Close Menu
    What's Hot

    पश्चिमी एशिया तनाव से शेयर बाजार पस्त

    March 31, 2026

    फिलहाल थमता नजर नहीं आता अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध

    March 31, 2026

    दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़कीदौला टोल होगा शिफ्ट, लाखों लोगों को मिलेगी राहत

    March 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      फिलहाल थमता नजर नहीं आता अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध

      March 31, 2026

      भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’, यूसीसी लागू करने का वादा

      March 31, 2026

      हल्की बारिश, तेज हवाओं से मौसम में ठंडक

      March 31, 2026

      ईरान पर अंतिम प्रहार के लिए अमेरिका तैयार

      March 30, 2026

      खाड़ी देशों पर निर्भरता कम करने की प्लानिंग, अंगोला से एलपीजी खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां

      March 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 31
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’, यूसीसी लागू करने का वादा
    Breaking News

    भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’, यूसीसी लागू करने का वादा

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Assam Assembly Elections
    Assam Assembly Elections: भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’, यूसीसी लागू करने का वादा

    Assam Assembly Elections, (द भारत ख़बर), गुवाहाटी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज गुवाहाटी में 2026 के असम विधानसभा चुनावों के लिए अपना ‘संकल्प पत्र’ (घोषणापत्र) जारी कर दिया। इस समारोह में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और सर्बानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया और अन्य लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री सरमा ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और दो लाख नौकरियों का वादा किया।

    ‘लव जिहाद’ के खिलाफ उठाएंगे कड़े कदम : सरमा

    मुख्यमंत्री ने कहा, हम असम में यूसीसी लागू करेंगे, जिसमें छठी अनुसूची और एसटी क्षेत्रों को छूट दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा, हम ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कड़े कदम उठाएंगे। हम असम को बाढ़-मुक्त बनाने की कोशिश करेंगे, और पहले दो वर्षों में हम 18,000 करोड़ रुपए खर्च करेंगे। हम अगले 5 वर्षों में 2 लाख नौकरियां देंगे। हम ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज, एक विश्वविद्यालय, एक इंजीनियरिंग कॉलेज’ बनाना चाहते हैं।

    सुरक्षित असम, विकसित असम : दिलीप सैकिया

    असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा, 2026 का चुनाव असम के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा इस चुनाव को एक सुरक्षित असम बनाने के लक्ष्य के साथ लड़ रही है। उन्होंने कहा, हमारा ‘संकल्प’ एक सुरक्षित असम, एक विकसित असम बनाना है। संकल्प पत्र तैयार करने के लिए हमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से 2.45 लाख सुझाव मिले।

    10 वर्ष में जीडीपी तीन गुना बढ़ा : सीतारमण

    निर्मला सीतारमण ने कहा, असम के लिए भाजपा का घोषणापत्र एक दशक की उपलब्धियों पर आधारित है। उन्होंने बीजेपी सरकार में असम की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डाला। वित्त मंत्री ने कहा, जब मैं केंद्रीय वित्त मंत्री के नजरिए से असम को देखती हंू, तो पिछले 10 सालों में राज्य में ऐसे बदलाव आए हैं, जो कांग्रेस के 6 दशकों के शासन में कभी नहीं हो पाए थे। 2015-16 में असम की राज्य जीडीपी 2.24 लाख करोड़ रुपए थी जो 2025-26 में यह बढ़कर 7.41 लाख करोड़ रुपए हो गई है। एक दशक में यह 3.3 गुना की बढ़ोतरी है। आज असम राज्यों में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। यहां प्रति व्यक्ति आय 2020-21 में 1.03 लाख रुपए से बढ़कर 2024-25 में 1.59 लाख रुपए हो गई है।

    केंद्रीय करों में असम का हिस्सा 50,000 करोड़ हुआ 

    कांग्रेस के शासन में केंद्रीय करों में असम का हिस्सा 10,000 करोड़ रुपए था, जबकि 2025-26 में यह आंकड़ा 50,000 करोड़ रुपए है। 2014 से अब तक, असम को केंद्र से कुल 5.61 लाख करोड़ रुपए मिले हैं, जिसमें करों का बंटवारा और अनुदान शामिल हैं। असम को केंद्र से 50 साल के लिए 27,000 करोड़ रुपए का ब्याज-मुक्त ऋण मिला है। जब आप ‘डबल-इंजन सरकार’ की बात करते हैं, तो यही वे कारण हैं। सीतारमण ने कहा, हम केवल युवाओं के लिए रोजगार ही पैदा नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक ऐसा उन्नत और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी माहौल भी बना रहे हैं, जहां दुनिया भर में मौजूद असम की प्रतिभाएं वापस लौटना पसंद कर रही हैं।

    ये भी पढ़ें : Assam Assembly Elections: तृणमूल कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकिसानों के लिए खुशखबरी!’सब्जी उगाओ और हजारों इनाम पाओ’, हरियाणा सरकार ने शुरू की ये खास योजना, देखें डिटेल्स
    Next Article Jonita Gandhi संग ‘Touch Body’ ने रिलीज होते ही जीता दिल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      फिलहाल थमता नजर नहीं आता अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध

      March 31, 2026

      हल्की बारिश, तेज हवाओं से मौसम में ठंडक

      March 31, 2026

      ईरान पर अंतिम प्रहार के लिए अमेरिका तैयार

      March 30, 2026

      खाड़ी देशों पर निर्भरता कम करने की प्लानिंग, अंगोला से एलपीजी खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां

      March 30, 2026

      लोकसभा में बोले अमित शाह, जो हथियार उठाएगा, उसे कीमत चुकानी होगी

      March 30, 2026

      राहुल बोले- केवल आरएसएस को ही मिलेगा विदेशी फंड, ममता का आरोप, बीजेपी कैश-गैस बंद कर देगी

      March 30, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पश्चिमी एशिया तनाव से शेयर बाजार पस्त

      By परवेश चौहानMarch 31, 2026

      Share Market Update : पश्चिमी एशिया तनाव से शेयर बाजार पस्त सप्ताह के पहले कारोबारी…

      फिलहाल थमता नजर नहीं आता अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध

      March 31, 2026

      दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़कीदौला टोल होगा शिफ्ट, लाखों लोगों को मिलेगी राहत

      March 31, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.