पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक बार फिर देश की जनता को दिया आश्वासन, कहा, अफवाहों पर ध्यान न दें
India Oil Reserves Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों और पश्चिम एशिया में फैली अशांति के बीच तेल और गैस की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। हालांकि एशिया सहित विश्व के कई देशों में तेल और गैस की किल्लत बहुत ज्यादा बढ़ गई है लेकिन भारत इस सबसे अच्छी स्थिति में है।
देश में वर्तमान समय में मौजूद तेल व गैस के भंडार संबंधी जानकारी देते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा बाजार में किसी भी संभावित उतार-चढ़ाव के बीच भारत सरकार ने देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ किया है कि भारत के पास अगले 60 दिनों की मांग को पूरा करने के लिए कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।
आठ राज्यों में सिलेंडर कोटा बढ़ाया गया
इसके साथ ही, व्यावसायिक गतिविधियों और औद्योगिक मांग को सुचारू बनाए रखने के लिए सरकार ने आठ राज्यों के लिए कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों के कोटे में अतिरिक्त 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का भी अहम ऐलान किया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने देश के सामरिक ऊर्जा भंडार की वर्तमान स्थिति पर आधिकारिक जानकारी साझा की है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में आश्वस्त किया, “भारत के पास अगले 60 दिनों के लिए कच्चे तेल का स्टॉक सप्लाई है”। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा, “सभी घरेलू उपभोक्ताओं को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। पिछले एक महीने में 3.33 लाख पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं।”
भारत ने पड़ौसी देशों को दिया तेल
पेट्रोलियम मंत्रालय ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि पिछले कुछ समय में जब पूरा एशिया तेल और गैस किल्लत से जूझ रहा था उस दौरान भारत ने अच्छे पड़ौसी हाने का अपना दायित्व निभाते हुए श्रीलंका, बांग्लादेश और बर्मा को तेल आपूर्ति की जिससे वहां पर सकंट कम हुआ या फिर टल सका।

