Close Menu
    What's Hot

    ईरान अमेरिका की शर्तों को मानने के लिए तैयार : ट्रंप

    March 28, 2026

    प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर रेवाड़ी में बैठक

    March 28, 2026

    होर्मुज़ जलडमरूमध्य ‘ट्रंप जलडमरूमध्य, मेरे साथ कोई दुर्घटना नहीं होती : ट्रंप

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान अमेरिका की शर्तों को मानने के लिए तैयार : ट्रंप

      March 28, 2026

      होर्मुज़ जलडमरूमध्य ‘ट्रंप जलडमरूमध्य, मेरे साथ कोई दुर्घटना नहीं होती : ट्रंप

      March 28, 2026

      पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, सीपीएन-यूएमएल ने किया विरोध

      March 28, 2026

      सामान्य सुविधा के साथ एयरपोर्ट प्रगति की भी उड़ान : प्रधानमंत्री

      March 28, 2026

      घने कोहरे, कम दृश्यता व बारिश में भी हो सकेगी विमानों की उड़ान व लैंडिंग

      March 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»होर्मुज़ जलडमरूमध्य ‘ट्रंप जलडमरूमध्य, मेरे साथ कोई दुर्घटना नहीं होती : ट्रंप
    Breaking News

    होर्मुज़ जलडमरूमध्य ‘ट्रंप जलडमरूमध्य, मेरे साथ कोई दुर्घटना नहीं होती : ट्रंप

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Middle East Tension
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

    US-Iran War Update (द भारत ख़बर), फ्लोरिडा: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 29वां दिन है और इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट आफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को ‘स्ट्रेट आफ ट्रंप’ कहा है। यहां ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव प्रायोरिटी समिट’ के दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आज यह बात कही। यूएस प्रेसिडेंट ने यह भी कहा कि ये बातें कहते समय उनसे कोई गलती नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें (ईरान) ‘स्ट्रेट आफ ट्रंप’ खोलना होगा।

    ईरान दबाव में, बातचीत करने को तैयार

    ट्रंप ने अपने संबोधन में यह भी दावा किया कि ईरान दबाव में है और बातचीत करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि तेहरान ने चल रही बातचीत के तहत तेल की कई खेप भेजी हैं। उन्होंने कहा, वे समझौता करने की भीख मांग रहे हैं। यूएस प्रेसिडेंट ने यह भी कहा कि बातचीत अभी चल रही है।

    स्ट्रेट आफ होर्मुज खोलना समझौते का अहम हिस्सा

    ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि स्ट्रेट आफ होर्मुज (Strait of Hormuz) – जो कि वैश्विक तेल परिवहन का एक महत्वपूर्ण और संकरा रास्ता है – को खोलना किसी भी संभावित समझौते का एक अहम हिस्सा होगा। उन्होंने कहा, उन्हें बहुत जोर का झटका लगा है। कोई भी इस स्थिति में बातचीत करता। वे भी बातचीत कर रहे हैं। वे समझौता करने की भीख मांग रहे हैं। यूएस प्रेसिडेंट ने यह भी कहा कि यह भी साबित हो गया कि मैं सही था। वे बातचीत कर रहे थे, जिसे उन्होंने दो दिन बाद खुद मान भी लिया।

    ऐसे सही साबित हुआ कि हम सच में बात कर रहे थे

    डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ईरान ने कहा, हम आपको तेल के आठ जहाज भेजेंगे और अगले ही दिन, मैंने एक न्यूज चैनल पर देखा कि ईरान से तेल के 8 जहाज निकल रहे थे। फिर उन्होंने कहा, हम दो जहाज और भेजेंगे और उन्होंने दो जहाज और भेज दिए। हमारे पास कुल 10 जहाज हो गए। तब लोगों को एहसास हुआ कि हम सच में बातचीत कर रहे थे। हम अभी भी बातचीत कर रहे हैं। और अगर हम कुछ कर पाए तो यह बहुत अच्छी बात होगी, लेकिन इसके लिए उन्हें वह रास्ता खोलना ही होगा।

    पावर प्लांट पूरी तरह से तबाह करने की धमकी

    ट्रंप ने मांग की है कि ईरान कुछ ही दिन में इस महत्वपूर्ण जलमार्ग (स्ट्रेट आफ होर्मुज) को पूरी तरह से खोल दे। अगर ऐसा नहीं किया गया तो अमेरिका उसके पावर प्लांट को पूरी तरह से तबाह कर देगा। हालांकि, गुरुवार को उन्होंने तेहरान के साथ चल रही वार्ता का हवाला देते हुए इस समय सीमा को 10 दिन के लिए बढ़ा दिया। अब नई समय सीमा 6 अप्रैल तय की गई है।

    ये भी पढ़ें : Petroleum Ministry: कच्चा तेल पर्याप्त, एलपीजी-पीएनजी में भी स्थिति अनुकूल

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल, जींद–सोनीपत रूट पर परफॉर्मेंस टेस्ट पूरा
    Next Article प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर रेवाड़ी में बैठक
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      ईरान अमेरिका की शर्तों को मानने के लिए तैयार : ट्रंप

      March 28, 2026

      पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, सीपीएन-यूएमएल ने किया विरोध

      March 28, 2026

      सामान्य सुविधा के साथ एयरपोर्ट प्रगति की भी उड़ान : प्रधानमंत्री

      March 28, 2026

      घने कोहरे, कम दृश्यता व बारिश में भी हो सकेगी विमानों की उड़ान व लैंडिंग

      March 28, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने किया नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन

      March 28, 2026

      Finance Minister on West Asia Crisis : पड़ौसी देशों के मुकाबले हम कहीं बेहतर : वित्त मंत्री

      March 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ईरान अमेरिका की शर्तों को मानने के लिए तैयार : ट्रंप

      By अंकित कुमारMarch 28, 2026

      US-Iran War Update : ईरान अमेरिका की शर्तों को मानने के लिए तैयार : ट्रंप…

      प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर रेवाड़ी में बैठक

      March 28, 2026

      होर्मुज़ जलडमरूमध्य ‘ट्रंप जलडमरूमध्य, मेरे साथ कोई दुर्घटना नहीं होती : ट्रंप

      March 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.