी और लोकप्रिय क्रिकेट लीग आईपीएल की आज से शुरुआत होने जा रही है। जोकि आगामी 31 मई तक चलेगी। इस दौरान क्रिकेट प्रेमी अपने पंसदीदा खिलाड़ियों को अलग-अलग जर्सी पहने जीत के लिए लड़ते हुए दिखाई देंगे।

    पहले ही मुकाबले में उतरेगी गत विजेता आरसीबी

    आईपीएल 2026 का आगाज शनिवार से होने जा रहा है, और पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से होगा। यह मैच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। कई वर्षों के इंतजार के बाद आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था, और अब टीम उसी आत्मविश्वास के साथ नए सीजन की शुरूआत करना चाहेगी।

    हैदराबाद को खलेगी कमिंस की कमी

    पिछला सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छा नहीं रहा था और टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर रही थी। इस बार टीम बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस भी शुरूआती चरण में टीम में नहीं होंगे। ईशान किशन को कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है। ओपनिंग में ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा तेज शुरूआत देने की कोशिश करेंगे। मिडिल आॅर्डर में ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन अहम भूमिका निभाएंगे, जबकि लियाम लिविंगस्टोन निचले क्रम में ताकत बढ़ाएंगे।

    आईपीएल के मैच इस साल कुल 13 शहरों में होंगे

    बीसीसीआई ने पहले 12 अप्रैल तक के मैचों का कार्यक्रम जारी किया था और अब 13 अप्रैल से 24 मई तक का शेड्यूल बता दिया है। दूसरे चरण में 12 वेन्यू पर आईपीएल के मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि आईपीएल 2026 में कुल 13 स्थानों पर मैच होंगे। दूसरे चरण में बंगलूरू, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में मुकाबले होंगे। पहले चरण में गुवाहाटी भी आईपीएल मैचों की मेजबानी कर रहा है, लेकिन दूसरे चरण में वहां मैच नहीं होंगे। दूसरे चरण की शुरूआत 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद में होने वाले मैच से होगी। वहीं, लीग चरण का अंतिम मैच 24 मई को केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोलकाता में खेला जाएगा।

    इन मैचों का शेड्यूल जारी होना बाकी

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। हालांकि, बोर्ड ने फिलहाल प्लेआॅफ और फाइनल मैच की तारीख और स्थल का एलान नहीं किया है। लेकिन समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, खिताबी मुकाबला 31 मई को बंगलूरू में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने 70 लीग मैचों का कार्यक्रम घोषित किया है जो 24 मई तक चलेगा। आईपीएल के 19वें सीजन की शुरूआत 28 मार्च से होगी। बोर्ड ने पहले 20 मैचों का कार्यक्रम घोषित किया था और अब दूसरे चरण में बीसीसीआई ने लीग चरण के शेष 50 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleFinance Minister on West Asia Crisis : पड़ौसी देशों के मुकाबले हम कहीं बेहतर : वित्त मंत्री
    Next Article 700 अरब डॉलर से नीचे आया देश का विदेशी मुद्रा भंडार
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      रोहित शर्मा को ड्रॉप करना चाहते थे अजीत अगरकर? BCCI के समर्थन करने से थे गुस्सा: रिपोर्ट | Sports

      September 19, 2026

      अजीत अगरकर ने लिया मुख्य चयनकर्ता पद छोड़ने का फैसला, बीसीसीआई को दी जानकारी- रिपोर्ट | Sports

      September 18, 2026

      दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर को मिली जमानत, महीने बाद जेल से बाहर आने की उम्मीद | Sports

      September 18, 2026

      अफगानिस्तान टी20 सीरीज खत्म! अगला मैच किसके साथ खेलेगी भारतीय टीम, कब होगा मुकाबला | Sports

      September 18, 2026

      हम जल्दी फैसला लेंगे…अजीत अगरकर के सिर्फ 15 दिन, BCCI सचिव ने दिया बयान, जानिए क्या कहा | Sports

      September 18, 2026

      पहले सहवाग के लाडले आर्यवीर ने तोड़ा, फिर द्रविड़ के बेटे ने मचाई तबाही, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू पर कोहराम | Sports

      September 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हाइड्रोजन ट्रेन से यात्री क्यों नदारद, सीटों की संख्या 2600 लेकिन 40 से 60 लोग कर रहे यात्रा; अब रेलवे ने उठाया बड़ा कदम

      By प्रमोद रिसालियाSeptember 19, 2026

      Hydrogen Train:हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन करने के भारतीय…

      LPG Cylinder Rule: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन होगा जरूरी | National

      September 19, 2026

      फरीदाबाद में सराय ख्वाजा मार्केट में दुकान में घुसकर युवकों पर हमला, लाठी-डंडों और चाकू से वार

      September 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.