मिला बेस्ट पिक्चर का आॅस्कर
America-Iran War Film, (द भारत ख़बर), मुंबई: हॉलीवुड में वॉर और स्पाई फिल्मों की भरमार रही है। अमेरिकन सिनेमा में इस तरह की फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं साल 2012 में आई फिल्म आर्गो की। आर्गो को 85वें आॅस्कर्स में बेस्ट फिल्म के खिताब से नवाजा गया था। ये फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें एक ऐसे मिशन को दिखाया गया था, जिसने उकअ और इंटेलिजेंस के इतिहास में एक नया पैमाना हासिल किया था।
अमेरिकी दूतावास ईरानी जनता कर देती है हमला

बात है साल 1979 की, तेहरान के अमेरिकी दूतावास पर भड़की हुई ईरानी जनता हमला कर देती है। अफरा-तफरी के बीच 6 अमेरिकी राजदूत वहां से भाग निकलते हैं और एक कनाडा के राजदूत के घर पर शरण ले लेते हैं। दूसरी तरफ दूतावास में बचे बाकी सभी लोगों को बंधक बना लिया जाता है। ईरान में हालात खराब हो जाते हैं और वहां के लोग बचे हुए इन 6 लोगों को तेजी से ढूंढने लगते हैं। इधर सीआईए इन लोगों को वहां से निकालने का प्लान बनाती है।
सीआईए ने बनाया प्लान
दो अलग-अलग आॅपरेशंस चलाने की बात की जाती है, जहां एंबेसी में बंधक बने लोगों और 6 राजदूतों को अलग से बचाने का प्लान बनाया जाता है। सीआईए 6 लोगों को निकालने की जिम्मेदारी एक काबिल एजेंट टोनी मेंडेज को देती है। टोनी एक मास्टरप्लान बनाता है।

फेक फिल्म के लिए एक प्रोड्यूसर की ली जाती है मदद
टोनी एक साई-फाई फिल्म आर्गो बनाने के बहाने ईरान में घुसने की बात करता है और सभी 6 लोगों को कनाडा के पासपोर्ट और फिल्म क्रू की आइडेंटिटी पर वहां से निकालने की बात पर राजी कर लेता है। टोनी फेक फिल्म के लिए एक प्रोड्यूसर की मदद लेता है और एक फेक स्टूडियो से लेकर फिल्म बनाने का हर सामान अरेंज किया जाता है, ताकी इस मिशन को पूरा किया जा सके।
बेन एफ्लेक और जैक ओ डानियल लीड रोल में
मिशन पूरा होता है या नहीं, ये आपको फिल्म देखकर पता लगेगा। फिल्म में लीड रोल अदा किया है गुड विल हंटिंग फेम एक्टर बेन एफ्लेक और जैक ओ डानियल ने। बाकी सभी एक्टर्स ने भी कमाल का काम किया है। फिल्म की कहानी ऐसे ही असली मिशन कनाडाई केपर नाम के मिशन पर आधारित थी।

असलियत में टोनी ने उन 6 लोगों को फिल्म से जुड़ी हर एक जानकारी के लिए तैयार किया था, ताकी जांच के दौरान वो पकड़े न जाएं। आखिरी मोड़ तक फिल्म आपको बांधकर रखती है और जिस तरह से इस कहानी को लिखा और फिल्माया गया है, ये आपको पलकें छपकाने का भी वक्त नहीं देती।
ये भी पढ़ें: अपने नाम करने चली ये एक्ट्रेस, इन 5 फिल्मों से धमाल मचाने को तैयार

