Haryana News: हरियाणा में रविवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। राज्य के फतेहाबाद और सिरसा जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
इससे पहले India Meteorological Department (आईएमडी) ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई थी।
उत्तरी जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तरी हरियाणा के जिलों अंबाला, यमुनानगर, पंचकुला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।
पूरे राज्य में तेज हवाओं का असर
राज्य के अन्य 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही पूरे हरियाणा में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

