नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को लेकर हर दिन अलग अलग बातें सामने आ रही है. मुंबई में शुक्रवार, 18 सितंबर को BCCI की 95वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) हुई थी. बीसीसीआई सचिव ने इसके बाद कहा कि अगरकर पर फैसला अगले 15 दिन में किया जाएगा. अब ऐसी बातें सामने आ रही है कि उन्होंने खुद ही इस पद को छोड़ने का फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगरकर ने बोर्ड को इस बात की जानकारी दे दी है कि वो कार्यकाल को बढ़ाना नहीं चाहते.
अजीत अगरकर को लेकर जो बड़ी खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक उन्होंने अपने पद से हटने का फैसला किया है. रिपोर्ट के मुताबिक मुख्य चयनकर्ता ने BCCI को औपचारिक रूप से इस बात की सूचना भी दे दिया है. उन्होंने बोर्ड से यह बाद साझा कर दी है कि वो मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद चयनकर्ता के रूप में आगे काम नहीं करना चाहते. गौरतलब है कि अगले महीने 4 तारीख तो बीसीसीआई के साथ उनका करार खत्म हो रहा है.
‘द हिंदू’ की रिपोर्ट के अनुसार, अगरकर ने BCCI की वार्षिक आम बैठक (AGM) से ठीक पहले बोर्ड को अपने फैसले की जानकारी दी. एक BCCI पदाधिकारी के हवाले से बताया गया कि अगरकर ने स्पष्ट किया है कि वह 4 अक्टूबर के बाद चयन समिति में बने नहीं रहना चाहते. अगरकर को तीन साल पहले 2023 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की सीनियर चयन समिति का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया था. अब BCCI को सीनियर चयन समिति के नए अध्यक्ष की तलाश करनी होगी. जो खबरें सामने आ रही है उसके मुताबिक भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं.
‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार की माने तो अगरकर ने इस साल फरवरी में जो बोर्ड के शीर्ष पदाधिकारियों से मीटिंग की थी. उसमे ही उन्होंने उस समय ही बोर्ड को अपने मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद नए मुख्य चयनकर्ता के नाम पर विचार करने कह दिया था.

