नई दिल्ली. अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 सीरीज खत्म हो चुकी है. भारत ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए लगातार तीनों मैच में जीत दर्ज कर 3-0 से सीरीज जीता. अफगानिस्तान का क्लीन स्वीप करने के बाद अब भारतीय टीम को अगला मैच कब और कहां खेलना है. यह सवाल हर एक क्रिकेट फैन के अंदर चल रहा होगा. चलिए हम आपके सवालों के जवाब दिए देते हैं. अगले चार दिन में फिर से भारतीय टीम मैदान पर चौकों छक्कों और विकेट की झड़ी लगाएगी.
भारतीय क्रिकेट टीम अब अपने अगले मुकाबले की तैयारी में जुट गई है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने सीरीज में बेहतरीन खेल दिखाया और अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप किया. अब भारतीय टीम को अपने अगले टी20 मुकाबले में जापान के खिलाफ खेलना है. पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों का मुकाबला होने जा रहा है. एशियन गेम्स से पहले भारत और जापान के लिए यह मुकाबला एक प्रैक्टिस जैसा होगा.
अफगानिस्तान के खिलाफ 17 सितंबर को तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने के चार दिन बाद ही फिर से टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी. 22 सितंबर को जापान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा. यह बेहद खास होने जा रहा है. पहली बार भारत और जापान की टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के सामने होंगी. बीसीसीआई की तरफ से कुछ दिन पहले ही एशियन गेम्स 2026 से पहले होने वाले इस मैच की घोषणआ की गई थी.
भारत को जापान के खिलाफ टी20 मुकाबला खेलने के बाद एशियन गेम्स में उतरना है. एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबलों की शुरुआत 24 सितंबर से हो रहा है. पहले दिन जापान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. जबकि हांगकांग चाइना और मलेशिया की टीमें भी आमने-सामने होंगी. भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. 28 सितंबर को टीम अपने अभियान की शुरुआत लीग मैच में जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली टीम से होगा.
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर।

